• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

5.43 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, वर्ष 2024 में भी इसे स्मैक तस्करी करते हुए पुलिस ने किया था गिरफ्तार और इसी मामले में इस वर्ष न्यायालय द्वारा किया गया था दण्डित

by पहाड़वासी
September 5, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग –

इस व्यक्ति का पूर्व के वर्षों में भी रहा है लम्बा आपराधिक इतिहास, उत्तर प्रदेश राज्य सहित उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले के विभिन्न थानों में हैं मुकदमे दर्ज,

एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों व जनपदीय एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को “ड्रग्स फ्री देवभूमि उत्तराखण्ड” बनाये जाने के उद्देश्य से ड्रग्स व नशे की तस्करी तथा कारोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। एक ओर जहां जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा निरन्तर आम जनमानस को नशे व ड्रग्स के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरुक किया जा रहा है, वहीं नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध नकेल कसते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 05 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा एक व्यक्ति अखिलेश बगवाड़ी पुत्र मोहन बगवाड़ी निवासी ब्लॉक रोड अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग को 5.43 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु.अ.सं. 55/2025 धारा 8, 21 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एन.डी.पी.एस. एक्ट) की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मा. न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

आज गिरफ्तार हुए व्यक्ति का लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2024 में इसे रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा 6.21 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किये जाने पर इसके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर एन.डी.पी.एस. एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। सम्बन्धित मा. न्यायालय द्वारा इसे इस कृत्य के लिए दण्डित भी किया गया था, परन्तु पुनः इसके द्वारा वही आपराधिक कृत्य पुनः किया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद रुद्रप्रयाग के थाना ऊखीमठ में मु.अ.सं. 34/2012 धारा 323, 325, 326, 458 आईपीसी, मु.अ.सं. 23/2013 धारा 18, 20 एन.डी.पी.एस. एक्ट, मु.अ.सं. 24/2013 60 एक्साइज एक्ट पंजीकृत होने के साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य के थाना रामपुर पर मु.अ.सं. 4, 25 आर्म्स एक्ट का अभियोग हुआ है।*

नशीले व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।

पुलिस टीम का विवरण:-

  1. निरीक्षक मनोज नेगी – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग।
  2. उपनिरीक्षक जयवीर सिंह – चौकी प्रभारी घोलतीर, कोतवाली रुद्रप्रयाग।
  3. अपर उपनिरीक्षक शशिधर प्रसाद थपलियाल – कोतवाली रुद्रप्रयाग।
  4. आरक्षी विक्रम कठैत – कोतवाली रुद्रप्रयाग।
Previous Post

टीचर्स कॉलोनी भू-धंसाव का सांसद बलूनी और कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने लिया संज्ञान

Next Post

शिक्षाश्री पुरस्कार-2025 से नवाजी जायेगी डा. आर्य,स्पर्श गंगा ,शिक्षा में नवाचार के लिए दिया जायेगा सम्मान

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश
उत्तराखंड

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

January 28, 2026
बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल
उत्तराखंड

बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल

January 28, 2026
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, केदारघाटी में शोक
उत्तराखंड

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, केदारघाटी में शोक

January 27, 2026
व्हाइट कोट सिर्फ परिधान नहीं, जिम्मेदारी और संवेदना का प्रतीक है — डॉ. धन सिंह
उत्तराखंड

व्हाइट कोट सिर्फ परिधान नहीं, जिम्मेदारी और संवेदना का प्रतीक है — डॉ. धन सिंह

January 25, 2026
Next Post
शिक्षाश्री पुरस्कार-2025 से नवाजी जायेगी  डा. आर्य,स्पर्श गंगा   ,शिक्षा में नवाचार के लिए दिया जायेगा सम्मान

शिक्षाश्री पुरस्कार-2025 से नवाजी जायेगी डा. आर्य,स्पर्श गंगा ,शिक्षा में नवाचार के लिए दिया जायेगा सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (176)
  • उत्तराखंड (3,857)
  • कुमाऊं (83)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (174)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (807)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (205)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

January 28, 2026
बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल

बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल

January 28, 2026
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, केदारघाटी में शोक

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, केदारघाटी में शोक

January 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page