• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home धार्मिक

250 श्रद्धालु पहुंचे गोविंदघाट, कपाट खुलने के पहले दिन 2500 यात्रियों को ही जाने की होगी

by पहाड़वासी
May 17, 2023
in धार्मिक, पर्यटन
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

चमोली -हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को लेकर गोविंदघाट गुरुद्वारे में संगत पहुंचने लगी हैं। मंगलवार को लगभग 250 श्रद्धालु गोविंदघाट पहुंचे। गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में यात्रा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 20 मई को कपाट खुलेंगे। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने इस वर्ष बर्फबारी को देखते हुए पहले दिन 2500 तीर्थयात्रियों को ही हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। इसके बाद सीमित संख्या में यात्री भेजे जाएंगे। जबकि जून माह में बर्फ पिघलने पर तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को सुबह 10 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में सजावट का काम अंतिम चरण में है। यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह का माहौल है और अभी तक लगभग 250 तीर्थयात्रियों का जत्था गोविंदघाट पहुंच गया है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि आस्था पथ व हेमकुंड साहिब में अधिक बर्फ को देखते हुए यात्रा के पहले दिन 2500 तक तीर्थयात्रियों को ही हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी जाएगी। जून माह में बर्फ पिघलने पर तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। घोडे-खच्चरों की आवाजाही अटलाकुड़ी ग्लेशियर तक ही होगी।
बर्फबारी के कारण काम हुआ प्रभावित
हेमकुंड साहिब 4329 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा है। इस बार मौसम की बेरुखी के कारण हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा का संचालन करना गुरुद्वारा प्रबंधन और जिला प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। हेमकुंड साहिब में बीते दिनों तक बर्फबारी हुई जिससे बर्फ हटाने का काम प्रभावित हाेता रहा। सोमवार देर शाम को भी हेमकुंड में बर्फबारी हुई, जिससे बर्फ हटाने का काम बंद रहा। मंगलवार को धूप खिलने पर हेमकुंड साहिब परिसर से लेकर रास्ते तक स्नो कटर मशीन से बर्फ हटाई गई।
बुधवार को संगत के साथ गोविंदघाट पहुंचेंगे पंच प्यारे
ऋषिकेश गुरुद्वारे से रवाना होकर आज बुधवार को तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ पंच प्यारे गोविंदघाट गुरुद्वारे में पहुंचेंगे। 18 मई को यहां से पंच प्यारे घांघरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और 19 को हेमकुंड साहिब पहुंचेंगे। 20 मई को विधि-विधान से हेमकुंड साहिब के कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब के समीप स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी उसी दिन श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे.
गोविंदघाट में 5200 तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था
हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में करीब 5200 तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। यहां गुरुद्वारे में करीब 4000 और होटलों में 1200 तीर्थयात्री रात्रि विश्राम कर सकते हैं। जबकि घांघरिया में 6500 तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। हेमकुंड साहिब में रात्रि प्रवास की व्यवस्था नहीं है। तीर्थयात्री घांघरिया से सुबह अपनी तीर्थयात्रा शुरू कर छह किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने के बाद हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं और दोपहर में हेमकुंड से रात्रि प्रवास के लिए घांघरिया पहुंच जाते हैं।

Previous Post

कार्तिक स्वामी मंदिर में आयोजित हुआ 108 बालमपुरी शंख पूजन हवन कार्यक्रम

Next Post

पैदल यमुनोत्री धाम रवाना हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सोनप्रयाग से केदारनाथ भेजे 7454 यात्री

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बद्री-केदार धामों में 30.62 लाख श्रद्धालु कर  चुके दर्शन, समिति को प्राप्त हो चुकी है 74.50 करोड़ रुपये से अधिक की आय
उत्तराखंड

श्री बद्री-केदार धामों में 30.62 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन, समिति को प्राप्त हो चुकी है 74.50 करोड़ रुपये से अधिक की आय

August 11, 2026
बिहार के यात्री की केदारनाथ में बिगड़ी तबीयत, एयर लिफ्ट कर भेजा गया ऋषिकेश
उत्तराखंड

बिहार के यात्री की केदारनाथ में बिगड़ी तबीयत, एयर लिफ्ट कर भेजा गया ऋषिकेश

July 26, 2026
सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
उत्तराखंड

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

July 21, 2026
बाबा की नगरी केदारनाथ धाम में चला ऑपरेशन कालनेमि अभियान, 15के खिलाफ चालानी कार्रवाई.
उत्तराखंड

बाबा की नगरी केदारनाथ धाम में चला ऑपरेशन कालनेमि अभियान, 15के खिलाफ चालानी कार्रवाई.

July 18, 2026
Next Post
पैदल यमुनोत्री धाम रवाना हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सोनप्रयाग से केदारनाथ भेजे 7454 यात्री

पैदल यमुनोत्री धाम रवाना हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सोनप्रयाग से केदारनाथ भेजे 7454 यात्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,251)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (359)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

मिलावट-जमाखोरी पर चल रहा चाबुक, अभियान तेज,सीएम धामी के निर्देश पर प्रत्येक जिले में सरकारी मशीनरी कर रही कार्रवाई-सभी डीएम को एक सप्ताह तक अभियान चलाने के निर्देश-मंडलायुक्तों के कंधों पर डाला गया माॅनिटरिंग का दायित्व

August 25, 2026
90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

August 24, 2026
जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

August 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page