• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा 2023:घोड़े खच्चरो की चिकित्सकों द्वारा की जा रही विशेष देखभाल

by पहाड़वासी
June 27, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग-केदारनाथ यात्रा में यात्री को ले जाने एवं माल ढुलान हेतु बड़ी संख्या में घोड़े-खच्चरों का प्रयोग किया जाता है।यात्रा में प्रयुक्त होने वाले घोड़े-खच्चरों की स्वास्थ्यरक्षा एवं अश्वकल्याण संबंधी अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु पशुपालन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष यात्रा प्रारंभ होने से पहले से ही प्रभावी कदम उठा लिए थे। इस वर्ष विभाग द्वारा अपनी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं जिनके सुखद परिणाम भी आ रहे हैं।
वही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ.अशोक कुमार ने अवगत कराया है कि घोडे़-खच्चरों के संचालन हेतु इस वर्ष शासन द्वारा एस.ओ.पी.निर्धारित की गई है जिसका पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है,जिसमें यात्रा ट्रैक की अधिकतम क्षमता भी निर्धारित की गई हैै।पशुपालन विभाग द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग गौरीकुण्ड,लिनचोली एवं केदारनाथ में अस्थाई पशु चिकित्सालय संचालित किए जा रहे हैं।जिनके माध्यम से यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों को पशुचिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही प्रतिदिन मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।
घोड़े-खच्चरों हेतु गत वर्ष मात्र 4 पशुचिकित्सकों को नियुक्त किया था जबकि इस वर्ष विभाग द्वारा कुल 7 पशुचिकित्सक एवं 5 पैरावेट यात्रा मार्ग पर पशुचिकित्सा उपलब्ध कराने एवं पशुओं के स्वास्थ्य जांच हेतु नियुक्त किए गए हैं।सोनप्रयाग,श्री केदारनाथ एवं लिनचोली में एक-एक पशुचिकित्सक तथा यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में 04 पशुचिकित्सक तैनात किए गए हैं जिनके द्वारा 24 घंटे पशु चिकित्सा सुविधा उपलबध करवाने के साथ ही पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का भी अनुपालन करवाया जा रहा है।
जिला पंचायत द्वारा यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण एवं विनियमन किया जा रहा है तथा यात्राकाल में नियमों का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही विभाग द्वारा विगत वर्षों के अनुभव के आधार पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई थी। यात्रा मार्ग पर तैनात पशुचिकित्सकों को तकनीकी रूप से अधिक दक्षता प्रदान करने के दृष्टिगत उन्हें आईटीबीपी एवं ब्रुक्स इंडिया के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा 07 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।साथ ही यात्रा-पूर्व ही जनपद के विभिन्न अश्व बाहुल्य क्षेत्रों में पशुस्वास्थ्य एवं पशुबीमा हेतु लगभग 15 शिविरों का भी आयोजन किया गया जिनमें पशुस्वामियों को पशुस्वास्थ्य,पोषण एवं पशुकल्याण के संबंध में जागरूक किया गया।यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा पशुकल्याण एवं पशुचिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।स्वयंसेवी संस्था पीपल फाॅर एनिमल्स के द्वारा यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस कर्मियों,पशुचिकित्सकों तथा सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।उक्त के अतिरिक्त विश्वविख्यात स्वयंसेवी संस्था ब्रुक्स इंडिया की विशेषज्ञ अश्व-चिकित्सा टीम द्वारा भी गौरीकुंड में अश्ववंशीय पशुओं के उपचार में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
यात्रा मार्ग में घोडे-खच्चरों पर किसी भी प्रकार की क्रूरता ना हो,एवं अनावश्यक रूप से मार्ग पर दौड़ाया ना जाए इसके नियंत्रण हेतु प्रथम बार यात्रा मार्ग पर 30 सदस्यीय म्यूल टास्क फोर्स का गठन कर तैनात किया गया है।म्यूल टास्क फोर्स के जवानों को विभागीय पशुचिकित्सा अधिकारियों द्वारा एवं स्वयंसेवी संस्था ब्रुक्स इंडिया की विशेषज्ञ टीम द्वारा यात्रा-पूर्व ही प्रशिक्षित किया गया है।विभागीय पशुचिकित्सकों द्वारा 24 घंटे पशुचिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाते हुए सोनप्रयाग में 444,गौरीकुंड में 1721,लिनचोली 398 एवं केदारनाथ में 327 घोड़े-खच्चरों सहित यात्रा मार्ग पर कुल 2890 पशुओं का उपचार कर उनकी प्राणरक्षा की जा चुकी है।प्रथम बार सभी घोड़े-खच्चरों की ग्लैण्डर्स जांच भी करवाई गई है।यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों को इनडोर सुविधा सहित बेहतर पशुचिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु वृहद इनफर्मरी हेतु सोनप्रयाग में भूमि का चयन कर लिया गया है तथा वहां अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही गतिमान है ताकि निर्माण संबंधी कार्यवाही प्रारंभ करवाई जा सके।
घोड़े-खच्चरों को ठंडा पानी पीने से होने वाले कोलिक रोग से बचाव हेतु यात्रा मार्ग के 18 स्थानों पर गीज़र युक्त गर्म पानी की चरहियां संचालित की जा रही हैं जिनकी देख-रेख म्यूल टास्क फोर्स के जवानों के सुपुर्द की गई है तथा घोड़े-खच्चरों को रूकवा कर पानी पिलवाया जा रहा है।गर्म पानी की चरहियां का रख-रखाव जल संस्थान एवं उरेडा द्वारा किया जा रहा है तथा सुलभ इन्टरनेशनल संस्था द्वारा चरहियों की सफाई व्यवस्था देखी जा रही है।साथ ही प्रतिदिन यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों का स्वास्थ परीक्षण भी किया जा रहा है जिसमें अनुपयुक्त पाए गए कुल 300 घोड़े-खच्चरों को यात्रा से निरुद्ध किया जा चुका है तथा कुल 213 घोड़े-खच्चर मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही तथा पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कुल 16 प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।श्री केदारनाथ यात्रा 2023 में अश्व-कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों की जिलाधिकारी स्तर से लेकर सचिव पशुपालन स्तर तक एवं मा. पशुपालन मंत्री द्वारा भी निरंतर निगरानी की जा रही है।प्रशासन एवं विभागीय प्रयासों का ही परिणाम है कि इस वर्ष यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की मृत्युदर में उल्लेखनीय कमी आई है।
यात्रा के प्रथम 60 दिनों में विगत वर्ष में 194 घोड़े-खच्चरों की मृत्यु के सापेक्ष इस वर्ष 90 पशुओं की मृत्यु हुई है।यात्रा मार्ग पर अश्व-कल्याण हेतु प्रशासन एवं विभिन्न विभागों का मूल लक्ष्य भी यही है कि घोड़े-खच्चरों की मृत्यु दर न्यूनतम रखते हुए यात्रा को घोड़े-खच्चरों के साथ तीर्थ यात्रियों के लिए भी सुगम बनाया जा सके जिससे यात्रि श्री केदारनाथ से सुखद अनुभव एवं स्मृतियां लेकर जाएं।

