• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मोदी सरकार में अच्छे दिन जनता के नहीं मंत्रियों के आये….गोदियाल

by पहाड़वासी
April 16, 2024
in उत्तराखंड, राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


श्रीनगर। गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में स्वीत से स्थानीय गोला पार्क तक बाइक रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों का हूजूम उमड़ा। स्थानीय गोला पार्क में जनसभा में गणेश गोदियाल भाजपा की नीतियों पर जमकर बरसे। जनता को सम्बोधित करते हुए गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल लोगों को ईडी और सीबीआई के नाम पर डराने का काम किया जा रहा है। जो डरा नहीं उसे ललचाने की कोशिश की जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार की तिजोरियों पर इतना धन नहीं जो गणेश गोदियाल को खरीद सकें। फर्जी डिग्री पर मामले पर गोदियाल ने कहा कि सरकार मेरी डिग्री की जांच
सीबीआई से करवा ले। कहा कि मोदी कहते थे कि लोगों के अच्छे दिन आने वाले है,लेकिन अच्छे दिन लोगों के नहीं सरकार के मंत्रियों के आये हैं। कहा कि भाजपा सरकार में अच्छे दिन आने के बजाय लोग आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अत्याचारों से परेशान हैं। भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं को धोखा देने का काम किया है। पुरानी पेंशन योजना को समाप्त कर कर्मचारियों को परेशानी में डालने का काम किया है। गोदियाल ने कहा कि भाजपा बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, लेकिन भाजपा की सरकार में ही बेटियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं,जिसका जीता जागता उदाहरण उत्तराखंड, मणिपुर, हरियाणा में देखने को मिला है। कहा कि इस बार भाजपा की जुमलेबाजी चलने वाली नहीं है। साढ़े चार साल में प्रदेश की जनता पूरी तरह से समझ चुकी है कि भाजपा की निक्कमी सरकार प्रत्येक मोर्चे पर नाकाम रही है। कहा कि इस बार प्रदेश में परिवर्तन होगा और भाजपा सरकार को जाना होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक राजपुर राज कुमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, नगर अध्यक्ष सूरज घिल्ड़ियाल, पूनम तिवाड़ी, सुधांशु नौडियाल, भूपेंद्र पुण्डीर, संजय कुमार, विनोद मैठाणी, विनोद नेगी आदि मौजूद थे।

नोटिस भेजकर डराने की कोशिश कर रही भाजपा...गोदियाल

श्रीनगर। सतपुली में शराब कांड पर बोलते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि ट्रकों के माध्यम से शराब की खेप की शिकायत शासन-प्रशासन को दी गई थी,लेकिन कोई भी सकारात्मक कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग से भी शिकायत के बाद आकबारी विभाग हरकत में आया। बोलने के बावजूद भी आबकारी विभाग ने स्टाॅक समय पर रजिस्टर में उपलब्ध नहीं करवाया। कहा कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए शराब को लाया गया था।भाजपा मुझे नोटिस जारी कर डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन मुझे इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ता। शराब कांड की जांच होनी चाहिए।

Previous Post

देवप्रयाग के आयुष बडोनी का IPL में ताबडतोड़ अर्धशतक, पोंटिंग और गांगुली को भी चौंका दिया

Next Post

CM धामी ने जोशीमठ में किया रोड शो, अनिल बलूनी के लिए मांगा समर्थन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
Next Post
CM धामी ने जोशीमठ में किया रोड शो, अनिल बलूनी के लिए मांगा समर्थन

CM धामी ने जोशीमठ में किया रोड शो, अनिल बलूनी के लिए मांगा समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page