श्रीनगर,कीर्तिनगर । विकासखंड कीर्तिनगर के प्रधान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ग्राम प्रधान गोरसाली वासुदेव प्रसाद भट्ट को निर्विरोध प्रधान संगठन कीर्तिनगर का अध्यक्ष चुना गया। सोमवार के कीर्तिनगर के निजी होटल में प्रधान संगठन कीर्तिनगर के पूर्व अध्यक्ष सुनय कुकशाल की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में एक दर्जन से अधिक गांव के प्रधानों ने प्रतिभाग किया। बैठक में ग्राम प्रधान मंगसू मनीष दंगवाण, ग्राम प्रधान मुण्डोली कुलदीप, ग्राम प्रधान ऐराड़ी अमरमीत, ग्राम प्रधान डागर संजय प्रसाद को उपाध्यक्ष और ग्राम प्रधान मैखुण्डी अंकित पुण्डीर और ग्राम प्रधान सांक्रो की सुरती देवी को महासचिव, ग्राम प्रधान दाल्डंग के नरेंद्र सिंह भंडारी को कोषाध्यक्ष, प्रधान चुन्नी संजयदेव डंगवाल को मीडिया प्रभारी और भैंसवाड़ा की ममता भट्ट एवं प्रधान पल्यापटाला की सविता बर्त्वाल को सहसचिव और ग्राम प्रधान पठवाड़ा की यशोदा देवी को संगठन मंत्री बनाया गया,जबकि सर्वसम्मति से सुनय कुकशाल को संगठन का संरक्षक बनाया गया। इस दौरान नवनियुक्त प्रधान संगठन कीर्तिनगर के अध्यक्ष वासुदेव भट्ट ने कहा कि प्रधान से सम्बंधित समस्याओं और उनके हितों के लिए काम किया जायेगा। मौके पर संगठन की पूर्व उपाध्यक्ष आशा भट्ट, बीरबल सिंह चौहान, शिवानी डोभाल आदि मौजूद थे।