Previous Post

भाजपा सरकार के 9वर्ष पूर्ण होने पर लाभार्थी सम्मेलन का हुआ आयोजन

Next Post

आज सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग के जोंदला क्षेत्र में गुलदार का सफल रेस्क्यू, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जोंदला क्षेत्र में गुलदार का सफल रेस्क्यू, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

December 14, 2025
रुद्रप्रयाग में जंगली जानवरों की गतिविधियों को देखते हुए विद्यालय जाने वाले छात्रों हेतु निःशुल्क वाहन सुविधा शुरू
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में जंगली जानवरों की गतिविधियों को देखते हुए विद्यालय जाने वाले छात्रों हेतु निःशुल्क वाहन सुविधा शुरू

December 8, 2025
बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर
उत्तराखंड

बुद्धि पर पड़ा पत्थर: नाबालिग लड़का बालिग युवती के साथ बसाना चाहता है घर

December 3, 2025
जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

December 2, 2025
Next Post
मौसम विभाग की चेतावनी.. 6 जनपदों में रेड तो अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह

आज सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (174)
  • उत्तराखंड (3,824)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (162)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (800)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (199)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

नंदा-सुनंदा; बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्र्रशासन ने शुरू किया वर्ष का पहला दिन

नंदा-सुनंदा; बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्र्रशासन ने शुरू किया वर्ष का पहला दिन

January 2, 2026
नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

January 1, 2026
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

December 31, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page