• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

118225 मतदाता चुनेंगे अपना विधायक, जिले में आचार संहिता लागू

by पहाड़वासी
August 10, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

बागेश्वर-आगामी 5 सितंबर को होने वाले बागेश्वर विधानसभा सीट के उप चुनाव में 118225 मतदाता अपना विधायक चुनेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता हैं। सर्विस मतदाताओं की संख्या 2207 है। जिनमें 57 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र में 172 मतदान केंद्र, 188 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने पत्रकारवार्ता में बताया कि विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों में पानी, बिजली की व्यवस्था कर ली गई है। मतदान केंद्र वाले क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए पहले ही बजट आवंटन कर दिया गया है। जल्द मरम्मत करा ली जाएगी। अगले सप्ताह सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों का निरीक्षण करेंगे, जो भी कमियां होंगी, उन्हें दूर कराएंगे।डीएम ने बताया कि आपदा से प्रभावित क्षेत्र में सड़क और पैदल रास्ते दुरुस्त किए जाएंगे। इस बार चुनाव बसों का उपयोग न कर छोटे वाहनों का उपयोग किया जाएगा, ताकि सुगमता से मतदान कार्मिक मतदान केंद्रों तक पहुंच सकें। विधानसभा क्षेत्र की जिन सड़कों पर वाहन संचालन की अनुमति नहीं है, वहां वाहन संचालन के लिए एआरटीओ से अनुमति दिलाई जाएगी। चुनाव के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स मांगी जाएगी।
पूरे जिले आचार संहिता और निषेधाज्ञा लागू
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। धारा 144 भी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसके लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। पेड न्यूज पर भी नजर रखी जाएगी।
नौ बूथ संचार विहीन
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के नौ बूथ संचार विहीन हैं। इन बूथों में वायरलेस के माध्यम से संचार सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। संचार विहीन बूथों से सूचनाओं के आदान-प्रदान में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।
चुनाव कार्यक्रम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 10 अगस्त को निर्वाचन आयोग चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। 10 से 17 अगस्त तक नामांकन होंगे। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 21 अगस्त नाम वापसी की तिथि होगी। 5 सितंबर को मतदान होगा। 8 सितंबर को मतगणना की जाएगी।
नए विकास कार्य नहीं होंगे
जिला निर्वाचन अधिकारी पाल ने बताया कि आचार संहिता के दौरान नए विकास कार्य नहीं होंगे। जो कार्य शुरू हो गए हैं, उन पर किसी प्रकार की रोक नहीं रहेगी, वह कार्य होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कराए जाने वाले जरूरी कार्य चुनाव आयोग की अनुमति से किए जाएंगे। आपदाग्रस्त इलाकों के पुनर्निर्माण के कार्य नहीं रुकेंगे।
स्थानांतरित एसडीएम/आरओ के संबंध में आयोग से होगा पत्राचार
मंगलवार को शासन ने बागेश्वर के एसडीएम हरगिरि का देहरादून स्थानांतरित किया है। एसडीएम के पास बागेश्वर विधानसभा सीट के निर्वाचन अधिकारी का दायित्व है। जिले को दो नए एसडीएम मिले हैं। नए एसडीएम अनुराग आर्य पिथौरागढ़ से तो, जितेंद्र वर्मा रुद्रप्रयाग से जिले में भेजे गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि बागेश्वर के एसडीएम जिनके पास आरओ का प्रभार है, उनके संबंध में निर्वाचन आयोग को पत्राचार किया जाएगा। निर्वाचन आयोग की सहमति के बगैर एसडीएम को रिलीव नहीं किया जाएगा।
चुनाव और आपदा से एक साथ निपटना होगा
जिला प्रशासन को विधानसभा उप चुनाव और आपदा से एक साथ निपटना होगा, यह प्रशासन के लिए चुनौती भी रहेगी। जिले का कपकोट आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। डीएम अनुराधा पाल ने कहा कि जिले को दो नए एस़डीएम मिले हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्था बनाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलग से दायित्व दिए जा रहे हैं।

Previous Post

गौरीकुण्ड हादसा:लापता 20 लोगों में 7वें दिन एक व्यक्ति का शव हुआ बरामद

Next Post

क्वीली कुरझण में 17 वर्षो बाद हो रहे नन्दा देवी डाली कौथिग (पात-बीडा) की तैयारियों में जुटे ग्रामीण

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ
उत्तराखंड

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

January 31, 2026
नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
उत्तराखंड

नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

January 30, 2026
केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश
उत्तराखंड

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

January 28, 2026
बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (176)
  • उत्तराखंड (3,859)
  • कुमाऊं (83)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (175)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (807)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (205)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

January 31, 2026
नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

January 30, 2026
केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

January 28, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page