• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

NMC ने डॉक्टर बनने के इच्छुक छात्रों को दी बड़ी राहत… NEET-UG की आयु सीमा में किया बदलाव,पढ़ें

by पहाड़वासी
June 17, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

NEET-UG: डॉक्टर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने की न्यूनतम आयु सीमा में बदलाव कर दिया है। 31 दिसंबर 2024 तक 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र अब यह परीक्षा दे सकेंगे। बता दें कि बीती दो जून को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने एक अधिसूचना जारी की थी, जिसके अनुसार 31 जनवरी 2024 तक 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालों को ही नीट के लिए पात्र माना गया था। लेकिन आयोग ने अब उक्त अधिसूचना में संशोधन किया है। जिसमें स्पष्ट किया है कि नीट-यूजी के टाई-ब्रेकिंग फार्मूले में कोई बदलाव नहीं होगा। यह यथावत रहेगा।दरअसल, नीट के आधार पर देशभर के मेडिकल व डेंटल कालेजों में दाखिला होता है। इसके अलावा आयुष व वेटरनरी कोर्स में भी प्रवेश नीट के स्कोर के आधार पर होते हैं। कई बड़े संस्थान बीएससी नर्सिंग में भी दाखिला नीट के आधार पर करते हैं। ऐसे में हर साल लाखों अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं। बीती दो जून को जारी अधिसूचना के कारण नीट की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों की उम्मीद को झटका लगा था। 12वीं कर रहे 17 वर्ष से कम के कई छात्र इस दौड़ से बाहर हो गए थे। लेकिन अब वह परीक्षा में शामिल हो पाएंगे और उनका साल भी बर्बाद होने से बच जाएगा।
टाई-ब्रेकिंग फार्मूला पहले की तरह रहेगा
एनएमसी ने टाई-ब्रेकिंग फार्मूले को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। पूर्व में जारी अधिसूचना में भौतिक विज्ञान की वेटेज बढ़ा दी गई थी। कहा गया था कि छात्रों के बराबर अंक आने पर उनकी रैंक तय करने के लिए सबसे पहले उनके भौतिक विज्ञान के अंक देखे जाएंगे। इसके बाद रसायन विज्ञान और फिर जीव विज्ञान के अंकों के आधार पर रैंक निकाली जाएगी। लेकिन अब एनएमसी ने साफ किया है कि टाई-ब्रेकिंग की पुरानी ही व्यवस्था बहाल रहेगी। यानी पहले जीव विज्ञान, इसके बाद रसायन विज्ञान और फिर भौतिक विज्ञान के अंकों के आधार पर रैंक तय होगी।
अंकों की बाध्यता नहीं
नीट देने के लिए अंकों की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान/बायोटेक्नोलाजी और अंग्रेजी के साथ 12वीं पास कोई भी छात्र नीट-यूजी के लिए आवेदन कर सकता है। जबकि पहले सामान्य वर्ग के छात्र के लिए 50 और एससी, एसटी व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता थी।

Previous Post

केदारनाथ हेली सर्विस टिकट बुकिंग के नाम पर महाराष्ट्र के 18 यात्रियों से 1.80 लाख की ठगी, ऐसे बनाया शिकार

Next Post

CLAT-UG के पैटर्न में बड़ा बदलाव, अब 150 की बजाए होंगे 120 ही प्रश्न। एग्जाम 2024 की डेट घोषित..

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय
उत्तराखंड

गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय

May 4, 2026
सुबह-सुबह कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड

सुबह-सुबह कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू जारी

May 4, 2026
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

May 3, 2026
वाहन चालक और गाइड की अभद्रता पर श्रीनगर पुलिस ने की कार्रवाई, यात्रियों के लौटाये एक लाख चौदह हजार रूपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (189)
  • उत्तराखंड (3,980)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (251)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (837)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (220)
  • स्वास्थ्य (77)

Recent.

गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय

गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय

May 4, 2026
सुबह-सुबह कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू जारी

सुबह-सुबह कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू जारी

May 4, 2026
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

May 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page