• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल,आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी, 18 जून को होगा आरक्षण का अंतिम प्रकाशन

by पहाड़वासी
June 10, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड (देहरादून)-

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में हरिद्वार जिला छोड़ बाकी के 12 जिलों में पंचायत चुनाव कराए जाने की तैयारियां तेज हो गई है. एक तरफ जहां उत्तराखंड शासन ने पंचायत में तैनात प्रशासकों के कार्यकाल को बढ़ाया तो वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड शासन ने मंगलवार को पंचायतों में आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पंचायती राज सचिव चंद्रेश यादव की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तराखंड की ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के स्थान और पदों का आरक्षण के साथ ही आवंटन किया गया है।

दरअसल, सेवानिवृत न्यायाधीश बी एस वर्मा की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्य समर्पित आयोग ने 27 फरवरी 2025 को प्रदेश के 12 जिलों में सभी स्तरों की पंचायत में पद और स्थान का आरक्षण निर्धारण से संबंधित रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी थी. ऐसे में प्रदेश के हरिद्वार जिले को छोड़ बाकी 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए पद और स्थान पर आरक्षण का निर्धारण साल 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा।

आरक्षण की सूची, अनुसूचित जनजातियों की महिलाएं, अनुसूचित जनजातियों, अनुसूचित जातियों की महिलाएं, अनुसूचित जातियां, पिछड़े वर्गों की महिलाएं, पिछड़े वर्ग और महिलाएं के क्रम में जारी किए जाएंगी. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य में जिला पंचायत के अध्यक्षों, क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों और ग्राम पंचायत के प्रधानों में अनुसूचित जनजातियों एवं अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किये जाने वाले पदों की संख्या की गणना राज्य में उनकी जनसंख्या के अनुपात में की जायेगी।

पिछड़े वर्गों के लिए पदों की संख्या का निर्धारण में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़े वर्गों का कुल आरक्षण पदों की कुल संख्या के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा. अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों का आरक्षण पदों की कुल संख्या के 50 प्रतिशत होने पर पिछड़े वर्गों के लिए कोई आरक्षण नहीं होगा।

राज्य में जिला पंचायत के अध्यक्षों, क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों और ग्राम पंचायत के प्रधानों में अनुसूचित जनजातियों, अनुसूचित जातियों के साथ ही पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षित किये जाने वाले पदों की संख्या भी तय की गई है, जिसके तहत जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों का आरक्षण, अनुसूचित जनजाति के शून्य पद, अनुसूचित जाति के 02 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के दो पद आरक्षित किये जायेंगे।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों का आरक्षण, अनुसूचित जनजाति के तीन पद, अनुसूचित जाति के 18 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के 15 पद आरक्षित किये जायेंगे। इसी तरह ग्राम पंचायत प्रधान के पदों का आरक्षण, अनुसूचित जनजाति के 226 पद, अनुसूचित जाति के 1467 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के 1250 पद आरक्षित किये जायेंगे।

त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रधान, प्रमुख पदों और ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के सदस्यों के आरक्षण का प्रस्ताव जिला मजिस्ट्रेट की ओर से तैयार कर ग्राम पंचायत कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय में सूचना पट पर लगाकर प्रदर्शित किया जायेगा। साथ ही तय समय सारणी के अनुसार आपत्तियां प्राप्त कर और उसका निस्तारण कर आरक्षण के अंतिम प्रस्ताव पंचायतीराज निदेशालय को उपलब्ध कराये जायेंगे।

✅आरक्षण प्रस्ताव को लेकर तय किए गए कार्यक्रम:⤵️

11 जून को पंचायती राज निदेशालय की ओर से प्रधान पंचायत की संख्या का विवरण उपलब्ध कराया जाएगा।

13 जून को आरक्षण प्रस्ताव का अनन्तिम प्रकाशन होगा।

14 से 15 जून तक आरक्षण प्रस्ताव पर आपत्तियां ली जाएगी।

16 से 17 जून के बीच जिलाधिकारी की ओर से आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

18 जून को आरक्षण प्रस्ताव का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

19 जून को आरक्षण प्रस्ताव निदेशालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

29 जून को पंचायती राज निदेशालय की ओर से आरक्षण प्रस्ताव को शासन और राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराया जाएगा।

Previous Post

पोकलैन्ड मशीन के बकेट से युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पौड़ी पुलिस ने हरियाणा से धर दबोचा

Next Post

जखोली क्षेत्र में आदमखोर गुलदार का आतंक,घर में खाना बना रही महिला को बनाया निवाला,दो माह में 3 महिलाओं को बना चुका है निवाला, क्षेत्र में आक्रोश

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार
उत्तराखंड

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

March 3, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

February 28, 2026
मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज
अपराध

मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

February 27, 2026
रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (180)
  • उत्तराखंड (3,887)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (191)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (816)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (212)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

March 3, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

February 28, 2026
मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

February 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page