• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चश्मदीद गवाह ने कोर्ट में बताया 12 अगस्त की उस काली रात का सच

by पहाड़वासी
August 22, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -Dehradun ISBT Case 12 अगस्त की देर रात दिल्ली से देहरादून पहुंची किशोरी के साथ पांच आरोपितों ने आइएसबीटी प्रांगण में बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने एक चश्मदीद गवाह के मजिस्ट्रेटी बयान पोक्सो कोर्ट में दर्ज कराए। पांचों आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। संभवत बुधवार को पीड़ित के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जा सकते हैं।

Dehradun ISBT Case: अंतरराज्यीय बस अड्डा (आइएसबीटी) में किशाेरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने एक चश्मदीद गवाह के मजिस्ट्रेटी बयान पोक्सो कोर्ट में दर्ज कराए। पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है कि पीड़ित कोर्ट में आने में असमर्थ है। इसलिए किशोरी के बयान राजकीय बालिका निकेतन में दर्ज कराने के लिए न्यायालय में दर्ज कराए जाएं। बयान दर्ज करने के लिए एक काउंसर की नियुक्ति करने के संबंध में अनुरोध किया है। संभवत: बुधवार को पीड़ित के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जा सकते हैं

आइएसबीटी प्रांगण में बस के अंदर हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
12 अगस्त की देर रात दिल्ली से देहरादून पहुंची किशोरी के साथ पांच आरोपितों ने आइएसबीटी प्रांगण में बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म किया था। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की काउंसलिंग के बाद 17 अगस्त को यह मामला पुलिस के पास पहुंचा।

18 अगस्त को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपित धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम बंजारावाला ग्रांट, थाना बुग्गावाला (चालक), देवेंद्र निवासी चुड़ियाला, भगवानपुर हरिद्वार (परिचालक), रवि कुमार निवासी ग्राम सिला थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद (चालक), राजपाल राणा निवासी बंजारावाला ग्रांट थाना बुग्गावाला हरिद्वार (चालक) और राजेश कुमार सोनकर निवासी माजरा पटेलनगर (कैशियर) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
सोमवार को पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

दूसरी ओर घटना की जांच के लिए गठित की गई एसआइटी की एक टीम मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टेशन पर पहुंची। पुलिस ने बस स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल की। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में किशोरी बस में बैठते व आरोपित चालक धर्मेंद्र कुमार से बातचीत करती दिख रही है। जल्द ही सर्विलांस टीम दिल्ली से देहरादून के बीच पड़ते बस स्टाफ के सीसीटीवी कैमरे भी खंगालेगी।

आरोपितों के खिलाफ पूर्व में दर्ज शिकायतों की भी होगी जांच
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों के खिलाफ पूर्व में परिवहन विभाग में शिकायतें आने की सूचना मिली है। अब पुलिस इन शिकायतों की भी जांच करने में जुट गई है। पुलिस जल्द ही परिवहन विभाग से शिकायतों का ब्यौरा लेकर जांच शुरू करेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि अभी पुलिस के पास कोई इस तरह की शिकायत नहीं आई है। यदि परिवहन विभाग के पास कोई शिकायत आई होगी तो उसकी भी जांच करवाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो उन्हें भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।

Previous Post

रामनगर उफनाए नाले में कागज की तरह लहराकर बह गई कार, भारी मशक्कत से बचाया कार सवारों को,देखिए वीडियो

Next Post

पोलैंड में ऋषिकेश के दो युवकों की मौत: नौकरी करने के लिए शहर से गए थे दूर, परिजनों में कोहराम

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण
उत्तराखंड

एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

April 1, 2026
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 9 भरे सिलेंडर वाहन में मिले
उत्तराखंड

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 9 भरे सिलेंडर वाहन में मिले

March 30, 2026
Next Post
पोलैंड में ऋषिकेश के दो युवकों की मौत: नौकरी करने के लिए शहर से गए थे दूर, परिजनों में कोहराम

पोलैंड में ऋषिकेश के दो युवकों की मौत: नौकरी करने के लिए शहर से गए थे दूर, परिजनों में कोहराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,923)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (206)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (98)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

April 1, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page