• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जम्मू कश्मीर के कठुआ में बड़ा आतंकी हमला, सेना के 5 जवान शहीद,पांच जवान हुए जख्मी

by पहाड़वासी
July 9, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

जम्मू कश्मीर-

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच सोमवार को भीषण मुठभेड़ हुई. इस घटना में सेना के 5 जवान शहीद हो गए और 5 अन्य घायल हो गए. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर का कठुआ जिला पंजाब के पठानकोट जिले से सटा हुआ है. पूरे घटनाक्रम पर सेना के सूत्रों ने कहा है कि आतंकियों की तरफ से पहले हमले किए गए, जवान की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गयी. सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार स्थित बदनोता गांव में हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे उसी समय आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाया

सेना का सर्च ऑपरेशन जारी⤵️

आतंकी हमले के बाद सेना की तरफ से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की गयी है. आतंकियों के तमाम संदिग्ध ठिकानों पर सेना की तरफ से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. हाल के दिनों में कठुआ और जम्मू के आसपास के क्षेत्रों में आतंकियों की तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं.

कुलगाम में मारे गए थे 6 आतंकी⤵️

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में दो जगह चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया था. मारे गए आतंकियों के ठिकाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दिख रहा था कि एक घर में बनी आलमारी के भीतर आतंकियों ने गुप्त ठिकाना बना रखा था. हाल के दिनों में सिर्फ़ कुलनाम में हिज़्बुल के छह आतंकी मारे गये हैं. साथ में दो जवान भी शहीद हुए हैं. सुरक्षा बलों का दावा है कि मारे गये आतंकियों की मदद स्थानीय लोग कर रहे थे. इसे लेकर भी अब जांच हो रही है।

जम्मू में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए थे हमले⤵️

9 जून को जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में शाम के समय आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर गोलीबारी की थी. इससे बस खाई में गिर गई थी. आतंकियों की फायरिंग और बस के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 अन्य घायल हो गए. बस के तीर्थयात्री चीखते-चिल्लाते रहे. इसके बावजूद भी आतंकी बड़े बेरहमी के साथ छोटे बच्चे और बाकी तीर्थयात्रियों पर गोली बरसाते रहे. शिवखोड़ी से लौटते हुए तीर्थयात्रियों पर आतंकियों ने 100 से भी ज्यादा फायर किए. इस हमले ने हर किसी को गमगीन कर दिया।

वही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताते हुए कहा कि (J&K) में सेना के काफिले पर आतंकवादी हमले में पांच जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करता हूँ और पूर्ण विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि मानवता के ये दुश्मन बख्शे नहीं जाएँगे। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Previous Post

आतंकवादी हमले में टिहरी गढ़वाल के आदर्श नेगी हुए शहीद, 25 साल की उम्र में सेना में हुए थे भर्ती

Next Post

उत्तराखंड पहुंचे शहीदों के पार्थिव शरीर, जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि, हर आँख हुई नम

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रक्षाबंधन कार्यक्रम में कांग्रेस ने साधा निशाना, दो निर्दलीय पार्षदों समेत 24 ने थामा पार्टी का हाथ
उत्तराखंड

रक्षाबंधन कार्यक्रम में कांग्रेस ने साधा निशाना, दो निर्दलीय पार्षदों समेत 24 ने थामा पार्टी का हाथ

August 21, 2026
शराबियों के अड्डे पर महापौर आरती भंडारी का छापा, पुलिस गश्त और CCTV से अब लगेगी लगाम
उत्तराखंड

शराबियों के अड्डे पर महापौर आरती भंडारी का छापा, पुलिस गश्त और CCTV से अब लगेगी लगाम

August 21, 2026
यात्री शेड की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!!डॉ. प्रताप भंडारी बोले,जांच हो तो सामने आएगा जनता के धन के दुरुपयोग का सच
उत्तराखंड

यात्री शेड की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!!डॉ. प्रताप भंडारी बोले,जांच हो तो सामने आएगा जनता के धन के दुरुपयोग का सच

August 20, 2026
कांग्रेस ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गाँधी को किया याद
उत्तराखंड

कांग्रेस ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गाँधी को किया याद

August 20, 2026
Next Post
उत्तराखंड पहुंचे शहीदों के पार्थिव शरीर, जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि, हर आँख हुई नम

उत्तराखंड पहुंचे शहीदों के पार्थिव शरीर, जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि, हर आँख हुई नम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,241)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (358)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

रक्षाबंधन कार्यक्रम में कांग्रेस ने साधा निशाना, दो निर्दलीय पार्षदों समेत 24 ने थामा पार्टी का हाथ

रक्षाबंधन कार्यक्रम में कांग्रेस ने साधा निशाना, दो निर्दलीय पार्षदों समेत 24 ने थामा पार्टी का हाथ

August 21, 2026
शराबियों के अड्डे पर महापौर आरती भंडारी का छापा, पुलिस गश्त और CCTV से अब लगेगी लगाम

शराबियों के अड्डे पर महापौर आरती भंडारी का छापा, पुलिस गश्त और CCTV से अब लगेगी लगाम

August 21, 2026
यात्री शेड की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!!डॉ. प्रताप भंडारी बोले,जांच हो तो सामने आएगा जनता के धन के दुरुपयोग का सच

यात्री शेड की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!!डॉ. प्रताप भंडारी बोले,जांच हो तो सामने आएगा जनता के धन के दुरुपयोग का सच

August 20, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page