• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में लंपी वायरस का कहर, अब तक 288 पशुओं की गई जान

by पहाड़वासी
June 10, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो :उत्तराखंड में जानवरों पर लंपी वायरस लगातार कहर बरपा रहा है। अब तक इस वायरस के 15331 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 288 जानवरों की मौत हो चुकी है। मरने वाले जानवरों में सबसे ज्यादा गोवंशी शामिल हैं। मामलों की भयावह स्थिति देखते हुए विभाग ने वैक्सीनेशन का कार्य तेज कर दिया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 18 मई तक प्रदेश में लंपी वायरस के 6215 मामले मिले थे जो 18 मई से आठ जून यानी करीब तीन हफ्ते में ढाई गुना बढ़ गए हैं। वहीं अब तक 12 हजार 767 पशु इस वायरस की चपेट में आने के बाद अब रिकवर हो चुके हैं। वर्तमान में चम्पावत जिला इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 2512 मामले सामने आए हैं और 127 जानवर अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि पिथौरागढ़ में सबसे अधिक 3948 मामले सामने आए हैं।

पशुपालन निदेशक डा. प्रेम कुमार ने बताया कि लंपी वायरस के मामलों से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। आठ जिलों में 52 उपरिकेंद्र बनाए गए है। लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम के लिए अब तक 11 लाख चार हजार 900 पशुओं का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लंपी स्किन डिजीज कुछ जिलों में जरूर चुनौती है। विभाग इस पर लगातार नजर बनाए है। तकरीबन सवा तीन सौ टीम ब्लाकों में भेजी गई हैं। प्रत्येक टीम में दो से तीन लोग शामिल हैं। संक्रमित क्षेत्र पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे क्षेत्र में वैक्सीनेशन करें व इसमें तेजी लाएं। लंपी स्किन डिजीज को गांठदार त्वचा रोग वायरस भी कहा जाता है। यह संक्रामक बीमारी एक पशु से दूसरे को होती है। संक्रमित के संपर्क में आने से दूसरा पशु भी बीमार हो सकता है। इसमें संक्रमित पशु के लक्षण की बात करें तो बुखार आना, वजन में कमी, आंखों से पानी टपकना, शरीर पर दाने, दूध कम देना, भूख ना लगना आदि है।

Previous Post

थम नहीं रहा लोगों का आक्रोश,गंगोत्री धाम में व्यापारियों ने बंद किया बाजार,यात्री हुए परेशान

Next Post

सीएम धामी ने सुबह सबेरे खेतों में बोया “मंडुआ”, ट्रेक्टर थाम खेत में की “जुताई”

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

निजी स्कूल में छात्र से अश्लील हरकतें करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार
अपराध

निजी स्कूल में छात्र से अश्लील हरकतें करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार

July 21, 2026
सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
उत्तराखंड

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

July 21, 2026
दिल्ली के जंतर मंतर का असर राजधानी देहरादून में, सड़कों पर उतरे युवा
उत्तराखंड

दिल्ली के जंतर मंतर का असर राजधानी देहरादून में, सड़कों पर उतरे युवा

July 21, 2026
रेड अलर्ट के दृष्टिगत 20 जुलाई को टिहरी के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
उत्तराखंड

रेड अलर्ट के दृष्टिगत 20 जुलाई को टिहरी के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

July 19, 2026
Next Post
सीएम धामी ने सुबह सबेरे खेतों में बोया “मंडुआ”, ट्रेक्टर थाम खेत में की “जुताई”

सीएम धामी ने सुबह सबेरे खेतों में बोया “मंडुआ”, ट्रेक्टर थाम खेत में की “जुताई”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (208)
  • उत्तराखंड (4,148)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (337)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (119)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (101)
  • रुद्रप्रयाग (875)
  • शिक्षा (112)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

निजी स्कूल में छात्र से अश्लील हरकतें करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार

निजी स्कूल में छात्र से अश्लील हरकतें करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार

July 21, 2026
सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

सावन और बारिश का असर: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

July 21, 2026
दिल्ली के जंतर मंतर का असर राजधानी देहरादून में, सड़कों पर उतरे युवा

दिल्ली के जंतर मंतर का असर राजधानी देहरादून में, सड़कों पर उतरे युवा

July 21, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page