• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कैम्पा कोला की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 23.55 लाख की साइबर ठगी,उत्तराखण्ड एसटीएफ ने दिल्ली से दो शातिर साइबर अपराधी किए गिरफ्तार

by पहाड़वासी
December 24, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 5 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून–

उत्तराखण्ड एसटीएफ के साइबर थाना कुमाऊँ परिक्षेत्र, रुद्रपुर की पुलिस टीम द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘कैम्पा कोला’ की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 23,55,451 रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर एवं पेशेवर अपराधियों को दिल्ली के विजय विहार थाना क्षेत्र, रोहिणी से गिरफ्तार किया गया है। माह नवम्बर 2025 में जनपद ऊधम सिंह नगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि गूगल पर Campa Cola Distributorship सर्च करने के दौरान अज्ञात साइबर अपराधियों ने स्वयं को रिलायंस कम्पनी का फर्जी अधिकारी बताकर रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी फीस व स्टॉक के नाम पर कुल 23.55 लाख रुपये की ठगी की।

ऐसे दिया गया ठगी को अंजाम⤵️

जांच में सामने आया कि अभियुक्तों द्वारा पीड़ित से प्राप्त धनराशि को तीन बैंक खातों में ट्रांसफर कराया गया, जिसके बाद उक्त धनराशि को अन्य खातों में स्थानांतरित कर एटीएम एवं यूपीआई के माध्यम से निकासी की गई। बैंक से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में अभियुक्तों द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से नगद निकासी स्पष्ट रूप से सामने आई।

उच्चाधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई⤵️

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं पुलिस महानिरीक्षक साइबर/एसटीएफ निलेश आनन्द भरणे (भा.पु.से.) के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह (भा.पु.से.) ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक कुश मिश्रा (आई.पी.एस.) के पर्यवेक्षण में निरीक्षक/विवेचक शरद चौधरी के नेतृत्व में तकनीकी व मैनुअल जांच की गई। बैंक खातों,मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप व सोशल मीडिया डेटा का गहन विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

राम कुमार, पुत्र राजेन्द्र महतो
निवासी – ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना अकबरपुर, जिला नवादा (बिहार), उम्र 22 वर्ष
शुभम कुमार, पुत्र संतोष कुमार
निवासी – ग्राम गोरइया बीघा, थाना कतवीश सराय, जिला नालन्दा (बिहार), उम्र 22 वर्ष

बरामद सामग्री:-

08 अदद विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन मय सिम कार्ड
27 विभिन्न बैंकों की पासबुक
18 विभिन्न बैंकों की चेकबुक
30 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड
05 आधार कार्ड एवं पैन कार्ड
बरामद सामग्री को सील कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य राज्यों से संबंधित बैंक खातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

अपराध करने का तरीका:-

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बिहार राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रोजगार का झांसा देकर दिल्ली बुलाते थे और उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाकर बैंकिंग किट, एटीएम कार्ड व मोबाइल नंबर अपने पास रख लेते थे, जिनका उपयोग साइबर ठगी के लिए किया जाता था।

पुलिस टीम:-
निरीक्षक / विवेचक – शरद चौधरी
महिला उप निरीक्षक – वंदना चौधरी
अपर उप निरीक्षक – सतेन्द्र गंगोला
हेड कांस्टेबल – सोनू पाण्डे
हेड कांस्टेबल – मनोज कुमार
एसटीएफ की जनता से अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि—अज्ञात नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से बात न करें।स्वयं को पुलिस/सीबीआई/ईडी/टेलीकॉम अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देने वालों से न घबराएं।कोई भी सरकारी एजेंसी ऑनलाइन गिरफ्तारी नहीं करती।फर्जी निवेश, यूट्यूब लाइक, टेलीग्राम निवेश, डबल पैसे के लालच में न आएं
गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च न करें

किसी भी वित्तीय साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Previous Post

पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, हिस्ट्री शीटर को ले जा रहे थे पेशी पर

Next Post

स्व दिवाकर भट्ट की प्रतिमा स्थापना के लिए सुपार गांव की मिट्टी की गई एकत्र

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई
उत्तराखंड

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

May 19, 2026
नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण
उत्तराखंड

नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

May 19, 2026
हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले
उत्तराखंड

हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले

May 18, 2026
उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर
उत्तराखंड

उत्तराखंड: बड़ा हादसा:108 सेवा के वाहन चालक की दर्दनाक मौत, ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर

May 17, 2026
Next Post
स्व दिवाकर भट्ट की प्रतिमा स्थापना के लिए सुपार गांव की मिट्टी की गई एकत्र

स्व दिवाकर भट्ट की प्रतिमा स्थापना के लिए सुपार गांव की मिट्टी की गई एकत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (194)
  • उत्तराखंड (4,013)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (272)
  • दुर्घटना (213)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (79)

Recent.

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

ड्यूटी के समय घर पर मिले अभियंता, डीएम ने की कार्रवाई,पेयजल व्यवस्थाओं पर डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

May 19, 2026
नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

नगर निगम श्रीनगर की नई पहल, बार्बर दुकानों से निकलने वाली यूज्ड ब्लेड का होगा सुरक्षित निस्तारण

May 19, 2026
हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले

हिमालय की दिव्य वादियों में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे,चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले

May 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page