• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर डीएम रुद्रप्रयाग ने की प्रेस वार्ता

by पहाड़वासी
October 16, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग

निर्वाचन संबंधी अधिसूचना की तिथि 22 अक्टूबर को होगी जारी

20 नवंबर को मतदान तथा 23 नवंबर को होगी मतगणना

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन के संबंध में प्रेस को दी जानकारी

      जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने प्रेस को जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य की जनपद रुद्रप्रयाग की 07- केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जिसके तहत 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने की तिथि है तथा 29 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। 30 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 04 नवंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा तथा मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।
      जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि आयोग द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि उक्त उप निर्वाचन 01 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर 22 जनवरी, 2024 को प्रकाशित फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के आधार पर संपादित किया जाएगा। हालांकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक निर्वाचक नामावली की निरंतर अद्यतन प्रक्रिया के आधार पर जारी रहेगी। उक्त उप निर्वाचन में ईवीएम और वीवीपैट्स का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा उल्लेखित किया गया है कि निर्वाचन के दौरान मतदाता की पहचान हेतु फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र मुख्य दस्तावेज होगा। निर्वाचक नामावली में दर्ज मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा एवं उसकी पहचान के लिए आयोग द्वारा निम्नलिखित वैकल्पिक दस्तावेजों को प्रस्तुत किया जा सकता है। जिसमें आधार कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, बैंक/डाक घर द्वारा जारी पासबुक, श्रम मंत्रालय योजना के अंतर्गत जारी स्ववास्थ् बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, पेन कार्ड आदि दस्तावेजों के आधार पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। उप निर्वाचन में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि के संबंध में आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों में जानकारी तीन बार निर्धारित प्रारूप/समय पर प्रकाशित-प्रसारित की जानी होगी।
  उन्होंने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में 173 मतदान स्थल हैं। जिसमें 90 हजार, 5 सौ 40 कुल मतदाता हैं जिसमें 44 हजार 7 सौ 65 पुरुष तथा 45 हजार 7 सौ 75 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधान सभा में 02 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 07 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा के 24 घंटे के अंदर किसी भी शासकीय कार्यालय, परिसर, भवन आदि से सभी प्रकार के बैनर, पोस्टर, पम्पलेट, झंडे, होर्डिंग, वाल पेंटिंग हटवाए जाने होंगे। साथ ही 48 घंटे के अंदर विभिन्न जन संपत्तियों बस स्टेंड, रोडबैज, सरकारी बस, विद्युत टेलीफोन, नगर पालिका परिषद आदि से सभी प्रकार की अनाधिकृत राजनैतिक पोस्टर, बैनर आदि हटाने होंगे। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के 72 घंटे के अंदर विभिन्न निजी संपत्तियों से सभी प्रकार के अनाधिकृत राजनैतिक प्रचार सामग्री हटाई जानी होगी।
  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे, यात्रा मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा सहित प्रेस प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous Post

गौचर में युवक के साथ मारपीट व गाली-गलौच करने वाले 04 आरोपियों को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

राज्य स्थापना की सालगिरह पर होंगे भव्य कार्यक्रम

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्रीनगर के शशांक पुरोहित को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित,हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की वरीयता सूची में पाया चौथा स्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजे गए
उत्तराखंड

October 18, 2026
दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप
उत्तराखंड

दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

October 17, 2026
राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री
उत्तराखंड

राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

October 17, 2026
₹10 हजार के विवाद में साथी की हत्या, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
उत्तराखंड

₹10 हजार के विवाद में साथी की हत्या, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

October 16, 2026
Next Post
24 घंटे से प्रदेश में बारिश जारी, सीएम धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राज्य स्थापना की सालगिरह पर होंगे भव्य कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,372)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (428)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

श्रीनगर के शशांक पुरोहित को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित,हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की वरीयता सूची में पाया चौथा स्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजे गए

श्रीनगर के शशांक पुरोहित को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित,हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की वरीयता सूची में पाया चौथा स्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजे गए

October 18, 2026
दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

दस साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने खुद संभाली निर्माण की कमान,चौंडा सिराई में 1.75 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू, शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

October 17, 2026
राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री

October 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page