श्रीनगर, गढ़वाल ।अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति उत्तराखंड पेयजल निगम की श्रीनगर इकाई ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार कोअपने कार्यालय में धरना दिया।समिति ने कहा कि आगामी 5 मार्च तक धरना प्रधान कार्यालय देहरादून में जनपदवार आयोजित किये जायेंगे।समिति से जुड़े श्रीनगर इकाई के अधिकारी व कर्मचारियों ने पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित किए जाने और वेतन और पेंशन का आहरण कोषागार से सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। बताया कि मांगों के समाधान के लिए पूर्व में भी शासन स्तर पर वार्ता की गई, लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है, जिस कारण वह आंदोलन करने को बाध्य हैं।धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि सचिव पेयजल के निवर्तन पर सेंटेंज व्यवस्था को समाप्त कर पेयजल निगम कार्मिकों के अधिष्ठान व्यवस्था का एकमुश्त प्राविधान बनाया जाय और प्रत्येक माह एक तारीख को नियमित वेतन व पेंशन भुगतान की जाय।समिति के अनुसार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया है, जबकि 21 फरवरी से 5 मार्च तक देहरादून स्थित प्रधान कार्यालय में जनपदवार क्रमिक धरना आयोजित किया जाएगा।मंडल अध्यक्ष शेखर आनंद जोशी ने कहा कि यदि शासन द्वारा मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर रविंद्र सिंह गंगाड़ी, सुभाष चंद्र भट्ट, सुनील फरस्वाण, नागेंद्र आर्य, अनुराग अग्रवाल, सुमन चौधरी, मीनाक्षी, मनीषा, पूजा आदि मौजूद रहे।






