• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अब विद्यालय में ही बनेंगे 11वीं-12वीं के छात्रों के सभी प्रमाणपत्र,शासनादेश जारी

by पहाड़वासी
May 9, 2023
in उत्तराखंड, शिक्षा
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-उत्तराखंड में अब 11वीं, 12वीं के छात्र-छात्राओं के स्थायी निवासी, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र आदि सभी प्रमाणपत्र स्कूल में ही बनेंगे। इसके लिए धामी सरकार ने ”अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण” योजना लांच की है। सोमवार को सचिव आईटी शैलेश बगोली ने इसका शासनादेश जारी कर दिया।सचिव शैलेश बगोली ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा हैं कि छात्रों को आवश्यक प्रमाण-पत्र की आवश्यकता एवं इन प्रमाण-पत्रों को प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के दृष्टिगत समस्त विद्यालयों में योजना के तहत सभी आवश्यक प्रमाणपत्र स्कूल स्तर पर ही उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। खास बात ये है कि प्रमाणपत्र बनाने वाले सभी अधिकारी और कॉमन सर्विस सेंटर की टीम स्कूल पहुंचकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करेगी।उन्होंने आदेश जारी किए हैं कि जिलास्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य शिक्षा अधिकारी को शामिल करते हुए समिति का गठन किया जाएगा। समिति की ओर से जिला स्तर पर 11वीं, 12वीं में अध्ययनरत छात्रों की संख्या का आकलन किया जाएगा। तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति से विद्यालय में भ्रमण करने वाली टीमों (पटवारी, लेखपाल, कानूनगो और सीएससी के डाटा एंट्री ऑपरेटर) का तिथिवार रोस्टर तैयार करवाया जाएगा। एक निर्धारित समयसीमा में प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। कॉमन सर्विस सेंटर के डाटा एंट्री ऑपरेटर की टीम संबंधित स्कूल पहुंचकर प्रमाणपत्र के लिए जरूरी शुल्क, दस्तावेज आदि की प्रक्रिया पूरी करेगी।
प्रधानाचार्य के माध्यम से मिलेंगे प्रमाणपत्र
सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद तहसीलदार या एसडीएम कार्यालय की ओर से जारी प्रमाणपत्र स्कूल के प्रधानाचार्य को उपलब्ध कराए जाएंगे। एक सप्ताह के भीतर उन्हें संबंधित छात्र-छात्राओं के बीच इनका वितरण करना होगा। किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर जिला स्तरीय समिति के स्तर से संबंधित को तात्कालिकता के आधार पर यथावश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। दो माह के भीतर यह योजना पूरी तरह से शुरू हो जाएगी।
जिला स्तरीय समिति ये काम करेगी

  1. जिला स्तर पर 11वीं, 12वीं में पढ़ रहे छात्रों की संख्या का आकलन करना।
  2. तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति से विद्यालय में भ्रमण करने वाली टीमों(पटवारी, लेखपाल, कानूनगो और सीएससी के डाटा एंट्री ऑपरेटर) का तिथिवार रोस्टर तैयार करना।
  3. निवास स्थान, चरित्र, आय और पर्वतीय प्रमाणपत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र निगर्त किए जाने की प्रक्रिया के लिए समयसीमा निर्धारित करते हुए कार्ययोजना बनाना।
  4. जिला स्तर पर इस योजना की साप्ताहिक सुनवाई होगी और निगरानी की जाएगी।
    तहसील स्तर की समिति ये काम करेगी
  5. तैयार रोस्टर की सूचना से संबंधित विद्यालयों को अवगत कराते हुए प्रचार प्रसार करना।
  6. प्रमाणपत्रों के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूचना प्रधानाचार्यों, छात्रों, अभिभावकों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना।
  7. तहसील स्तर पर रोजाना शिकायतों की सुनवाई और निगरानी।
Previous Post

सेना का मालवाहक चिनूक हेलीकाप्टर मंगलवार से केदारनाथ पहुंचाएगा पुनर्निर्माण सामग्री

Next Post

केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिसलन से बचाव के लिए बिछाई गई मैट,बर्फ पिघलाने के लिए डाला जा रहा चूना

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
Next Post
केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिसलन से बचाव के लिए बिछाई गई मैट,बर्फ पिघलाने के लिए डाला जा रहा चूना

केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिसलन से बचाव के लिए बिछाई गई मैट,बर्फ पिघलाने के लिए डाला जा रहा चूना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page