• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

निर्दलीय मैदान में उतरी आरती भंडारी ने स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं

by पहाड़वासी
January 6, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर। नगर निगम चुनाव में महापौर पद की उम्मीदवार और पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती भंडारी ने सोमवार को अपने प्रचार अभियान को नई ऊर्जा के साथ जारी रखा। स्वीत, डूंगरियों और श्रीकोट समेत कई वार्डों में जनसंपर्क करते हुए उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया।

आरती भंडारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हर उस समस्या का समाधान करना होगा, जिसे स्थानीय लोग उठाते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे पहले भी राजनीति में सक्रिय रही हैं और ख़िरसु ब्लॉक प्रमुख के रूप में विकास के कई कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, वृद्ध महिलाओं की पेंशन सुनिश्चित करने और सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर काम किया है।

“महिलाओं की जीत, सबकी जीत”
आरती भंडारी ने कहा, “मैं अकेले चुनाव नहीं लड़ रही हूं। मेरे साथ हर घर की माँ, बेटी, बहू और बहन खड़ी हैं। मेरी जीत हर महिला की जीत होगी।”

“ग्रीन सिटी” का वादा

आरती भंडारी ने श्रीनगर को एक “ग्रीन सिटी” बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अगर वे चुनाव जीतकर आती हैं, तो श्रीनगर नगर निगम के नए जुड़े वार्डों का विकास कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। उनका फोकस इन इलाकों में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर होगा।”मेरा सपना है कि श्रीनगर को एक ग्रीन और आधुनिक सिटी के रूप में विकसित किया जाए, जहां हर व्यक्ति को आधारभूत सुविधाएं और पर्यावरण संरक्षण का लाभ मिले,” उन्होंने कहा।आरती भंडारी के इस दृष्टिकोण और ठोस योजनाओं से उन्हें जनता का समर्थन मिलने की उम्मीद है। उनके प्रचार अभियान में महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखी जा रही है।

Previous Post

कमल के बटन ने ही श्रीनगर के लोगों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई – डॉ. धन सिंह रावत

Next Post

मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय ने छह वार्ड में भ्रमण कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने  सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

February 12, 2026
हल्द्वानी में लड़का-लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप
उत्तराखंड

हल्द्वानी में लड़का-लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप

February 12, 2026
रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026
रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव
उत्तराखंड

रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव

February 10, 2026
Next Post
मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय ने छह वार्ड में भ्रमण कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की

मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय ने छह वार्ड में भ्रमण कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,869)
  • कुमाऊं (85)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (178)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (207)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने  सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

February 12, 2026
हल्द्वानी में लड़का-लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी में लड़का-लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप

February 12, 2026
रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page