• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भाजपा प्रभारी गौतम ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा-अपनी आपदा दूर करने के लिए दिल्ली भाग जाते हैं नेता

by पहाड़वासी
July 14, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास पर भेंट की । इस दौरान उन्होंने राज्य में विभिन्न स्थानों पर आपदा की स्थिति और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली। वहीं, उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक पर तंज किया कि वे अपनी आपदा दूर करने के लिए दिल्ली भाग जाते हैं। आपदा में कांग्रेसियों को अपनी पार्टी बचाने की चिंता है, जबकि भाजपा को राज्य के लोगों की फिक्र है। कहा, कांग्रेस को जनसरोकारों की कोई परवाह नहीं है। आपदा राहत प्रबंधन पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। कहा, राज्य सरकार ने मदद के लिए हर प्रभावित को आश्वस्त किया है।आपदा को लेकर फीड बैक लेने और राहत कार्यों के लिए रणनीति तैयार करने के लिए आवश्यक बैठक लेने पहुंचे दुष्यंत कुमार गौतम पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संगठन के साथ मिलकर हर पीड़ित तक पहुंचने के लिए युद्धस्तर पर जुटी है। केंद्र से मिली शुरुआती 413 करोड़ रुपये की मदद से सरकार सभी आपदा प्रभावितों को समुचित मदद मुहैया कराएगी। उन्होंने पार्टी विधायकों को निर्देश दिए कि वे प्रभावितों की मदद के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहें।भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में प्रभावितों की मदद के लिए सहायता केंद्र बनाएगी। तमाम सरकारी एवं गैरसरकारी सुविधा दिलाने के लिए विशेष कार्यक्रम बनाए जाएंगे। 10 दिनों से लगातार मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन से आपदा को लेकर संपर्क में है। पार्टी प्रभारी शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में सभी विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। इसमें आपदा राहत कार्यों की रणनीति बनाई जाएगी।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा पूरा ध्यान अभी आपदा में लगा है और प्राथमिकता जनता को राहत पहुंचाने की है। उचित समय पर अन्य सभी जरूरी विषयों पर चर्चा की जाएगी। यूसीसी पर उन्होंने कहा कि इसे जनमानस की सुविधा, सहयोग और देश निर्माण के लिए लाया जा रहा है। इस विषय पर हम गंभीरता से विचार कर रहे हैं और प्रदेश इसे लागू करने वाला पहला राज्य होगा।गौतम ने हाल में संपन्न हुए महाजनसंपर्क अभियान को लेकर प्रदेश में हुए कार्यक्रमों पर संतोष जताया कि अब तक की समीक्षा में उत्तराखंड इस अभियान को लेकर सबसे अच्छा काम करने वाले राज्यों में शामिल है।

Previous Post

उत्तराखंड के इस बैराज में घटने लगा यमुना का पानी,दिल्ली में राहत की उम्मीद

Next Post

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला नौकरी का पिटारा, इन पदों पर होंगी भर्तियां,….ऐसे करें आवेदन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज
उत्तराखंड

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे
उत्तराखंड

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

March 16, 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

March 16, 2026
नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
Next Post
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला नौकरी का पिटारा, इन पदों पर होंगी भर्तियां,….ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला नौकरी का पिटारा, इन पदों पर होंगी भर्तियां,….ऐसे करें आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,901)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (200)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (97)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

March 16, 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

March 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page