• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

इस जगह पर शादी करने के लिए बढ़ा क्रेज, मार्च 2024 तक बुकिंग फुल,शिव-शक्ति हुए थे यहां एक

by पहाड़वासी
July 3, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

गुप्तकाशी-पिछले कुछ समय से वेडिंग डेस्टिनेशन का चलन काफी बढ़ गया है। नई पीढ़ी शादी के लम्हों को यादगार बनाने के लिए अच्छी जगह की तलाश करती है। इसी बीच उत्तराखंड की एक ऐसी खबूसूरत जगह वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में खूब चर्चा में आई है। यहां कई हस्तियां विवाह के बंधन में बंध चुकी है।
शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में नई पीढ़ी में विवाह करने का क्रेज खूब बढ़ रहा है। इस स्थान पर विवाह के लिए मार्च 2024 तक की बुकिंग मिल चुकी है। जबकि इस वर्ष मकर संक्रांति से अभी तक 50 से अधिक शादियां हो चुकी हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सोनप्रयाग से 13 किमी की दूरी पर स्थित त्रियुगीनारायण में प्रतिवर्ष विवाह आयोजनों की संख्या बढ़ रही है।कई हस्तियां विवाह बंधन में बंध चुकी
इस पावन स्थल पर भगवान शिव और पार्वती की विवाह से जुड़े सभी साक्ष्य मौजूद हैं। सप्तवेदी की अखंड ज्योति तीन युगों से जल रही है। इस अखंड ज्योति के दर्शन कर वहां लकड़ी अर्पित करनी होती है। साथ ही मंदिर परिसर के जिस पत्थर पर राजा हिमालय ने अपनी पुत्री पार्वती का कन्यादान किया था वह भी मौजूद है।
मंदिर में प्राचीन कुंड भी हैं जिनकी अपनी विशेष महत्ता है। पिछले दो दशक में यहां कई हस्तियां विवाह बंधन में बंध चुकी हैं।जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, सीरियल अभिनेत्री कविता कौशिक, निकिता शर्मा, अभिनेता जितेंद्र असेड़ा, आईपीएस अधिकारी अपर्णा गौतम, आईएएस अधिकारी ललित मोहन रयाल, एसडीएम जितेंद्र वर्मा शामिल हैं।त्रियुगीनारायण में विवाह आयोजन के लिए तीर्थ पुरोहित समिति में पंजीकरण कराना होता है, इसके लिए 1100 रुपये शुल्क निर्धारित है। पंजीकरण में दुल्हा-दुल्हन का नाम, पता और विवाह की तिथि का उल्लेख होता है। इसी शुल्क से समिति मंडप में बैठने की व्यवस्था करती है साथ ही कलश भी समिति का होता है।प्रदेश सरकार की घोषणा के पांच वर्ष बाद भी त्रियुगीनारायण वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित नहीं हो पाया है। वर्ष 2018 में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने त्रियुगीनारायण को उत्तराखंड का वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की घोषणा की थी लेकिन न तो यह वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हुआ न ही यहां मूलभूत सुविधाएं जुटाई जा सकीं।यही नहीं मंदिर के पुजारियों व तीर्थपुरोहितों के लिए शौचालय तक की सुविधा नहीं है। मंदिर मार्ग की हालत अच्छी नहीं है। त्रियुगीनारायण के लोगों को बुखार की दवा के लिए 13 किमी की दूरी तय कर सोनप्रयाग या फिर 28 किमी दूर फाटा की दौड़ लगानी होती है।
वहीं सचिव तीर्थपुरोहित समिति त्रियुगीनाराययण सर्वेश्वानंद सेमवाल त्रियुगीनारायण में इस वर्ष मकर संक्रांति से अभी तक 50 से अधिक विवाह हो चुके हैं। मई-जून माह में ही 30 विवाह हुए हैं। वर्ष 2022 में पूरे सीजन में 85 विवाह आयोजन हुए थे। यहां मार्च 2024 तक की शादी की बुकिंग हो चुकी है।

Previous Post

टिहरी के नये डीएम मयूर दीक्षित ने संभाला कार्यभार,कहा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गाँव-गाँव तक पहुंचाना प्रथम प्राथमिकता

Next Post

10 साल तक के 93,500 बच्चों ने किए चारधाम के दर्शन, 43 हजार विदेशियों ने लिया आशीर्वाद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!
उत्तराखंड

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

July 6, 2026
अब अपने पैरों पर खड़ी हों महिलाएं, सरकार देगी आर्थिक सहयोग!!मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 14 अगस्त तक करें आवेदन, स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका
उत्तराखंड

अब अपने पैरों पर खड़ी हों महिलाएं, सरकार देगी आर्थिक सहयोग!!मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 14 अगस्त तक करें आवेदन, स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका

July 4, 2026
गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड

गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

July 3, 2026
रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

June 30, 2026
Next Post
10 साल तक के 93,500 बच्चों ने किए चारधाम के दर्शन, 43 हजार विदेशियों ने लिया आशीर्वाद

10 साल तक के 93,500 बच्चों ने किए चारधाम के दर्शन, 43 हजार विदेशियों ने लिया आशीर्वाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,123)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (330)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

July 11, 2026
दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

July 11, 2026
चढ़ावा चोरी विवाद पर बीकेटीसी का बड़ा पलटवार, विजय कप्रवाण का दो टूक संदेश— दोषियों पर कार्रवाई तय, लेकिन सनातन को बदनाम करने की साजिश भी नहीं होगी बर्दाश्त,वीआईपी व्यवस्था पर भी दिया जवाब, बोले— श्रद्धालुओं को मिली राहत, ‘लूट’ की शिकायतों पर लगाया विराम, एक सदस्य ने टीए-डीए छोड़ भगवान बद्री-केदार को दिए 1.01 करोड़ रुपये

July 10, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page