देहरादून-जनपद के तहत तहसीलदार चकराता ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक HP 63 C 5039) कैम्पर HP 63 C 5039 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है। सूचना पर त्यूणी से एसडीआरएफ की टीम हेड कांस्टेबल सतेंद्र रावत के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची व रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। बोलोरो में तीन लोग सवार थे जो नेवल टिकरी, तहसील- चौपाल, हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहे थे। हादसे में तीनों लोगों राकेश कुमार 26 वर्ष पुत्र सूरत सिंह चालक, सुरजीत सिंह 35 वर्ष पुत्र जगत राम, श्याम सिंह 48 वर्ष पुत्र भागमल सभी निवासी ग्राम- टिकरी, तहसील- नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को खाई से बाहर निकाल कर पुलिस के सपुर्द किया। टीम में मुख्य आरक्षी सतेंद्र सिंह, आरक्षी दिनेश चौहान, धजवीर चौहान, बारू चौहान, महेंद्र चौहान, पेरामेडिक्स गौरीदत्त शर्मा व चालक भूपेंद्र सिंह शामिल थे।







