• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

भगवान श्री राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रुद्रप्रयाग के मठ मंदिरों में माहौल हुआ राममयी

by पहाड़वासी
January 21, 2024
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

•श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सहित श्री त्रियुगीनारायण मंदिर एवं कालीमठ मंदिर में भजन- कीर्तन

उखीमठ/ गुप्तकाशी/रूद्रप्रयाग: 21 जनवरी। अयोध्या में भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) द्वारा मंदिरों में विशेष पूजा- अर्चना, भजन-कीर्तन साज-सज्जा, लाइटिंग, स्वच्छता तथा जन जागरण अभियान चल रहा है,इसी क्रम में आज रविवार को, पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री त्रियुगीनारायण मंदिर, सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में भजन-कीर्तन एवं विशेष पूजा अर्चना की गयी जो निरंतर चल रही है।

कल भगवान श्री राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों में सुंदर कांड पाठ आयोजित किया जायेगा तथा प्रसाद वितरित होगा। आज से ही सभी मंदिरों को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया है तथा रात्रि के लिए मंदिरों को बहुरंगी लाईटे लगायी गयी है। इससे पहले वृहत्त स्वच्छता अभियान चलाया गया।
आज भजन कीर्तन में मंदिर समिति सदस्यों, कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों, महिलामंगल दल तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

उल्लेखनीय है कि जहां प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या में भगवान श्री राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कल सोमवार 22 जनवरी के उपलक्ष्य में दीपोत्सव, भक्ति -भजन, जागरण कार्यक्रमों, स्वच्छता अभियान हेतु प्रदेशवासियों का आह्वान किया है श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर बीकेटीसी के सभी मंदिरों में विशेष पूजाओं, दीपोत्सव स्वच्छता अभियान सहित एलईडी से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह अयोध्या के सजीव प्रसारण हेतु मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने आदेश जारी किये हुए हैं वहीं भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय अयोध्या रवाना हो गये।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आज प्रात:से ही पंचकेदार गद्दीस्थल पर पूजा-अर्चना की गयी।जिसमें कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवलिंग, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी कुलदीप धर्म्वाण आदि शामिल हुए।

श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में प्रात: से ही पूजा- अर्चना शुरू हुई श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती पूजा में शामिल हुए इस अवसर पर धर्माचार्य औंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल प्रबंधक भगवती सेमवाल, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, आशुतोश शुक्ला, महावीर तिवारी, आनंद तिवारी, विक्रम रावत,पुजारी शांत लिंग,तथा रमेश कुर्मांचली आदि शामिल रहे।

सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर मे मंदिर व्यवस्थापक प्रकाश पुरोहित,मठापति अबल सिह राणा,वेदपाठी रमेश भट्ट,,ग्राम पंचायत प्रधान गजपाल राणा,सहित, महिला मंगल दल, प्राथमिक विद्यालय कालीमठ,उच्चमाध्यमिक विद्यालय कालीमठ,आंगनवाणी कार्यकर्ताओं ने पूजा- अर्चना में सह भागिता निभाई। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री त्रियुगीनारायण मंदिर में भी भगवान राम की विशेष पूजा- अर्चना हुई।

Previous Post

जोशीमठ-औली रोपवे फिलहाल बंद, बदले जाएंगे सभी टावर, पर्यटन कारोबारी परेशान

Next Post

28 को हल्द्वानी में होगी महारैली, शामिल होंगे 100 से ज्यादा संगठन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद
उत्तराखंड

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

September 21, 2026
पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें
उत्तराखंड

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

September 14, 2026
केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
Next Post
28 को हल्द्वानी में होगी महारैली, शामिल होंगे 100 से ज्यादा संगठन

28 को हल्द्वानी में होगी महारैली, शामिल होंगे 100 से ज्यादा संगठन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,355)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (418)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

सेना के बैंड की धुन, नम आंखों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट,,

सेना के बैंड की धुन, नम आंखों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट,,

October 10, 2026
जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

बछेली में घास काट रही महिला पर गुलदार का हमला, महिला की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में दहशत

October 9, 2026
खिर्सू कॉलेज भवन-छात्रावास का जल्द पूरा होगा निर्माण:डॉ धन सिंह

खिर्सू कॉलेज भवन-छात्रावास का जल्द पूरा होगा निर्माण:डॉ धन सिंह

October 8, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page