• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिये हुए बंद

by पहाड़वासी
November 4, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज पूर्वाह्न 11 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गये है। इस अवसर पर मंदिर को सजाया गया था।
कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ जी की उत्सव डोली ने स्थानीय वाद्य यंत्रों ढोल- दमाऊं सहित बाबा तुंगनाथ के जय उदघोष के साथ प्रथम पड़ाव चोपता को प्रस्थान किया इस अवसर पर पांच सौ से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के अवसर पर अपने संदेश में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा वर्ष एक लाख सत्तर हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान तुंगनाथ जी के दर्शन किये। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने भी कपाट बंद होने अवसर पर श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनायें प्रेषित की हैं ।

कपाट बंद होने के एक दिन पहले 3 नवंबर को श्री तुंगनाथ मंदिर में यज्ञ- हवन किया गया था आज 4 नवंबर प्रात: साढ़े चार बजे मंदिर खुल गया था
प्रात कालीन पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान तुंगनाथ जी के दर्शन किये। ठीक दस बजे से मंदिर गर्भगृह में कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हुई।

भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को श्रृंगार रूप से समाधि स्वरूप में ले जाया गया। शिवलिंग को स्थानीय पुष्पों, फल पुष्पों , अक्षत से ढक दिया गया।
इसके बाद मठापति रामप्रसाद मैठाणी, प्रबंधक बलबीर नेगी डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित,की उपस्थिति में पुजारी अतुल मैठाणी तथा अजय मैठाणी ने तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद किये।

कपाट बंद होने के बाद मंदिर समिति कर्मचारियों तथा श्रद्धालुओं के साथ मंदिर की परिक्रमा पश्चात अखोड़ी और हुडु गांव के हक-हकूकधारी भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली के साथ चोपता को प्रस्थान हुए।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 4 नवंबर सोमवार को भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली चोपता प्रवास करेगी।
5 नवंबर तथा 6 नवंबर को चलविग्रह डोली दूसरे पड़ाव भनकुन प्रवास करेगी।
7 नवंबर को भगवान तुंगनाथ जी की चलविग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विराजमान हो जायेगी।
इसी के साथ श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में भगवान तुंगनाथ जी की शीतकालीन पूजाएं शुरू हो जायेगी।

आज कपाट बंद होने के अवसर पर मठापति रामप्रसाद मैठाणी, प्रबंधक बलबीर नेगी,डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित सहित पुजारीगण रवीन्द्र मैठाणी, विनोद मैठाणी, चंद्रमोहन बजवाल,दिलवर नेगी, दीपक पंवार,जीतपाल भंडारी, उम्मेद थोर, नरेंद्र भंडारी एवं वन विभाग, पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि, दस्तूरधारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Previous Post

बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बस

Next Post

नगर निगम श्रीनगर ने स्वच्छता व अतिक्रमण को लेकर चलाया अभियान, की चालानी कार्यवाही

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चालक की कार दुर्घटना में मौत
उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चालक की कार दुर्घटना में मौत

May 21, 2026
ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई
उत्तराखंड

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

May 19, 2026
नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण
उत्तराखंड

नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

May 19, 2026
हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले
उत्तराखंड

हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले

May 18, 2026
Next Post
नगर निगम श्रीनगर ने स्वच्छता व अतिक्रमण को लेकर चलाया अभियान, की चालानी कार्यवाही

नगर निगम श्रीनगर ने स्वच्छता व अतिक्रमण को लेकर चलाया अभियान, की चालानी कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (194)
  • उत्तराखंड (4,014)
  • कुमाऊं (96)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (272)
  • दुर्घटना (213)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (79)

Recent.

दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चालक की कार दुर्घटना में मौत

दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चालक की कार दुर्घटना में मौत

May 21, 2026
ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

May 19, 2026
नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

May 19, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page