• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जखोली क्षेत्र में आदमखोर गुलदार का आतंक,घर में खाना बना रही महिला को बनाया निवाला,दो माह में 3 महिलाओं को बना चुका है निवाला, क्षेत्र में आक्रोश

by पहाड़वासी
June 11, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग–

उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग से गुलदार के हमले की एक और घटना की खबर सामने आ रही है। जिसमे महिला की मौत हो गयी है। बताते चलें 10 दिन पहले भी गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हुई थी।

जानकारी के मुताबिक मखेत गांव के आश्रम तोक में गुलदार ने एक 65 वर्षीय महिला को मार डाला। महिला अपने घर के समीप बगीचे में निराई-गुडाई कर रही थी। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि दस दिन पहले भी गुलदार ने एक महिला को मार दिया था, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की गयी।घटना मंगलवार की है, देर शाम लगभग पांच बजे मयाली-मखेत मोटर मार्ग पर मखेत गांव के आश्रम तोक निवासी रामेश्वरी देवी अपने घर के बगीचे में निराई-गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया, जब तक वह कुछ समझ पाती, गुलदार ने उनकी गर्दन को दांत व नाखून से बुरी तरह से जख्मी कर दिया और घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। करीब 7.30 बजे जब उनका बेटा चंद्रशेखर दुकान से घर पहुंचा तो मां को आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं मिलने पर बुजुर्ग पिता से पूछा। उन्होंने बताया कि वह खेत में गई थी जिससे वह खेत पर पहुंचा, वहां खून पड़ा दिखा। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। महिला का शव खेत से लगभग दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के एसीएफ डॉ.दिवाकर पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

बता दें कि बीते 30 मई को डांडा गांव में रूपा देवी (59) को भी गुलदार ने घर के पास खेत में काम करते समय मार दिया था। वहीं 25 फरवरी को भी देवल गांव में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को मार दिया था। वहीं खूंखार गुलदार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Previous Post

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल,आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी, 18 जून को होगा आरक्षण का अंतिम प्रकाशन

Next Post

धामी कैबिनेट में लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026
छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
उत्तराखंड

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026
पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन
उत्तराखंड

पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

June 16, 2026
तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान
उत्तराखंड

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

June 15, 2026
Next Post
धामी कैबिनेट में लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय

धामी कैबिनेट में लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (199)
  • उत्तराखंड (4,066)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (298)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (114)
  • धार्मिक (114)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (861)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026
छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026
पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

June 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page