• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

धामी मंत्रिमंडल में बदलाव की सुगबुगाहट तेज,मंत्रियों की धड़कन बढ़ी! किसको मौका, किसका होगा पत्ता साफ?

by पहाड़वासी
June 20, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-उत्तराखंड कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार से जुड़ी बड़ी ख़बर है। बीजेपी आलाकमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड मांगा है यानि किस मंत्री ने क्या काम किया इसका पूरा ब्यौरा तलब किया गया है। 2024 से पहले बीजेपी ऐसे तमाम नेताओं और मंत्रियों को साइड लाइन कर देना चाहती है जिनकी वजह से संगठन और सरकार की छवि खराब हुई है या हो रही है। ऐसे में मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही तय होगा कि कैबिनेट में कौन रहेगा और किसकी विदाई होगी।
मंत्रियों की धड़कन हुई तेज
सूत्रों के मुताबिक काम की बजाय विवादों में रहने वाले मंत्रियों की छुट्टी की था सकती है। कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने की भी चर्चा है। कैबिनेट में फिलहाल 4 पद खाली हैं इसीलिए विस्तार जरूरी माना जा रहा है लेकिन कुछ मंत्रियों का काम काफी खराब होने की वजह से फेरबदल की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। दिल्ली से रिपोर्ट कार्ड मांगे जाने की जानकारी मिलते ही मंत्रियों की धड़कन तेज है। हर किसी को अपनी कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। माना जा रहा है कि महा संपर्क अभियान खत्म होते ही कैबिनेट का शपथ समारोह हो सकता है।
सरकार की छवि खराब करने वालों की छुट्टी तय
आपको बता दें पार्टी आलाकमान यह पूरा मैसेज है कि कुछ मंत्रियों की वजह से पार्टी और सरकार की छवि प्रदेश में खराब हो रही है वही मुख्यमंत्री भी जिस तेजी से रिजल्ट देने की कोशिश कर रहे हैं उनमें भी इन मंत्रियों की वजह से रुकावटें पैदा हो रही है। ऐसे में पार्टी के सूत्रों के अनुसार जल्द ही ऐसे तमाम मंत्रियों की छुट्टी धामी मंत्रिमंडल से हो सकती है जिनके द्वारा सरकार की छवि पर बट्टा लगाया जा रहा है इनकी जगह पर कुछ युवा और अनुभवी विधायकों को मौका मिल सकता है। तीन मंत्रियों की कुर्सी पहले ही खाली है हाल में चंदन राम दास के निधन के बाद चौथी कुर्सी भी खाली हो गई है।
इनको मौका, इनका होगा पत्ता साफ
माना जा रहा है कि दो से तीन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में है इसका आभास इन मंत्रियों को भी हो गया इनके लिए जून-जुलाई काटना अब भारी होता नजर आ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है जल्द ही मुख्यमंत्री की रिपोर्ट आलाकमान की टेबल पर होगी और बीजेपी के महा संपर्क अभियान की समाप्ति के बाद मंत्रियों की रुखसती का फैसला हो जाएगा। जबकि पहला नंबर विकासनगर तेज तर्रार और अनुभवी विधायक मुन्ना सिंह चौहान, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ,रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, फकीराराम टम्टा समेत कई नाम रेस में हैं। सूत्रों की माने तो हटने वालों में सबसे पहले प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी के अलावा कई नाम शामिल है, अब देखना होगा धामी मंत्रिमंडल में किस का पता कटता है और किसकी लॉटरी लगती है।

Previous Post

हल्द्वानी से दिल्ली जा रही रोडवेज बस का चालक हुआ बेहोश,यात्रियों में मची चीख-पुकार

Next Post

अब नेलांग घाटी में रात को भी ठहर सकेंगे पर्यटक, पहले नहीं थी इजाजत,तैयारी शुरू

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज
उत्तराखंड

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे
उत्तराखंड

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

March 16, 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

March 16, 2026
नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
Next Post
अब नेलांग घाटी में रात को भी ठहर सकेंगे पर्यटक, पहले नहीं थी इजाजत,तैयारी शुरू

अब नेलांग घाटी में रात को भी ठहर सकेंगे पर्यटक, पहले नहीं थी इजाजत,तैयारी शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,901)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (200)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (97)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

March 16, 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

March 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page