• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन…11 स्टेशनों के 400 मीटर दायरे में निर्माण पर रोक, फ्रीज जोन घोषित

by पहाड़वासी
January 14, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो-आवास विभाग ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर आने वाले 11 स्टेशनों के 400 मीटर दायरे में सभी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी है। इस संबंध में कैबिनेट ने निर्णय लिया था, जिसका अब आवास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।जारी आदेश के मुताबिक, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर बन रहे स्टेशनों योगनगरी ऋषिकेश, शिवपुरी, ब्यासी, सिराला, चिलगढ़ मल्ला, मलेथा, श्रीनगर, धारी देवी, तिलानी, घोलतीर और गौचर के 400 मीटर दायरे में किसी भी नए निर्माण या अन्य विकास की गतिविधियां रोक दी गई हैं।

इन सभी क्षेत्रों को फ्रीज जोन घोषित कर दिया गया है। अब सरकार इन क्षेत्रों में सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान बनाएगी फिर उसी हिसाब से निर्माण शुरू होंगे। फिलहाल मास्टर प्लान बनने तक निर्माण पर ये रोक जारी रहेगी।यहां भी बने हुए हैं फ्रीज जोन

रायपुर में सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर विधानभवन, सचिवालय, निदेशालयों के लिए भवन निर्माण होने हैं। उत्तर क्षेत्र में रायपुर से थानों रोड तक, दक्षिण में मुख्य हरिद्वार रोड तक, पश्चिम में आर्डिनेंस फैक्टरी की सीमा को छोड़ते हुए नाले के पूर्व में हरिद्वार रोड तक और पूर्व में दूनघाटी महायोजना में शामिल भोपालपानी, बडासी ग्रांट एवं काली माटी ग्राम तक की सीमा को फ्रीज जोन घोषित किया हुआ है। यहां का मास्टर प्लान बन रहा है।इसी प्रकार कैबिनेट ने दो दिन पहले ही गौलापार, हल्द्वानी में हाईकोर्ट भवन निर्माण के मद्देनजर फ्रीज जोन घोषित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पूरब में ग्राम देवल मल्ला, ग्राम देवल तल्ला व कुंवरपुर की ओर जाने वाले मार्ग की सीमा तक, पश्चिम में गौला नदी के तट तक, उत्तर में गौला नदी से सटे ग्राम नवरखेड़ा, ग्राम किशन नगरी ओर जाने वाले हल्द्वानी बाईपास मार्ग के तिराहे तक, दक्षिण में हल्द्वानी बाईपास मार्ग तक नदी तट से प्रारंभ होकर लंकेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के तिराहे तक जमीन की खरीद-फरोख्त और नक्शे पास कराने पर रोक लगाई जाएगी।

Previous Post

बीकेटीसी ने योग बदरी पांडुकेश्वर में स्वच्छता अभियान चलाया

Next Post

जोशीमठ-मलारी हाईवे पर नया पुल तैयार, 19 को रक्षा मंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात
उत्तराखंड

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

June 21, 2026
उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह
उत्तराखंड

उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

June 21, 2026
बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार
अपराध

बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार

June 20, 2026
गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित
उत्तराखंड

गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित

June 19, 2026
Next Post
जोशीमठ-मलारी हाईवे पर नया पुल तैयार, 19 को रक्षा मंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

जोशीमठ-मलारी हाईवे पर नया पुल तैयार, 19 को रक्षा मंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (201)
  • उत्तराखंड (4,077)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (301)
  • दुर्घटना (221)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (863)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (223)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

June 21, 2026
उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

June 21, 2026
बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार

June 20, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page