• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तरकाशी और दून में महापंचायत करने की अनुमति नहीं। धारा 144 लगाने की तैयारी, होगा मुकदमा दर्ज..

by पहाड़वासी
June 13, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी-पुरोला में महापंचायत की अगुवाई को लेकर प्रधान संगठन पुरोला बैकफुट पर आया। प्रधान संगठन पुरोला ने बीते सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर महापंचायत करने की सूचना एसडीएम पुरोला को दी थी। वहीं अब ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष अंकित रावत ने आज मंगलवार को एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि महापंचायत को लेकर प्रधान संगठन किसी प्रकार की अगुवाई नहीं करेगा। ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय हित में वह जनता के साथ हैं। साथ ही महापंचायत में अगर कोई कानून का उल्लंघन होता है। तो उसमें उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी। प्रधान संगठन का अभद्रता करने वालों से कोई नाता नहीं रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वाले की स्वयं की जिम्मेदारी होगी।महापंचायत की तो मुकदमा दर्ज होगा
वहीं विश्व हिन्दू परिषद ने पुरोला में महापंचायत की सूचना ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को दी है। वहीं जिला मुख्यालय में भी हिन्दू परिषद के नेताओं का आने की संभावना है। जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि महापंचायत को लेकर किसी भी संगठन को अनुमति नहीं दी जायेगी। अगर आवश्यकता पड़ी तो धारा 144 लागू की जाएगी। जिसकी लगभग पूरी तैयारी कर दी गई है। एसपी ने कहा की जो भी महापंचायत करने की कोशिश करेगा। उसके खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं भविष्य ने उस संगठन से जुड़े किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने कहा पुरोला में हालात सामान्य है। कुछ लोग भ्रामक स्थिति बना रहे हैं।देहरादून में होने वाली महापंचायत पर SSP की दो टूक
मुस्लिम समुदाय की ओर से 18 जून को प्रस्तावित महापंचायत को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी लोग महापंचायत को लेकर सक्रिय हैं। उनसे बातचीत की जा रही है, उनको भी नियम कानून और एसओपी के बारे में बताया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। इस तरह के आयोजन से यदि कहीं पर शांति भंग होती है तो जो प्रमुख लोग हैं। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सबसे अपील की जा रही है कि किसी को भी सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की अनुमति नहीं होगी। सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि इससे पहले मुस्लिम समुदाय की ओर से 14 जून को भानियावाला में महापंचायत प्रस्तावित थी। आयोजकों से अधिकारियों ने बात कर ली, जिसके बाद महापंचायत को रद्द कर दिया गया हैं।

52 पूर्व नौकरशाहों ने मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखा पत्र
उत्तरकाशी पुरोला में उपजे विवाद को लेकर 52 पूर्व नौकरशाहों ने मुख्य सचिव और डीजीपी को एक खुला पत्र लिखा है। जिसमें राज्य में सांप्रदायिक स्थिति पर तत्काल कार्रवाई के लिए अनुरोध किया गया है। अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं के पूर्व नागरिक सेवक रहे इस 52 पूर्व नौकरशाहों के समूह ने चिंता जाहिर की है। उत्तराखंड में विकसित हो रही स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा गया गया है कि 15 जून 2023 को पुरोला शहर में आयोजित किए जाने वाले महापंचायत और 20 जून 2023 को टिहरी में आयोजित होने वाले रैली और “चक्का जाम” कार्यक्रम, दोनों खुलेआम प्रदेश से मुसलमानों को निकालने के आह्वान के साथ जुड़े हुए हैं।पत्र में अनुरोध किया कि इन तार्किक, साम्प्रदायिक या धमकी भरे कार्यक्रमों को इन तारीखों या अन्यथा किसी भी तारीख पर नहीं होने दिया जाए। कहा कि राज्य पुलिस और प्रशासन संविधान, कानून और सुप्रीम कोर्ट के अनेक निर्देशों के अनुसार काम करते हैं और नफरत भाषण और गुंडागर्दी के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। इसलिए ऐसे नफरत फैलाने वाले आयोजनों पर रोक लगनी जरूरी है। नौकरशाहों आगे लिखा है कि हमने देखा है कि इन कार्यक्रमों के साथ-साथ क्षेत्र में एक साम्प्रदायिक अभियान का उदय हुआ है, जिसमें 12 शहरों में बाजार बंद करने के आह्वान और मुसलमानों के खिलाफ रैलियों और नफरत भाषण शामिल हैं, जो पहले से ही पुरोला शहर से 28 मई को 42 मुसलमान परिवारों की रिपोर्ट हैं।

Previous Post

रुद्रप्रयाग और चंपावत में जल्द बनेंगी सीएसडी कैन्टीन,सेना से जुड़े मुद्दों पर सीएम धामी ने की चर्चा

Next Post

घर में मिली पति-पत्नी का लाश, शवों के बीच पड़ा था 5 दिन का मासूम बेटा। ताला तोड़ निकाले शव

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची
अपराध

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

May 12, 2026
श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

May 12, 2026
ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत
उत्तराखंड

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत

May 12, 2026
डिजिटल होगी फॉरेंसिक प्रक्रिया, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ने शुरू की नई व्यवस्था,हाथ से लिखी नहीं, अब डिजिटल मिलेगी एमएलसी रिपोर्ट,MedLEaPR-Uttarakhand प्रणाली से एमएलसी प्रक्रिया होगी हाईटेक,सड़क हादसे और आपराधिक मामलों की एमएलसी रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध

May 11, 2026
Next Post
घर में मिली पति-पत्नी का लाश, शवों के बीच पड़ा था 5 दिन का मासूम बेटा। ताला तोड़ निकाले शव

घर में मिली पति-पत्नी का लाश, शवों के बीच पड़ा था 5 दिन का मासूम बेटा। ताला तोड़ निकाले शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (193)
  • उत्तराखंड (3,999)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (263)
  • दुर्घटना (212)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (221)
  • स्वास्थ्य (78)

Recent.

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

May 12, 2026
श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

May 12, 2026
ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत

May 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page