• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

by पहाड़वासी
January 28, 2026
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

जनपद रुद्रप्रयाग के थाना गुप्तकाशी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरम्वाड़ी में ग्रामीणों की सतर्कता से मन्दिर में हुई चोरी का खुलासा हुआ है। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए न केवल चार संदिग्ध चोरों को पकड़ा, बल्कि चोरी की सामग्री और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी पुलिस के हवाले किया।

*👉घटना का विवरण: दिनांक 27 जनवरी 2026 को ग्राम बरम्वाड़ी के पाली तोक स्थित नरसिंह मन्दिर में चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया। खेतों में काम कर रही स्थानीय महिलाओं ने जब इन व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं, तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की आवाज सुनकर ये मौके से अपनी पिकअप गाड़ी संख्या UK17CA6240 लेकर फरार हो गए।

*👉घेराबंदी और गिरफ्तारी: ​महिलाओं द्वारा तत्काल पूर्व ग्राम प्रधान अनूप सिंह को सूचना दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों और पूर्व प्रधान जी ने चोरों का पीछा किया। दोपहर लगभग 2 बजे टेमरिया के पास पिकअप को रोक लिया गया। मौके पर गाड़ी में तीन व्यक्ति मिले, जबकि एक अन्य साथी जंगल के रास्ते भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ कर स्थानीय थाना गुप्तकाशी पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस द्वारा इनको पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गुप्तकाशी पर मु.अ.सं. 3/2026 धारा 305, 317(1) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गई है।

*👉बरामदगी और पूछताछ: ​पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान शाहनजर, समीर, सलमान और कादिर के रूप में हुई है। ये सभी स्वयं को लक्सर (हरिद्वार) का निवासी बता रहे हैं। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में मन्दिरों से सम्बन्धित सामान बरामद हुआ है, जिसमें: ​225 दरांती, ​03 छोटी कांसे की घंटियां, ​08 चिमटे, ​01 छोटा त्रिशूल सहित ​अन्य लोहे और कबाड़ का सामान बरामद हुआ।

​ग्रामीणों ने बताया है कि उनके नरसिंह मन्दिर से भी चिमटे और घंटियां चोरी हुई हैं, जिन्हें संभवतः आरोपियों ने रास्ते में कहीं छिपा दिया है।

*👉पुलिस कार्रवाई: ​घटना की सूचना मिलते ही चारों आरोपियों को वाहन और सामान सहित थाना गुप्तकाशी लाया गया। पूर्व ग्राम प्रधान अनूप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा अन्य क्षेत्रों में हुई मन्दिरों की चोरी के सम्बन्ध में भी इन आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गयी है, विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके द्वारा नरसिंह मन्दिर से चोरी किए 4 घंटियां और सांगल बरामद की गई हैं, जनपद के अन्य मन्दिरों में हुई चोरियों का विवरण ज्ञात किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। सम्पूर्ण घटनाक्रम के सम्बन्ध में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर ने जानकारी साझा की गयी है।

👉अभियुक्तों का विवरण–
1- सलमान पुत्र यूसुफ
2- कादिर पुत्र लतीफ
3- शाहनजर पुत्र आलिम
4- समीर पुत्र यूसुफ समस्त निवासी ग्राम मखियाली कला, थाना लक्सर, जिला हरिद्वार।

👉आभार एवं अपील – जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस इस कार्य में ग्रामीणों द्वारा दी गई सटीक सूचना सहित इस घटनाक्रम में दिए गए सहयोग का आभार प्रकट करती है, साथ ही आम-जनमानस से आग्रह है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटनाओं की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या 112 पर अवश्य करें।

Previous Post

बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल

Next Post

नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज
उत्तराखंड

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे
उत्तराखंड

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

March 16, 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

March 16, 2026
नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
Next Post
नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,901)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (200)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (97)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

March 16, 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

March 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page