• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई एक क्रेशर सीज, 23 लाख का जुर्माना

by पहाड़वासी
June 18, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उप जिलाधिकारी ऊखीमठ एवं खान अधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई
ब्यूरो -रुद्रप्रयाग –
उत्तराखंड खनिज का निवारण नियमावली के तहत नियमों के उल्लंघन एवं अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन एवं खनन संबंधित दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर ग्राम ल्वारा स्थिति मैसर्स आरजी बिल्डवैल द्वारा संचालित मोबाईल स्टोन क्रेशर, हॉट मिक्स प्लांट एवं क्रेशर प्लांट में भंडारित उप खनिज को सीज किया गया। वहीं विभिन्न अनियमितता पर 23 लाख 07 हजार 51 रूपए का चालान काटते हुए नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

    उप निदेशक/ज्येष्ठ खान अधिकारी बीरेंद्र कुमार सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद के अंतर्गत संचालित स्टोन क्रेशरों की समय-समय पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नियमों के तहत संचालन न किए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों उनके द्वारा तहसील रुद्रप्रयाग के अंतर्गत चमसील सारी में संचालित हो रहे अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की जांच की गई। खनन विभाग द्वारा दो अलग-अलग व्यक्तियों पर 23 लाख व 32 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। साथ ही नोटिस भी जारी किया गया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण एवं जांच के दौरान ग्राम चमसील- सारी तहसील रुद्रप्रयाग में सारी पुल के समीप एक अपस्ट्रीम में वाहन संख्या यूके 13सीए-0593 में कुछ मजदूरों द्वारा उप खनिज (पत्थर) भरते हुए पाया गया। इस दौरान मजदूर मौके से फरार हो गए वहीं वाहन चालक द्वारा रवन्ना प्रपत्र व खनन की अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी। उन्होंने बताया कि पैमाइश करने के बाद ट्रक में 06.912 टन लदा हुआ पाया गया जिस पर 32 हजार 4 सौ 19 रुपए का अर्थदंड आरोपित किया गया है। साथ ही नोटिस जारी करते हुए अग्रिम कार्यवाही भी गतिमान है।

    इसके अलावा तहसील ऊखीमठ के ल्वारा गांव, हाल कैंप- रैंतोली में संचालित आरजी बिल्डवैल के यहां निरीक्षण एवं जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक संबंधित ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रदत्त हाॅट मिक्स प्लांट का सहमति स्थापना व सहमति संचालन संबंधी अनुमति के अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके साथ-साथ हाॅट मिक्स प्लांट का ई-रवन्ना पोर्टल पर पंजीकृत नहीं होना पाया गया। हॉट मिक्स प्लांट से करीब 30 मीटर की दूरी पर पूर्व में इन्हीं के द्वारा स्थापित/ संचालित मोबाईल क्रेशर से खनन कार्य किया जा रहा था जबकि खनन की अनुमति एवं क्रेशर संचालन के कोई अभिलेख मांगे जाने पर पेश नहीं किए गए। ऐसे में क्रेशर, हॉट मिक्स प्लांट एवं क्रेशर प्लांट में भंडारित उप खनिज को सीज किया गया एवं अनिवार्य नियमों का पालन न करने पर करीब 23 लाख, सात हजार रुपए का अर्थदंड आरोपित किया गया। वहीं नोटिस भी निर्गत किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्तियों को 15 दिनों में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
Previous Post

बद्रीनाथ में मास्टर प्लान प्रभावितों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

Next Post

चारों धामों में भीड़ बढ़ने से पहले मिलेगा अलर्ट, यमुनोत्री में क्राउड आई डिवाइस लगाने की तैयारी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सड़क न होने से प्रसव पीड़ा में गर्भवती को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल
उत्तराखंड

सड़क न होने से प्रसव पीड़ा में गर्भवती को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

September 4, 2026
मलेथा में शिक्षक सम्मान समारोह, 650 शिक्षकों का हुआ सम्मान
उत्तराखंड

मलेथा में शिक्षक सम्मान समारोह, 650 शिक्षकों का हुआ सम्मान

September 3, 2026
बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
उत्तराखंड

बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

September 2, 2026
पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग
उत्तराखंड

पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग

September 2, 2026
Next Post
सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में एक-एक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात

चारों धामों में भीड़ बढ़ने से पहले मिलेगा अलर्ट, यमुनोत्री में क्राउड आई डिवाइस लगाने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,268)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (364)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

सड़क न होने से प्रसव पीड़ा में गर्भवती को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

सड़क न होने से प्रसव पीड़ा में गर्भवती को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

September 4, 2026
मलेथा में शिक्षक सम्मान समारोह, 650 शिक्षकों का हुआ सम्मान

मलेथा में शिक्षक सम्मान समारोह, 650 शिक्षकों का हुआ सम्मान

September 3, 2026
गढ़वाल में पहली बार सरकारी अस्पताल में मुफ्त हेयर ट्रांसप्लांट, बेस अस्पताल श्रीनगर ने शुरू की एफयूई तकनीक

गढ़वाल में पहली बार सरकारी अस्पताल में मुफ्त हेयर ट्रांसप्लांट, बेस अस्पताल श्रीनगर ने शुरू की एफयूई तकनीक

September 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page