• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम में देर रात को मनाया जायेगा भतूज अन्नकूट पर्व

by पहाड़वासी
August 18, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्री केदारनाथ धाम: 18 अगस्त।श्रावण शुक्ल पूर्णिमा रक्षा बंधन से पहले श्री केदारनाथ धाम में भतूज अर्थात अन्नकूट पर्व उल्लासपूर्वक मनाया जायेगा
भतूज के पर्व पर हक-हकूकधारी आज रविवार देर रात्रि भगवान केदारनाथ को उबले चावलों अर्थात भात का भोग लगायेंगे तथा ब्रह्ममुहुर्त में पके चावलों एवं नये अनाज के भोग को मंदाकिनी नदी में प्रवाहित कर दिया जायेगा।
मान्यता है कि इस बरसात में नये अनाज में जो विष उत्पन्न होता है भगवान शिव उस विष को अवशोषित कर अपने में धारण कर लेते है तथा अनाजों का विष समाप्त हो जाता है इस प्रकार भगवान शिव जनकल्याण करते है।

भतूज के दिन भगवान केदारनाथ को नये धान के के उबले चावलों अर्थात भात के साथ ही नये अनाजों का भी भोग लगाया जाता है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि भतूज पर्व के लिए श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)एवं हक-हकूकधारियों ने तैयारी की है।आज शाम को भगवान केदारनाथ जी की आरती एवं पूजा समाप्ति पश्चात हकूहकधारी भगवान केदारनाथ को नया अनाज चढाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

उल्लेखनीय है कि भतूज पर्व में पंचगाई गांव उखीमठ, पंचभंडार रूद्रपुर के हक-हकूकधारी शामिल रहेंगे तथा भतूज अन्नकूट पर्व संपादित करवायेंगे
रात दस बजे से नये धान के चावलों को पका कर मध्य रात्रि को पके चावलों के भोग से भगवान केदारनाथ जी के स्वयंभू शिवलिंग को ढ़का जायेगा तथा तथा श्रृंगार किया जायेगा तथा माता अन्नपूर्णा का की भी पूजा की जायेगी।तत्पश्चात ब्रह्ममुहुर्त में शिवलिंग से पके चावलों को उतार कर मंदाकिनी नदी में बहा दिया जायेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/ प्रभारी केदारनाथ मंदिर यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, स. लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी , वरिष्ठ सहायक विपिन तिवारी,अरविंद शुक्ला,प्रदीप सेमवाल भंडारी उमेश शुक्ला, सोमालिया संजय तिवारी, अखिलेश शुक्ला हक-हकूकधारी धर्मेंद्र तिवारी, आशीष त्रिवेदी, संतोष त्रिवेदी,अशोक शुक्ला, नवीन शुक्ला,विजय शुक्ला पंकज शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत,ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहेंगे।

श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में भी देर रात्रि को भतूज पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा सहायक अभियंता विपिन तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी को दानीदाताओं द्वारा फूलों से सजाया गया है।
इस अवसर पर प्रबंधक भगवती प्रसाद सेमवाल, पुजारी शिवलिंग चपटा, श्री रामलीला कमेटी कोषाध्यक्ष मुकेश अंथ्वाल, तीर्थ पुरोहित शशिभूषण शुक्ला सहित सविता सेमवाल, कैलाश सेमवाल, शांति थपलियाल,उषा पंवार, देवेश्वरी शुक्ला,मदन धर्म्वाण सहित गुप्तकाशी के हक-हकूकधारी मौजूद रहेंगे।

Previous Post

गैरसैंण में 20 अगस्त को आंदोलनकारियों के साथ उपवास करेंगे मोहित डिमरी

Next Post

चमोली का लाल शहीद,पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त
उत्तराखंड

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

July 11, 2026
दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत
उत्तराखंड

दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

July 11, 2026
चढ़ावा चोरी विवाद पर बीकेटीसी का बड़ा पलटवार, विजय कप्रवाण का दो टूक संदेश— दोषियों पर कार्रवाई तय, लेकिन सनातन को बदनाम करने की साजिश भी नहीं होगी बर्दाश्त,वीआईपी व्यवस्था पर भी दिया जवाब, बोले— श्रद्धालुओं को मिली राहत, ‘लूट’ की शिकायतों पर लगाया विराम, एक सदस्य ने टीए-डीए छोड़ भगवान बद्री-केदार को दिए 1.01 करोड़ रुपये

July 10, 2026
जानिये एक क्लिक में,उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 फैसलों पर लगी मुहर
उत्तराखंड

जानिये एक क्लिक में,उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 फैसलों पर लगी मुहर

July 10, 2026
Next Post
चमोली का लाल शहीद,पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

चमोली का लाल शहीद,पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,123)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (330)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

July 11, 2026
दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

July 11, 2026
चढ़ावा चोरी विवाद पर बीकेटीसी का बड़ा पलटवार, विजय कप्रवाण का दो टूक संदेश— दोषियों पर कार्रवाई तय, लेकिन सनातन को बदनाम करने की साजिश भी नहीं होगी बर्दाश्त,वीआईपी व्यवस्था पर भी दिया जवाब, बोले— श्रद्धालुओं को मिली राहत, ‘लूट’ की शिकायतों पर लगाया विराम, एक सदस्य ने टीए-डीए छोड़ भगवान बद्री-केदार को दिए 1.01 करोड़ रुपये

चढ़ावा चोरी विवाद पर बीकेटीसी का बड़ा पलटवार, विजय कप्रवाण का दो टूक संदेश— दोषियों पर कार्रवाई तय, लेकिन सनातन को बदनाम करने की साजिश भी नहीं होगी बर्दाश्त,वीआईपी व्यवस्था पर भी दिया जवाब, बोले— श्रद्धालुओं को मिली राहत, ‘लूट’ की शिकायतों पर लगाया विराम, एक सदस्य ने टीए-डीए छोड़ भगवान बद्री-केदार को दिए 1.01 करोड़ रुपये

July 10, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page