• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ विधानसभा में कर्नल कोठियाल का ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान, केदारनाथ आपदा के बाद से केदारघाटी से कोठियाल का गहरा नाता, केदारनाथ विधानसभा के विकास को लेकर बन रही विशेष योजना : कोठियाल

by पहाड़वासी
October 12, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 5 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

,
रुद्रप्रयाग। सीएम पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रतिनिधि और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल इन दिनों केदानाथ विधानसभा का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे केदारघाटी के गांव-गांव जाकर क्षेत्रीय जनता से संवाद करने के साथ ही उनकी समस्याआें को भी सुन रहे हैं। केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से उन्हें इसको लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं, जिसका पालन वे जनता के बीच जाकर कर रहे हैं।
बता दें कि वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद से कर्नल अजय कोठियाल का केदारघाटी से विशेष नाता रहा है। आपदा से केदारघाटी को उभारने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका, जिससे एक नई भव्य केदारपुरी का निर्माण हो पाया और केदारनाथ यात्रा मार्ग के गुप्तकाशी से लेकर केदारनाथ धाम तक बहुत बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही नये-नये कार्य हुए हैं। उनकी टीम ने जिस विश्वास के साथ केदारपुरी को भव्य बनाने में योगदान दिया, उसे आज भी केदारघाटी की जनता याद करती है।

गत् 31 जुलाई को आई केदारनाथ पैदल मार्ग पर आपदा के बाद एक बार केन्द्र और राज्य सरकार को कर्नल अजय कोठियाल की याद आई और कर्नल कोठियाल को केदारनाथ पैदल मार्गों का जायजा लेने और यात्रा मार्ग पर नये प्रयोगों से तीर्थयात्रियों को राहत देने को लेकर योजना बनाने को कहा। केन्द्र और राज्य सरकार से मिले निर्देशों के बाद कर्नल कोठियाल लगातार केदारनाथ पैदल मार्ग का निरीक्षण करने के बाद साथ ही सरकार को यहां की समस्याओं से अवगत करा रहे हैं। इसके साथ ही वे इन दिनों केदारनाथ विधानसभा का दौरा कर रहे हैं। आगामी दिनों में केदारनाथ विधानसभा में उप चुनाव होने हैं। ऐसे में उन्हें विशेष जिम्मेदारी सौंपते हुए केदारनाथ विधानसभा का भ्रमण करने को कहा गया है। कर्नल कोठियाल ने कालीमठ, गुप्तकाशी, शेरसी, जामू, फाटा, सीतापुर, सोनप्रयाग और गौरीकुंड का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उनके आगमन पर क्षेत्र की जनता ने फूल मालाओं से स्वागत किया।


सीएम के विशेष प्रतिनिधि और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा की समस्याओं के समाधान को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार धरातल पर कार्य कर रही है। तेजी के साथ केदारनाथ पैदल मार्ग को दुरूस्त करने के साथ ही राजमार्ग को भी ठीक किया जा रहा है। विशेष तौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ धाम में हो रहे विकास कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। केदारनाथ विधानसभा में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही युवाओं को रोजगार देने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। आगामी दिनों में केदारनाथ विधानसभा के भीतर ऐतिहासिक कार्य होने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा के विकास को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रात-दिन एक किए हुए हैं।
उन्होंने अब तक तीन दर्जन से अधिक घोषणाएं विधानसभा के विकास को लेकर कर दी हैं।
इस दौरान उनके साथ आशीष राणा, भगवती मैंदोली, विकास डिमरी, दिव्यांशु बहुगुणा, मनोज सेमवाल, महेन्द्र गैरोला सहित अन्य मौजूद थे।

केदार बाबा के देवदूत हैं कर्नल कोठियाल : पोस्ती,
रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी में कर्नल कोठियाल के भ्रमण के दौरान बद्री-केदा मंदिर समिति के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि कर्नल कोठियाल बाबा केदारनाथ के देवदूत हैं। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद किसी को भी अनुमान नहीं था कि फिर से बाबा केदार की यात्रा शुरू हो पाएगी। कर्नल कोठियाल की दृढ़ इच्छा शक्ति से नयी केदारपुरी का जन्म हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से उन्हें केदारनाथ विधानसभा का विकास करने का मौका मिल रहा है। केदारनाथ आपदा के बाद कर्नल अजय कोठियाल ने यात्रा को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के सिपाही थे, लेकिन केदारनाथ धाम में हुए बेहतरीन कार्य से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा। केदारघाटी के युवाआें को सेना में भर्ती होने का जज्बा कर्नल कोठियाल ने दिया। इनकी दी गई शिक्षा से आज हजारों युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा में जुटे हुए हैं।

