• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

यहाँ 3 गाँवों मे सैकड़ों वर्षों से नहीं मनाई जाती होली,दैवीय शक्तियों का असर

by पहाड़वासी
March 9, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग– पूरा देश जहाँ होली के दिन रंगो में रंग कर मिलन और सौहार्द के साथ झूमता है तो वहीं रुद्रप्रयाग के 3 ऐसे गाँव भी है,जहाँ सैकड़ो वर्षो से होली के त्यौहार को नहीं मनाया जाता है।स्थानीय लोगो की माने तो इन गाँवों के कुल देवता भेलघो(भूमियाल)एंव माँ गौरा को रंग पसंद नहीं है,जब भी यहाँ के लोगो ने होली खेलने का प्रयास किया तब-तब यहाँ बड़ी अनहोनी घटनाये घटी है,इसी परम्परा को इन तीनो गाँवों के लोग परम्परा को आज भी निभाते आ रहे है।

आपको बताते चले कि जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खण्ड अगस्त्यमुनि के तीन गॉंव-कुरझण,क्वीली व जौंदला में तीन सौ साल से होली नहीं खेली जाती है,पौराणिक मान्यताओ के आधार पर जब-जब यहाँ होली खेलने के प्रयास किये गये उसी समय यहां के लोगो को भयंकर महामारी का शिकार होना पड़ा।कुरझण गॉंव के वरिष्ठ नागरिक शम्भू प्रसाद पुरोहित बताते है कि हमने अपने पूर्वजो से सूना था कि लगभग तीन सौ साल गुजर चुके है जब यहाँ होली खेली गई,होली खेलते ही हमारे तीनो गाँवों में महामारी हैजा जैसी बीमारी फैल गईं,ओर कई लोगो की जाने तक चली गईं थी,तब से आज तक यहाँ होली के त्यौहार को नहीं मनाया जाता है.हालांकि बगल के गॉंव क्वीली में कुछ सालों पहले युवाओं ने होली खेलने का फिर प्रयास किया था तो गॉंव के 40-45 लोग अचानक बीमार हो गये जिन्हे देहरादून तक ले जाना पड़ा था,यही कारण है कि क्षेत्र के तीनो गाँवों में आज भी होली नहीं मनाई जाती है.
वहीं ग्राम देवता भेलघो यानि भूमियाल देव के पुजारी हरि शरण पाण्डे,का कहना है कि हमारे क्षेत्र रक्षक देवता भूमियाल को रंगो की होली पसंद नहीं है,इसका प्रमाण यही है कि जब भी होली खेलने की कोशिशे हुई तब तब बड़ी महामारी एंव जनहानि हुई है,यही कारण है हमारे तीनो गाँवों-क्वीली,कुरझण,जौंदला में आज भी होली नहीं मनाते है.हालांकि गॉंव से बाहर शहरों में बसे लोग होली मनाते है मगर गॉंव में होली नहीं मनाते है.
ग्राम प्रधान प्रबोध पाण्डे,सामजिक कार्यकर्ता रितेश पाण्डे,सहित गाँवों की बुजुर्ग महिलाओ का कहना है कि सैकड़ो वर्षो से चली आ रही इस रीति का आज भी पालन किया जा रहा है,हमें अब नहीं लगता है कि होली का त्यौहार है,ग्रामीण अपने-अपने रोज मर्रा के कार्यों में व्यस्त दिखते नजर आ रहे है।

Previous Post

भोटिया जनजाति के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Next Post

मशहूर एक्टर सतीश कौशिक का निधन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में  श्रीनगर कोतवाली पहुंची कांग्रेस
उत्तराखंड

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में श्रीनगर कोतवाली पहुंची कांग्रेस

August 31, 2026
एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई
अपराध

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

August 29, 2026
अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!
अपराध

अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

August 29, 2026
डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर गढ़वाल विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी, नेगी-भरतवाण समेत दिग्गज होंगे शामिल
उत्तराखंड

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर गढ़वाल विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी, नेगी-भरतवाण समेत दिग्गज होंगे शामिल

August 29, 2026
Next Post
मशहूर एक्टर सतीश कौशिक का निधन

मशहूर एक्टर सतीश कौशिक का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,260)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (361)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में  श्रीनगर कोतवाली पहुंची कांग्रेस

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में श्रीनगर कोतवाली पहुंची कांग्रेस

August 31, 2026
एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

August 29, 2026
अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

August 29, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page