• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान का “माउन्टेन टैरेन बाइकिंग”अभियान दल पहुंचा रुद्रप्रयाग,एसपी ने स्वागत कर अगले पड़ाव के लिए किया रवाना

by पहाड़वासी
July 2, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-भारत सरकार द्वारा शुरू की गई “वाइब्रेंट विलेज स्कीम” के तहत सीमा के साथ जुड़े हुए गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से एवं लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरुक करने के उद्देश्य से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी का एक दल वर्तमान समय में माउन्टेन टैरेन बाइकिंग अभियान पर रवाना है।

26 जून से प्रारम्भ हुये इस अभियान का दल आज प्रातःकाल रुद्रप्रयाग पहुंचा। पुलिस कार्यालय रूद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने इस दल का स्वागत किया गया। दल के सभी सदस्यो से परिचय प्राप्त करने के उपरान्त इनके इस अभियान की विस्तृत जानकारी ली गयी। इस दल का नेतृत्व कर रहे मेजर देवल वाजपेयी, (उप प्रधानाचार्य निम) द्वारा जानकारी दी गयी कि वाइब्रेंट विलेज स्कीम के तहत उनका अभियान प्रारम्भ हुआ है, सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार, स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन को बढ़ाने और स्वस्थ भारत अभियान के तहत युवा वर्गों में साहसिक क्रियाकलापों के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने और युवाओं के बीच साहसिक क्रियाकलापों के उचित लोकाचार को बढ़ावा देना है। साथ ही लोगों को नशें के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 26 जून 2023 को जदांग घाटी से प्रारम्भ होकर हर्षिल, उत्तरकाशी, लम्बगांव, श्रीनगर और आज यहाॅ रुद्रप्रयाग पहुंचे हैं। यह अभियान उत्तराखण्ड राज्य के 11 जिलों से गुजरते हुए जाएगा, जिसमें पूरी टीम द्वारा लगभग 1062 किलोमीटर की साइक्लिंग की जायेगी। इस अभियान के दौरान 01 जुलाई को गढ़वाल विश्वद्यालय श्रीनगर के छात्रों व विश्वविद्यालय प्रबन्धन के साथ चर्चा की गयी व आगामी 5 जुलाई को कुमायूं विश्वविद्यालय के छात्र व प्रबन्धन के साथ भी चर्चा की जायेगी। यह अभियान 17 जुलाई तक चलेगा।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है, यह नशा के प्रति लोगों को जागरुक करने में सहायक सिद्ध होगा, साथ ही हमारे सीमावर्ती गांवों के लोगों के लिए भी समाज की मुख्य धारा से प्रभावी रूप से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। उनके द्वारा इस अभियान के सम्पूर्ण दल को शुभकामनायें दी गयी।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की ओर से इस अभियान दल को पुलिस कार्यालय से फ्लैग ऑफ करते हुए इनके अगले पड़ाव आदि बद्री (चमोली) के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, वाचक सुबोध कुमार ममगाईं, आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।

Previous Post

सड़क किनारे खड़ी बस में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Next Post

यहाँ एक साथ दिखाई दिए दो गुलदार, दहशत में आए लोग

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित
उत्तराखंड

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

June 27, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!
अपराध

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद!! दो लोग गिरफ्तार!!

June 25, 2026
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

June 23, 2026
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारूअफवाहों पर ध्यान न दें, गुरुद्वारे में लंगर, अरदास एवं यात्री आवागमन सामान्य रूप से जारी

June 21, 2026
Next Post
यहाँ एक साथ दिखाई दिए दो गुलदार, दहशत में आए लोग

यहाँ एक साथ दिखाई दिए दो गुलदार, दहशत में आए लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (203)
  • उत्तराखंड (4,091)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (312)
  • दुर्घटना (222)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (867)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

बणासी गांव में महिला पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, ड्रोन व ट्रैप कैमरों से की जा रही निगरानी

बणासी गांव में महिला पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, ड्रोन व ट्रैप कैमरों से की जा रही निगरानी

June 28, 2026
जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

June 27, 2026
मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

मानसून अवधि से पहले ही केदारनाथ हेली सेवा की गई स्थगित

June 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page