• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

विधानसभा के भीतर सदन में डटे हैं विपक्षी विधायक,बोले- हम चर्चा के लिए तैयार, जवाबदेह हो सरकार,अभी भी सदन में डटे हैं कांग्रेस के विधायक।

by पहाड़वासी
August 19, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

भराड़ीसैण (गैरसैंण)-

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन की कार्यवाही हंगामेदार रही। विपक्ष के हंगामे के बीच ही सरकार की ओर से अनुपूरक बजट पेश किया गया तो वही विधेयक भी पेश किए गए, लेकिन सत्र की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित होने के बाद भी कांग्रेस के विधायक सदन में ही मौजूद हैं।कांग्रेस के विधायकों का कहना है कि सदन में उनकी बात सुनी नहीं जा रही है। इसलिए वो सदन से उठने वाले नहीं है और रात भी सदन में ही बिताएंगे।

✅सदन के भीतर जमे विपक्षी विधायक⤵️

कांग्रेस के विधायक सदन अभी भी डटे हुए हैं।काफी मशक्कत व मान मनौव्वल के बाद विपक्ष और सरकार की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष की वार्ता चली, लेकिन कांग्रेस से स्पीकर और संसदीय कार्य मंत्री की वार्ता विफल रही।लंबी वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकला, इसके बाद कांग्रेसी विधायक वापस सदन के भीतर चल गए हैं। कांग्रेस के सभी विधायक सदन में मौजूद हैं, जो अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि देर रात तक विपक्ष के दबाव में कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है।

✅इन मांगों को लेकर अड़ा विपक्ष⤵️

नैनीताल डीएम का ट्रांसफर एसएसपी का सस्पेंशनफर्जी मुकदमे वापस करने की मांगनैनीताल की घटना पर जवाबदेह हो सरकार।वहीं, उपनेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा विधायक भुवन कापड़ी और बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने खास बातचीत की। उन्होंने यही बात दोहराई कि चर्चा के लिए विपक्ष सहयोग के लिए तैयार है, लेकिन देवभूमि की छवि कुछ दिनों में नैनीताल की घटना से बदनामी हुई। इस पर सरकार चर्चा करें और अपनी जवाबदेही तय करें। सरकार का कहना है कि विपक्ष चर्चा नहीं चाहता है, लेकिन कांग्रेस चर्चा चाहती है।

✅ऐसी रही दिनभर की कार्यवाही⤵️

उत्तराखंड विधानसभा का आज का सत्र सुबह 11 बजे विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में शुरू हुआ. सत्र के शुरुआत में सदन ने पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह के निधन पर शोक जताते हुए दो मिनट का मौन रखा गया. इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन शुरुआत से ही हंगामा होने लगा। पूरे दिन की कार्यवाही में कुल 1 घंटा 45 मिनट सदन की कार्यवाही संपन्न हुई. जबकि, करीब 1 घंटा 30 मिनट का व्यवधान विपक्ष के हंगामे के कारण रहा। विपक्ष की ओर से सचिव विधानसभा की टेबल, माइक और नेवा के टेबलेट को तोड़ा गया।विपक्ष के इस हरकत से सदन के पहली पंक्ति में बैठने वाले कई सदस्यों के माइक के तार टूट गए। जिसमें नेता सदन, संसदीय कार्य मंत्री आदि रहे. नारेबाजी के चलते आज प्रश्नकाल आयोजित नहीं हो सका। आज के सत्र में 8 विधेयक सदन के पटल पर पेश किए गए।इसके अलावा शाम 4 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2025-26 की अनुपूरक मांगें सदन के पटल पर रखी। अनुपूरक मांगों के प्रस्तुतीकरण के साथ ही सदन की कार्यवाही को कल यानी 20 अगस्त 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Previous Post

डीएम ने बेस अस्पताल और फरासू भूस्खलन का निरीक्षण किया

Next Post

उत्तरकाशी :लापरवाही से बड़ा हादसा, दो युवकों की मौत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, क्या रहा खास, जानिए एक क्लिक में
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, क्या रहा खास, जानिए एक क्लिक में

March 9, 2026
रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी नेपाली दिल्ली से गिरफ्तार
अपराध

रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी नेपाली दिल्ली से गिरफ्तार

March 9, 2026
श्रीनगर में राज्यपाल के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बताया जा रहा कारण
उत्तराखंड

श्रीनगर में राज्यपाल के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बताया जा रहा कारण

March 8, 2026
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

March 8, 2026
Next Post
उत्तरकाशी :लापरवाही से बड़ा हादसा, दो युवकों की मौत

उत्तरकाशी :लापरवाही से बड़ा हादसा, दो युवकों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (181)
  • उत्तराखंड (3,891)
  • कुमाऊं (87)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (193)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (817)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, क्या रहा खास, जानिए एक क्लिक में

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, क्या रहा खास, जानिए एक क्लिक में

March 9, 2026
रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी नेपाली दिल्ली से गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी नेपाली दिल्ली से गिरफ्तार

March 9, 2026
श्रीनगर में राज्यपाल के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बताया जा रहा कारण

श्रीनगर में राज्यपाल के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बताया जा रहा कारण

March 8, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page