• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

मंदिर समिति अध्यक्ष के खिलाफ पत्रकारों ने सीएम से की मुलाकात, विभिन्न संगठनों से जुड़े पत्रकारों ने सीएम से की मुलाकात, मंदिर समिति में हुई धांधलियों की होगी जांच: धामी

by पहाड़वासी
October 8, 2022
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग-श्री बद्री-केदार मंदिर समिति में व्याप्त धांधलियों को उजागर करने के बाद पत्रकार को नोटिस भेजे जाने पर रुद्रप्रयाग जिले के पत्रकारों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।पत्रकारों ने कहा कि एक ओर मंदिर समिति पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस आरोप लगा रही है और दूसरी तरफ मंदिर समिति के अध्यक्ष पत्रकारों को डराकर उन्हें नोटिस भिजवा रहे हैं। यहां तक कि पत्रकारों को फोन पर धमकाया भी जा रहा है, जिसके पुख्ता सबूत पत्रकारों के पास मौजूद हैं। भाजपा सरकार में पत्रकारों को डराने का काम किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


बता दें कि शनिवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेश भट्ट,महामंत्री प्रवीन सेमवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र नेगी, जिला प्रेस क्लब के सचिव संदीप भटकोटी, स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष हरीश गुंसाई एवं महामंत्री रोहित डिमरी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के जनपद आगमन पर उनसे मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा कि श्री बद्री-केदार मंदिर समिति पर धांधलियों का आरोप लग रहें हैं। नियम विरूद्ध प्रमोशन कर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि यात्राकाल में 70 से अधिक कर्मचारियों के ट्रांसफर किये गये हैं। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बद्री-केदार मंदिर समिति पर आरोप लगाए, जिसको विभिन्न समाचार पत्रों के साथ पोर्टलों ने प्रकाशित किया। इसके बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष बौंखला गए हैं और उन्होंने दिल्ली के एक अधिवक्ता के माध्यम से एक पत्रकार को नोटिस भिजवाया है। नोटिस में मंदिर समिति अध्यक्ष से माफी मांगने को कहा गया है। पत्रकारों ने सीएम से कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस है। भाजपा सरकार में बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष का दायित्य अजेन्द्र अजय को सौंपा गया है और मुख्य विपक्षी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने प्रेस वार्ता तथा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साक्ष्यों के साथ मंदिर समिति पर आरोप लगाए हैं। इसके बाद मंदिर समिति अध्यक्ष ने अपना जवाब देने के वजाय पत्रकारों को धमकाना शुरू कर दिया है। उनका एक आॅडियो भी पत्रकारों के पास है, जिसमें वे साफ तौर पर पत्रकारों को धमका रहे हैं और कह रहे हैं कि वे किसी को भी छोड़ने वाले नहीं हैं। पत्रकारों ने सीएम से कहा कि सरकार जिस किसी व्यक्ति को दायित्व सौंपती है, उसकी जिम्मेदारी बनती है कि उसके विभाग पर लग रहे आरोपों के बाद वह सही जानकारी मीडिया के सामने रखे और दूध का दूध और पानी का पानी करे। ऐसा नहीं कि मीडिया से भागते हुए उन्हें फोन करके डराने-धमकाने के साथ ही किसी अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजा जाए। वरिष्ठ पत्रकार हरेन्द्र नेगी ने सीएम से कहा कि जब आपके द्वारा यूके ट्रिपल एससी एवं विधानसभा में भर्ती घोटाले को लेकर कार्यवाही की जा रही थी। ठीक उसी समय विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बद्री-केदार मंदिर समिति में कार्यरत समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय भटट द्वारा अपने भाई को स्वयंसेवक से लिपिक बनाने एवं नियम के विरूद्ध मंदिर समिति में प्रमोशन एवं तबादला एक्ट के खिलाफ स्थानान्तरणों के मामले उजागर किये गये।जिनमें कि तथ्यों सहित बातों को रखा गया।समाज के चौथे स्तम्भ के रूप में कई समाचार पत्रों व पोर्टलों द्वारा खबर को प्रमुखता से उठाया गया, लेकिन मंदिर समिति अध्यक्ष ने रंजिशन दिल्ली के एक अधिवक्ता के माध्यम से एक पत्रकार को डराने के लिए नोटिस भेजा है,जो सरासर गलत है। इससे यह प्रतीत होता है कि मंदिर समिति अध्यक्ष अपनी गड़बड़ियों को छिपाने के लिए इस प्रकार के हथकंडों को अपनाकर पत्रकारों के हौंसलों को कमजोर करने की घृणित भावना रखते हैं।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में पत्रकारों को धमकाने जैसे कुकृत्य किया जा रहा है,जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।उन्होंने सीएम से कहा कि चारधाम यात्रा करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का केन्द्र है और बद्री-केदार मंदिर समिति में इस प्रकार गलत तरीके से अपने भाई का प्रमोशन करना और नियम विरूद्ध स्थानान्तरण करने से उन कर्मचारियों को आहत करने का काम किया गया है, जो वर्षो से सच्ची निष्ठा के साथ मंदिर समिति में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में शीघ्रता से कार्यवाही नहीं की गई तो विभिन्न संगठनों से जुड़े पत्रकार आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेंगे।वहीं इस दौरान श्रमीजीवी पत्रकार यूनियन से भूपेंद्र भण्डारी,कुलदीप राणा आजाद,अंकित चन्द्र भट्ट सहित अन्य लोगों ने पत्रकारसाथियों के साथ हो रहे व्यवहार की घोर निंदा जाहिर की।

Previous Post

एक दिवसीय दौरे पर रुद्रप्रयाग पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी,विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

Next Post

केदारनाथ राजमार्ग तिलवाड़ा में सुबह-सुबह सैर पर निकले मुख्यमंत्री

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

जवाड़ी बाईपास के पास नदी में मिला शव, SDRF ने किया बरामद
उत्तराखंड

जवाड़ी बाईपास के पास नदी में मिला शव, SDRF ने किया बरामद

June 5, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026: 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा 2026: 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

June 4, 2026
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार, मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर व काली फिल्म पर सख्त कार्यवाही!!
उत्तराखंड

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार, मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर व काली फिल्म पर सख्त कार्यवाही!!

June 3, 2026
श्री केदारनाथ धाम में स्वच्छता की दिशा में नई पहल, ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से होगा सूखे कूड़े का सुनियोजित निस्तारण,नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल की संयुक्त पहल से स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनेगा केदारनाथ धाम
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम में स्वच्छता की दिशा में नई पहल, ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से होगा सूखे कूड़े का सुनियोजित निस्तारण,नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल की संयुक्त पहल से स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनेगा केदारनाथ धाम

June 2, 2026
Next Post
केदारनाथ राजमार्ग तिलवाड़ा में सुबह-सुबह सैर पर निकले मुख्यमंत्री

केदारनाथ राजमार्ग तिलवाड़ा में सुबह-सुबह सैर पर निकले मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,050)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (289)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (113)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (857)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!

मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!

June 7, 2026
बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता

बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता

June 6, 2026
उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम, सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक चल रहा तापमान

मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह

June 5, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page