• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

राजकीय सम्मान के साथ दी गई केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत को विदाई

by पहाड़वासी
July 11, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

बेटी ऐश्वर्य रावत एवं भतीजा शैलेंद्र रावत ने दी शैला रानी रावत को मुखाग्नि

विधायक शैला रानी रावत की शव यात्रा एवं अंतिम दर्शनों को उमड़ा जन सैलाब

पुलिस के जवानों ने त्रिवेणी घाट में स्व. विधायक शैला रानी को दी अंतिम सलामी

        केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत का विगत दिनों उपचार के दौरान मैक्स चिकित्सालय देहरादून में निधन हो गया था। निधन की खबर सुनते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गई। शैला रानी रावत का पार्थिव शरीर देहरादून से उनके आवास अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया। जहां पर जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता एवं नाते रिस्तेदार उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
      आज शैला रानी रावत का पार्थिव शरीर उनके आवास से आम जनता के दर्शनों के लिए अगस्त्यमुनि खेल मैदान में लाया गया जहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासन के अधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस द्वारा उनके अंतिम दर्शन कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर खेल मैदान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनता अपने लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शनों को पहुंचे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
       विद्यापीठ त्रिवेणी घाट में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट, जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, मनोज रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी तथा पुलिस के जवानों द्वारा विधायक  शैला रानी रावत को अंतिम सलामी दी। शैला रानी रावत को उनकी पुत्री ऐश्वर्य रावत एवं भतीजा शैलेंद्र रावत ने मुखाग्नि दी।
     इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्व. शैला रानी रावत ने जिला पंचायत, विकासखंड प्रमुख तथा विधायक जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र का विकास किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जो सपना स्व. विधायक ने देखा है उसको साकार करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की भी कामना की है।
        जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने स्व. शैला रानी रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग सहित केदारनाथ घाटी के विकास को लेकर वह हमेशा प्रयासरत रहती थी। उन्होंने कहा कि मुझे रुद्रप्रयाग जनपद का प्रभारी मंत्री होने के कारण कई बार उनके साथ समय बिताने का अवसर मिलता रहता था। वह हर समय महिलाओं के सशक्तिकरण तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हमेशा चिंतित रहती थी। उन्होंने समाज सेवा के लिए जीवन भर संघर्ष किया है। उनके निधन से भाजपा परिवार सहित पूरे जनपद एवं केदारनाथ विधानसभा को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि स्व. विधायक ने विधानसभा के विकास के लिए जो सपने देखे हैं उन्हें पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है।
      इस अवसर पर भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं उनके परिजन सहित जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सतेंद्र बत्र्वाल आदि मौजूद रहे।      
Previous Post

पिथौरागढ़ पुलिस ने अनाथ बच्ची को लिया गोद, बेटी की तरह रीति रिवाज से किया विदा

Next Post

मतदान कराने के बाद सकुशल लौटी सभी पोलिंग पार्टियां,सड़क अवरूद्व होने पर चार पोलिंग पार्टियों को हेली से पहुंचाया गया गोपेश्वर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गैस आपूर्ति पर कड़ी नजर: 66 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, अनियमितताओं पर प्रशासन का शिकंजा
उत्तराखंड

गैस आपूर्ति पर कड़ी नजर: 66 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, अनियमितताओं पर प्रशासन का शिकंजा

March 20, 2026
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

March 20, 2026
केदारनाथ यात्रा: प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत,स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा: प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत,स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक

March 19, 2026
भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज
उत्तराखंड

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
Next Post
मतदान कराने के बाद सकुशल लौटी सभी पोलिंग पार्टियां,सड़क अवरूद्व होने पर चार पोलिंग पार्टियों को हेली से पहुंचाया गया गोपेश्वर

मतदान कराने के बाद सकुशल लौटी सभी पोलिंग पार्टियां,सड़क अवरूद्व होने पर चार पोलिंग पार्टियों को हेली से पहुंचाया गया गोपेश्वर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,904)
  • कुमाऊं (89)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (201)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (97)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (822)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (214)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

गैस आपूर्ति पर कड़ी नजर: 66 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, अनियमितताओं पर प्रशासन का शिकंजा

गैस आपूर्ति पर कड़ी नजर: 66 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, अनियमितताओं पर प्रशासन का शिकंजा

March 20, 2026
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

March 20, 2026
केदारनाथ यात्रा: प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत,स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक

केदारनाथ यात्रा: प्रशासन का भरोसा, कच्ची दुकानों और टेंट संचालकों की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति रहेंगी यथावत,स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता: विधायक

March 19, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page