• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

यूसीसी की रिपोर्ट सार्वजनिक, नियमावली बनने के बाद जल्द होगी लागू

by पहाड़वासी
July 12, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड (देहरादून)- 12 जुलाई

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के चार खंडों की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया गया है।यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए रिटायर्ड न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। ऐसे में विशेषज्ञ समिति की ओर से राज्य सरकार को यूसीसी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद से ही लोग रिपोर्ट के सार्वजनिक करने की मांग कर रहे थे। जिसको देखते हुए यूसीसी के रूल्स तैयार कर रही कमेटी ने रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का निर्णय लिया था। आम जनता अब यूसीसी रिपोर्ट को यूसीसी की वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकती है। नियम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने रिपोर्ट को सार्वजनिक की उनके साथ समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूसीसी के नियमों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यूसीसी के प्रावधानों के अध्ययन के लिए नियम एवं क्रियान्वयन समिति का गठन किया था, जिसके बाद समिति को यह आदेश मिले कि यूसीसी के चार खंडों की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए जिस रिपोर्ट को आज सार्वजनिक किया गया है। इसका मकसद प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से पहले प्रदेश की जनता यूसीसी रिपोर्ट को पढ़ और समझ सके। यूसीसी रिपोर्ट को चार खंडों में तैयार किया गया है. पहला खंड- रिपोर्ट ऑफ द एक्सपर्ट कमेटी, दूसरा खंड- ड्राफ्ट कोड, तीसरा खंड- रिपोर्ट ऑन स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन और चौथा खंड- प्रारूप संहिता पर आधारित है। वहीं, रूल्स मेकिंग और इंप्लीमेंटेशन कमेटी के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि रिपोर्ट तैयार होने के बाद, रिपोर्ट को जनता के साथ साझा नहीं किया जा सका, क्योंकि आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। आपको बता दें कि यूसीसी के नियम तैयार करने के लिए रूल्स मेकिंग और इंप्लीमेंटेशन कमेटी का गठन करने के साथ ही सरकार ने यूसीसी को राष्ट्रपति से मंजूरी के लिए राष्ट्रपति भवन भेजा था। विगत 11 मार्च 2024 को राष्ट्रपति का अनुमोदन मिलने के बाद राज्य सरकार ने 12 मार्च 2024 को यूसीसी का गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था।

Previous Post

बद्रीनाथ हाइवे पर बोल्डर मलबा हटाने का कार्य जारी

Next Post

अनुमोदित योजनाओं, संरचनात्मक डिजायनों के अनुसार शिव उद्यान केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्य

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ
उत्तराखंड

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

January 31, 2026
नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
उत्तराखंड

नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

January 30, 2026
केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश
उत्तराखंड

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

January 28, 2026
बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (176)
  • उत्तराखंड (3,859)
  • कुमाऊं (83)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (175)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (807)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (205)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

सीएम धामी ने कोटद्वार में बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का किया शुभारम्भ

January 31, 2026
नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

January 30, 2026
केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

January 28, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page