• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

यात्रा पड़ावों के रेस्टोरेंट और ढाबों से लिए गए 72 नमूने फेल, परोसा जा रहा मिलावटी भोजन

by पहाड़वासी
May 14, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-चारधाम यात्रा के पड़ावों के रेस्टोरेंट और ढाबों में श्रद्धालुओं को परोसे जा रहे भोजन में मिलावट पाई गई है। प्रदेश की मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला में ऋषिकेश से श्रीनगर तक चार दिनों में रेस्टोरेंट और ढाबों में लिए गए 255 खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट में 72 नमूने अधोमानक पाए गए हैं।इसकी रिपोर्ट खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त को भेज दी गई है। केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। इसके विभिन्न पड़ावों में पड़ने वाले रेस्टारेंट, होटल, ढाबों में भोजन की गुणवत्ता के प्रति श्रद्धालुओं की शिकायत रहती है।खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग राज्य में पहली बार चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार, देहरादून, रुद्रपयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली जिलों के पड़ावों में पड़ने वाले होटल में खाद्य पदार्थों की जांच करवा रहा है। रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला से नौ मई को मोबाइल खाद्य विश्लेषण वैन को चारधाम यात्रा के लिए रवाना किया था।
किसके कितने नमूने अधोमानक पाए गए
मिठाई : 56 नमूनों से 24
मसाले: 62 नमूनों में से 23
तेल : 12 नमूनों में से चार
दाल: 26 नमूनों में से नौ
दूध और दूध से बने उत्पाद: 35 नमूनों में से आठ
शीतल पेय, बिस्किट, आटा, चीनी, चायपत्ती: 61 खाद्य नमूनों में से चार
दाल में मिलावट से बच्चों के लकवाग्रस्त होने का खतरा
राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला के अनुसार अरहर और चने की दाल में खेसारी की दाल की मिलावट मिली है। इस मिलावटयुक्त दाल के सेवन से बच्चों के लकवाग्रस्त होने की आशंका रहती है। दूध में वसा और एसएनएफ की मात्रा मानक से कम मिली है। पनीर में डिटर्जेंट की मिलावट, मिठाई और मसालों में स्टार्च, कृत्रिम रंग और तेल में वनस्पति तेल की मिलावट मिली है।
वहीं उपायुक्त, राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला, रुद्रपुर डॉ. आरएस कठायत सैंपल के दौरान किसी नमूने में अधिक मिलावट की आशंका प्रतीत हो, तो उसका लीगल सैंपल लिया जा रहा है। इसके फेल होने पर मिलावटखोरों के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Previous Post

घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, महिलाओं के शोर मचाने पर शव छोड़कर भागा

Next Post

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, धामी सरकार करने जा रही 5 हजार पदों क़ो भरने की तैयारी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
Next Post
बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, धामी सरकार करने जा रही 5 हजार पदों क़ो भरने की तैयारी

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, धामी सरकार करने जा रही 5 हजार पदों क़ो भरने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page