• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

27 प्रतिभायें हुई रुद्र गौरव सम्मान से सम्मानित, कैलाश खण्डूरी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

by पहाड़वासी
February 14, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पत्रकारों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका: भरत चौधरी
जनता की समस्याओं के प्रति पत्रकार हमेशा सजग रहते: आशा नौटियाल

रूद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति द्वारा रूद्र्रप्रयाग मुख्यालय में रूद्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता, शिक्षा, कृषि बागवानी, पर्यावरण, साहित्य एवं समाज सेवा से जुड़े 28 प्रतिभाओं को रूद्र गौरव सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात माईगोंविदगिरी सरस्वती विद्या मंदिर व अटल उत्कृष्ट

मुख्य अतिथि विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी ने पत्रकारों की समाज के निर्माण में भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता का व्यवसायीकरण हो चुका है मगर अधिकांश लोग अभी भी समाजिक सेवा की तर्ज पर पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने नई पीढ़ी के पत्रकारों का आवाह्न किया कि वे अपने लग्न मेहनत और सतत् प्रयास के बाद पत्रकारिता के ऊँचे शिखर का छूवेें। उन्होंने पत्रकारों का भरपूर सहयोग करने का भरोसा दिया। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि जनता की समस्याओं के प्रति पत्रकार सदैव सजग रहते हैं और जनता के दुखः दर्द को समाज व शासन-प्रशासन के सामने लाकर के समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और किसी भी मुद्दे पर जनमत तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कमलेश उनियाल ने कहा कि रूद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वाले 28 प्रतिभाओं को रूद्र गौरव सम्मान से सम्मानित कर एक नई पहल शुरू की है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ द्वारा दिया गया यह सम्मान अपने आप में श्रेष्ट है। उन्होंने आयोजनक मण्डल व सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं को बधाई दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाज सेवी संजय शर्मा दरमोड़ा ने कहा कि जिन लोगों को आज सम्मानित किया गया है अब उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में और अधिक लग्न और मेहनत से आगे बढ़कर जनपद का गौरव बढ़ायें। इस प्रकार के आयोजनों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून के अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी ने पत्रकारों को एकजुट होने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के समुख वर्तमान में भी बहुत चुनौतियां हैं और उनका समाधान संगठित होकर के ही किया जा सकता है। इससे पूर्व रूद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति के अध्यक्ष कुलदीप राणा आजाद ने सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों का अभिनंदन एवं स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने समिति के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही एक मांग पत्र भी उन्होंने मुख्य अतिथियों के सम्मुख रखा।

कार्यक्रम में पूरे जीवन पत्रकारिता एवं सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने वाले वयोवृद्ध पत्रकार कैलाश खण्डूरी को उनके योगदान को देखते हुए रूद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति द्वारा उन्हें लाइफ टाइम अचींमेंट अर्वाड 2025 दिया गया। उनका साॅल ओढ़ाकर सम्मान किया गया साथ ही प्रश्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भी दिया गया।

प्रशासनिक सेवा के लिए डाॅ जी एस खाती, मुख्य विकास अधिकारी रूद्रप्रयाग, निकिता भट्ट, ई ओ नगर पंचायत अगस्त्यमुनि, जनसेवा के लिए कुलदीप सिंह कण्डारी, निर्वतमान सदस्य जिला पंचायत सिल्ला बामणगांव, विनोद राणा, निर्वतमान सदस्य जिला पंचायत कालीमठ, शशि नौटियाल निवर्तमान प्रधान सेमा भरदार, स्वास्थ्य सेवा में डाॅ आनंद बोहरा, डाॅ0 संजय बगवाड़ी, दर्शनी देवी रावत, सामाजसेवा में हेल्पेज इण्डिया, श्री बदरी केदार श्रम समिति, उपहार समिति गुप्तकाशी, हेमलता बहन, त्रिलोचन प्रसाद भट्ट , रक्तदान के क्षेत्र में शैलेन्द्र गोस्वामी, , स्वरोजगार और पर्यटन सेवा में
कैलाश पुष्पवान, जगदंबा नौटियाल, दिनेश सिंह चैधरी, राकेश बिष्ट , पूरण सिंह नेगी, लक्ष्मण सजवाण, हरिओम ज्वैलर्स , गिरजेश सेमवाल, केशव डोभाल एवं पीयूषा, लोकवाद्य संरक्षण में सचिदा लाल टमटा, लोकगीत संरक्षण के लिए आरती गुसाई, महिला सशक्तिकरण के लिए लक्ष्मी नेगी एवं बाल कलाकर श्रेष्ठवर्द्धन राणा को साॅल ओढ़कर प्रश्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कालिका कांडपाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रूद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति के संरक्षण हरीश गुसाईं, अनसूया प्रसाद मलासी, उपाध्यक्ष भानु भट्ट, मानवीरेन्द्र बत्र्वाल, सचिव भूपेन्द्र भण्डारी, कोषाध्यक्ष प्रदीप सेमवाल, समिति के सदस्य दीपक बेंजवाल, सतीश भट्ट सोनिया मिश्रा, मंजू राणा, सोनाली बत्र्वाल, विजय नेगी, शिवानंद नौटियाल, लखपत राणा, प्रकाश रावत के साथ ही युवा अधिकारी राहुल डबराल, विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य शशि मोहन उनियाल, शिशु मंदिर बेलणी के प्रधानाचार्य, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, बीकेटीसी के सदस्य श्रीनिवास्त पोस्ती, व्यापार संघ के प्रदेश मंत्री मोहन रौतेला, कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के उपाध्यक्ष उत्तम राज नेगी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्य सुबोध भट्ट, मनवर रावत, नगर पालिका रूद्रप्रयाग के सभासद सुरेन्द्र रावत, किरन पंवार, विनीता नेगी, संजीता, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शम्भू रावत, कोतवाली प्रभारी मनोज नेगी, यातायात निरीक्षक श्यामलाल, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विक्रम झिक्वांण आदि प्रीति बुटोला, लिंगवाल, रमेश नौटियाल, भुवनेश नेगी सहित महिला मंगलद, स्कूली छात्रायें सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Previous Post

भाजपा के चुनावी वादे याद दिलाने विधानसभा जाएगी संघर्ष समिति

Next Post

38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में दिख रही प्रदेश की संस्कृति की झलक, भव्य समापन समारोह में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं सीएम पुष्कर सिंह धामी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग
उत्तराखंड

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

February 23, 2026
होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए
उत्तराखंड

होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

February 22, 2026
सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़,लगातार हो रही बारिश के बाद भारी संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त बाबा के धाम, सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारों में लगे हैं भक्त
उत्तराखंड

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के लिये प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु समन्वय बैठक में व्यापक तैयारियों की समीक्षा

February 22, 2026
पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
अपराध

पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

February 20, 2026
Next Post
38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में दिख रही प्रदेश की संस्कृति की झलक, भव्य समापन समारोह में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं सीएम पुष्कर सिंह धामी

38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में दिख रही प्रदेश की संस्कृति की झलक, भव्य समापन समारोह में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं सीएम पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (178)
  • उत्तराखंड (3,879)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (186)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (813)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

February 23, 2026
होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

February 22, 2026
सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़,लगातार हो रही बारिश के बाद भारी संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त बाबा के धाम, सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारों में लगे हैं भक्त

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के लिये प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु समन्वय बैठक में व्यापक तैयारियों की समीक्षा

February 22, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page