• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्रीनगर को हॉर्न फ्री व नो ओवरटेकिंग जोन बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव होगा पास

by पहाड़वासी
January 20, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

नगर निगम सभागार में नगर निगम, प्रशासन, परिवहन व पुलिस विभाग की अहम बैठक

मेयर ने खुद से की पहल की शुरुवात, नहीं बजेगा मेयर की गाड़ी में हॉर्न

श्रीनगर, गढ़वाल।
शहरवासियों को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित व सुचारु बनाने की दिशा में नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में श्रीनगर को हॉर्न फ्री जोन एवं नो ओवरटेकिंग जोन घोषित करने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम के सम्मानित पार्षदगण एवं निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान यह सामने आया कि शहर में वाहनों द्वारा प्रेशर हॉर्न का अत्यधिक व अनावश्यक प्रयोग आम जनमानस, विद्यार्थियों, मरीजों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

बैठक में उप जिलाधिकारी श्रीनगर श्रीमती नुपुर वर्मा, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पौड़ी श्री मंगल सिंह, तहसीलदार श्री दीपक भंडारी, अपर उप निरीक्षक श्री शशि भूषण, सहायक नगर आयुक्त श्री रविराज बंगारी, नगर निगम के पार्षदगण एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

मेयर आरती भंडारी ने खुद की पहल से दिया संदेश –

नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल की महापौर श्रीमती आरती भंडारी ने इस पहल की शुरुआत स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए की है। महापौर ने अपनी सरकारी गाड़ी में हॉर्न बजवाना बंद कर दिया है।
बताया गया कि पिछले दो दिनों से मेयर की गाड़ी में हॉर्न नहीं बजाया गया, जिससे आम जनता को यह संदेश दिया गया कि बदलाव की शुरुआत सबसे पहले स्वयं से होनी चाहिए।

सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) पौड़ी श्री मंगल सिंह ने कहा—
“हॉर्न फ्री जोन आज की बड़ी आवश्यकता है। श्रीनगर एक एजुकेशन हब है, यहां विश्वविद्यालय, स्कूल, अस्पताल स्थित हैं। अनावश्यक हॉर्न से लोग लगातार डिस्टर्ब होते हैं। यदि नगर निगम हॉर्न फ्री जोन का प्रस्ताव पारित करता है तो परिवहन विभाग प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर आवश्यक कार्यवाही करेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।”

मेयर आरती भंडारी का कहना है कि –

“नगर निगम बोर्ड की आगामी बैठक में श्रीनगर को हॉर्न फ्री जोन घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। नगर निगम का उद्देश्य शहर को शांत, सुरक्षित और अनुशासित बनाना है। हॉर्न फ्री एवं नो ओवरटेकिंग जोन लागू होने से ध्वनि प्रदूषण में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। इस दिशा में प्रशासन, परिवहन विभाग और पुलिस के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।”

महापौर ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह पहल जनहित में है, जिसमें सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, प्रस्ताव पारित होने के बाद शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में हॉर्न फ्री जोन लागू किए जाएंगे तथा इसके लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

इस पहल से जल्द ही श्रीनगर को एक शांत, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Previous Post

जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा निर्मित गौधाम का हुआ विधिवत लोकार्पण,निराश्रित गोवंशों को मिला सुरक्षित आश्रय, जनसहयोग से साकार हुई पहल

Next Post

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे शहीद के आगर गांव, परिजनों को बंधाया ढांढस, कहा, केन्द्र व राज्य सरकार शहीद परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!
उत्तराखंड

मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!

June 7, 2026
बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता
उत्तराखंड

बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता

June 6, 2026
उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम, सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक चल रहा तापमान
उत्तराखंड

मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह

June 5, 2026
भालू से भिड़ गया सरोप सिंह: जबड़ों को पकड़ बचाई जान, कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल पहुंच बढ़ाया हौसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,050)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (289)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (113)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (857)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!

मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!

June 7, 2026
बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता

बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता

June 6, 2026
उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम, सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक चल रहा तापमान

मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह

June 5, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page