• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home गढ़वाल

विश्वविद्यालय स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के तहत कुलपति के संरक्षण में कार्यशाला का सफल आयोजन

by पहाड़वासी
June 3, 2023
in गढ़वाल
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर | हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सीनेट सभागार में गढ़वाल विश्वविद्यालय और उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वधान में बौद्धिक सम्पदा अधिकार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ द्वीप प्रज्वलन के साथ बतौर मुख्य अतिथि यूकॉस्ट की वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ अपर्णा शर्मा , कार्यक्रम संयोजक प्रो मंजुला राणा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो महावीर सिंह नेगी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अपर्णा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत के निर्देशन में राज्य में बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, परिषद ने देश की पहली ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस का सफल आयोजन किया है जिससे लोगों में ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, जीआई टैग जैसी बौद्धिक संपदा के प्रति रूचि बढ़ रही है। कार्यशाला की समन्वयक एवं कला, संचार एवं भाषा विभाग की संकायाध्यक्ष प्रो मंजुला राणा ने सभी अतिथियों का स्वागत कर कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और कहा कि माननीय कुलपति प्रो अन्नपूर्णा नौटियाल के संरक्षण में विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में बौद्धिक संपदा के अधिकार पर आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य बौद्धिक संपदा के अधिकार के विषय में जानकारी रखना तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को लाभान्वित करना है। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में बतौर वक्ता यूकॉस्ट के वैज्ञानिक डॉ हिमाशुं गोयल, एनआईटी उतराखंड के डॉ राकेश मिश्रा, गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ महेन्द्र बाबू, युवा उद्यमी अंकित भण्डारी, श्री विकास चंद्र नौटियाल द्वारा तकनीकी विकास और कॉपीराइट, पेटेंट, ट्रेडमार्क उद्यमिता विकास जैसे बौद्धिक सम्पदा अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो० महावीर सिंह नेगी ने कहा कि विश्वविद्यालय में इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन किया जाना छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। वहीं मुख्य नियन्ता प्रो बी.पी. नैथानी ने उत्तराखंड के विभिन्न उत्पादों को ज्यिोग्राफिक इंडीकेशन दिलाने की बात पर जोर दिया। कार्यशाला के समापन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन आयोजक सचिव डॉ कपिल देव पंवार ने किया। इस अवसर पर जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो जी के जोशी, संकायाध्यक्ष वाणिज्य प्रो वी सी शर्मा, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हीरालाल यादव, डॉ रोहित कुमार, डॉ अमित कुमार आदि मौजूद रहे। इस कार्यशाला में बिड़ला परिसर, चौरास परिसर समेत एनआईटी उतराखंड, बीजीआर कैम्पस पौड़ी, स्वामी रामतीर्थ परिसर टिहरी के 200 से अधिक शोद्यार्थी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Previous Post

मौसम की चुनौती के बावजूद यात्रा में टूटे रिकॉर्ड,ग्रीन कार्ड का आंकड़ा 21 हजार पार

Next Post

पशुपालकों के लिए खुशखबरी, इस योजना के तहत फेडरेशन अब घर-घर आकर खरीदेगा गोबर..

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त
उत्तराखंड

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

July 11, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

July 10, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी
उत्तराखंड

ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर 10 जुलाई को पौड़ी जनपद के सभी विद्यालय रहेंगे बंद,जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया

July 9, 2026
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कणोली के प्रस्तावित विलय को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध
उत्तराखंड

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कणोली के प्रस्तावित विलय को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

July 9, 2026
Next Post
पशुपालकों के लिए खुशखबरी, इस योजना के तहत फेडरेशन अब घर-घर आकर खरीदेगा गोबर..

पशुपालकों के लिए खुशखबरी, इस योजना के तहत फेडरेशन अब घर-घर आकर खरीदेगा गोबर..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,124)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (330)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

बीकेटीसी सदस्यों ने आरोपों को बताया निराधार, उपलब्धियों पर भी ध्यान देने की अपील

बीकेटीसी सदस्यों ने आरोपों को बताया निराधार, उपलब्धियों पर भी ध्यान देने की अपील

July 13, 2026
श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

July 11, 2026
दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

July 11, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page