एक पिता की आँखों से छलके आंसू…
रुद्रप्रयाग। सीएम के विशेष प्रतिनिधि और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल के गुप्तकाशी भ्रमण के दौरान चिलौंड गांव निवासी नन्दन सिंह की आंखें से आंसू छलक उठे। वे पहले कर्नल कोठियाल से मिलने गए और उनके पैर छुए। कर्नल कोठियाल ने उन्हें गले लगाया तो नन्दन सिंह की आंखों से आंसू छलक गए। चिलौंड निवासी नन्दन सिंह ने बताया कि कर्नल कोठियाल के यूथ फाउंडेशन कैंप से प्रशिक्षण लेकर उनका पुत्र आज सेना में नौकरी कर रहा है। केदारघाटी के युवाओं को सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर कर्नल कोठियाल की बदौलत प्राप्त हो रहा है। उनके अगस्त्यमुनि में लगाये गए कैंप से आज हजारों युवाआेंं को सेना में जाकर देश सेवा की ललक पैदा हो रही है।

कालीमठ मंदिर में मां काली का लिया आशीर्वाद,
रुद्रप्रयाग। नवरात्रि के पावन पर्व पर सीएम के विशेष प्रतिनिधि और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल ने कालीमठ मंदिर में मां काली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना मां काली से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कालीमठ घाटी में सिद्धपीठ कालीमठ, कालीशिला, रूच्छ महोदव मंदिर विराजमान हैं। इन मठ-मंदिरों की अपनी विशिष्ट पहचान है। इस क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन की बहुत सारी संभावनाएं हैं। मां काली के आशीर्वाद से जल्द ही इस क्षेत्र में एक बड़ी योजना बनाकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के मार्ग प्रशस्त किए जायेंगे।

Previous Post

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर होंगे शीतकाल के लिये बंद

Next Post

यहाँ 100मीटर गहरी खाई में गिरी कार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

धामी कैबिनेट में लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय
उत्तराखंड

छद्म भेषधारियों के खिलाफ ऑपरेशन ‘कालनेमि’ होगा शुरु, सीएम धामी ने दिये निर्देश

July 10, 2025
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मोहर,पेंशन संशोधन को मंज़ूरी
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मोहर,पेंशन संशोधन को मंज़ूरी

July 9, 2025
द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची साढ़े आठ हजार के करीब
उत्तराखंड

द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची साढ़े आठ हजार के करीब

July 8, 2025
खतरनाक रॉटविलर कुत्ते ने महिला को किया लहूलुहान,लगाने पड़े 200 टांके, महिला की हालत गंभीर
उत्तराखंड

खतरनाक रॉटविलर कुत्ते ने महिला को किया लहूलुहान,लगाने पड़े 200 टांके, महिला की हालत गंभीर

July 7, 2025
Next Post
यहाँ 100मीटर गहरी खाई में गिरी कार

यहाँ 100मीटर गहरी खाई में गिरी कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (8)
  • अन्य (12)
  • अपराध (172)
  • उत्तराखंड (3,613)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (145)
  • दुर्घटना (203)
  • देश-विदेश (108)
  • धार्मिक (90)
  • पर्यटन (219)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (789)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (195)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

धामी कैबिनेट में लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय

छद्म भेषधारियों के खिलाफ ऑपरेशन ‘कालनेमि’ होगा शुरु, सीएम धामी ने दिये निर्देश

July 10, 2025
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मोहर,पेंशन संशोधन को मंज़ूरी

धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मोहर,पेंशन संशोधन को मंज़ूरी

July 9, 2025
द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची साढ़े आठ हजार के करीब

द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची साढ़े आठ हजार के करीब

July 8, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page