• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गमगीन माहौल में हुआ शहीद का अंतिम संस्कार…रूचिन अमर रहे के नारों से गूंजा महादेव घाट

by पहाड़वासी
May 7, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


गैरसैण(चमोली)–

जम्मू के राजौरी कोटरंगा सब डिवीजन केसरी हिल क्षेत्र में शहीद हुए कुनीगाड़ गांव (गैरसैंण) के रूचिन सिंह रावत का रविवार को उनके पैतृक महादेव घाट पर सैन्य सम्मान के साथ सुबह करीब 12.30 बजे अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने शहीद को अश्रुपूर्ण विदाई देकर उनको नमन किया।सुबह करीब 10.30 बजे रूद्रप्रयाग से सेना के जवान शहीद रूचिन सिंह के पार्थिव शरीर को लेकर कुनीगाड़ गांव पहुंचे। लगभग एक घंटे तक परिजनों और वहां पहुंचे लोगों ने शहीद के अंतिम दर्शन किए। उसके बाद 11.30 बजे शहीद रूचिन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए महादेव घाट ले जाया गया।इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और शहीद रूचिन सिंह अमर रहे…के नारों से पूरा घाट गूंज पड़ा। सेना के जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर जवान को सलामी दी। इस मौके पर विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, हरिकृष्ण भट्ट, डॉ. अवतार नेगी, हीरा फनियाल, गंगा पंवार, लीलधर जोशी, कुनीगाड़ की प्रधान सीता देवी सहित हजारों लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई दी।
पार्थिव शरीर से लिपट पड़े दादा-दादी, माता-पिता, भाई-बहन और पत्नी
शहीद रूचिन सिंह रावत पिछले साल अक्तूबर माह में अपने गांव कुनीगाड़ आए थे। उन्होंने जल्द अपने बुजुर्ग दादा, दादी और माता-पिता को फिर से घर आने का भरोसा दिया था। लेकिन अपने लाडले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटा देख पूरे गांव मातम पसर गया।
प्राथमिक शिक्षा अपने गांव प्रावि कुनीगाड़ से प्राप्त करने के बाद शहीद रूचिन सिंह रावत ने जीआईसी भंडारीखोड़ से इंटर की परीक्षा पास की थी। फिर कुछ समय बाद वे सेना में भर्ती हो गए। उनके चाचा सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हंसमुख स्वभाव के रूचिन में बचपन से ही देशभक्ति का जज्बा था। पढ़ाई के दौरान भी वे देश की रक्षा के बारे में सोचते थे।
करीब 13 साल पहले वे सेना में भर्ती हुए थे। सीमा पर देश की रक्षा में दिन-रात जुटे रहने के बावजूद उनको अपने गांव से बेहद प्रेम था। वे घर आकर गांव में लोगों से जरूर मुलाकात करते थे। तिरंगे में घर पहुंचे शहीद के पार्थिव शरीर को देख परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा है कि अब उनका लाडला इस दुनियां नहीं रह गया है। दादा-दादी, माता-पिता बेसुध होकर रूचिन को बुला रहे हैं। उनका एक चार साल का बेटा है। शहीद के भाई नौसेना में भर्ती हैं, जबकि बहन की शादी हो गई है.

Previous Post

चीन सीमा के पास लौखुंग नाले में टूटा ग्लेशियर, लोगों ने भागकर बचाई जान

Next Post

यात्रा के नाम पर हुक्काबाजी करना पड़ा भारी,हुक्का जब्त होने के साथ हुआ चालान और मिली सख्त चेतावनी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर
उत्तराखंड

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप
उत्तराखंड

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने  सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

February 12, 2026
Next Post
यात्रा के नाम पर हुक्काबाजी करना पड़ा भारी,हुक्का जब्त होने के साथ हुआ चालान और मिली सख्त चेतावनी

यात्रा के नाम पर हुक्काबाजी करना पड़ा भारी,हुक्का जब्त होने के साथ हुआ चालान और मिली सख्त चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,872)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (181)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (209)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page