• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

मक्कूमठ से रवाना हुई तृतीय केदार तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली, 26 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

by पहाड़वासी
April 24, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-पंच केदारों तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मर्कटेश्वर तीर्थ मक्कूमठ से कैलाश के लिए रवाना हो गयी है। भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर महिलाओं ने मांगल गीतों व भक्तों ने बाबा शंकर के उदघोषों से अगुआई की। साथ ही पुढखी नामक स्थान पर पहुंचने पर भक्तों ने नये अनाज का भोग अर्पित कर विश्व शान्ति व समृद्धि की कामना की। भोग अर्पित करने के बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए भूतनाथ मन्दिर पहुंच गयी है। 25 अप्रैल को भूतनाथ मन्दिर से रवाना होकर पाव, चिलियाखोड, पंगेर बनियाकुण्ड यात्रा पडावों पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंचेगी। 26 अप्रैल को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम पहुंचने पर भगवान तुंगनाथ के कपाट वेद ऋचाओं के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें।सोमवार को भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मर्कटेश्वर तीर्थ मक्कूमठ में ब्रह्म बेला पर विद्धान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजायें सम्पन्न कर भगवान तुंगनाथ सहित तैतीस कोटी देवी – देवताओं का आवाहन किया। ठीक दस बजे भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी तथा भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने मर्कटेश्वर तीर्थ की तीन परिक्रमा कर कैलाश के लिए रवाना हुई। भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर भक्तों ने पुष्प, अक्षत्रों से अगुवाई की तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी। भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने खेत – खलिहानों में नृत्य करते हुए पुढखी नामक तोक पहुंचीं जहाँ पर ग्रामीणों ने नये अनाज से अनेक व्यंजन बनाकर भगवान तुंगनाथ को नये अनाज का भोग अर्पित कर क्षेत्र के खुशहाली व विश्व कल्याण की कामना की।नये अनाज का भोग अर्पित करने के बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए भूतनाथ मन्दिर पहुंच गयी है। 25 अप्रैल को कैलाश के लिए रवाना होगी। इस मौके पर मठापति राम प्रसाद मैठाणी, डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित, प्रबन्धक बलवीर सिंह नेगी, प्रधान विजयपाल नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयवीर सिंह नेगी, गीता राम मैठाणी, विजय भारत मैठाणी, अतुल मैठाणी,विनोद मैठाणी, हरि बल्लभ मैठाणी, प्रकाश मैठाणी, अजय आनन्द नेगी, नागेन्द्र भटट्, मोहन प्रसाद मैठाणी, धीर सिंह नेगी, विजय सिंह चौहान, मनोज शर्मा,पूनम नौटियाल, चन्द्रमोहन बजवाल सहित विभिन्न गांवों के हजारों श्रद्धालु व हक – हकूकधारी, मन्दिर समिति के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Previous Post

सीएम ने गुप्तकाशी पहुंचने पर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,कल केदारनाथ के कपाट खुलने पर रहेंगे मौजूद

Next Post

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले केदारनाथ मंदिर के कपाट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026
रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव
उत्तराखंड

रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव

February 10, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा

February 6, 2026
सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट
उत्तराखंड

सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट

February 4, 2026
Next Post
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले केदारनाथ मंदिर के कपाट

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले केदारनाथ मंदिर के कपाट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,872)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (181)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (209)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page