• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

रुद्रप्रयाग पुलिस का एक्शन!!वायरल अश्लील वीडियो का व्हट्सएप ग्रुपों में प्रसारण एवं छवि खराब करने वालों पर मुकदमा किया दर्ज

by पहाड़वासी
October 30, 2025
in अपराध, उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग

थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत निवासी शिकायतकर्ता ने थाना अगस्त्यमुनि पर शिकायत दी कि एक अश्लील वीडियो के माध्यम से उनकी पुत्री को बदनाम किया जा रहा है, जबकि वह वीडियो उनकी पुत्री का नहीं है। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना अगस्त्यमुनि पर मु.अ.सं. 44/2025 धारा 79 भारतीय न्याय संहिता, (महिला का अपमान किये जाने हेतु किया गया कार्य/निजता का उल्लंघन) धारा 67ए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (इलेक्ट्रॉनिक रूप में यौन रूप से स्पष्ट कृत्य या आचरण वाली सामग्री प्रकाशित करना/प्रसारित करना) का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी है।
प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस के स्तर से की गयी कार्यवाही के बारे में एसपी रुद्रप्रयाग ने जानकारी देते हुए बताया कि एक अलग तरीके की एफआईआर थाना अगस्त्यमुनि पर दर्ज हुई है, किसी पोर्न वीडियो को अपनी गलत सोच के चलते किसी लोकल का बताते हुए वायरल की गयी है, इस पर पुलिस के स्तर से तत्काल कार्यवाही की गयी है। इसमें अब तक 11 लोगों की संलिप्तता सामने आयी है। इस अश्लील वीडियो की वास्तविकता के सम्बन्ध में पुलिस के स्तर से यानडेस्क टूल सहित अन्य विभिन्न टूल्स के माध्यम से जानकारी करने पर पाया कि उक्त वीडियो वर्ष 2023 को विभिन्न पोर्न साइट इत्यादि पर अपलोड किया गया है जिसका सम्बन्ध हैदराबाद से है तथा इस वीडियो का स्थानीय स्तर पर कोई सम्बन्ध नहीं है। यह वीडियो किसी को बदनाम करने के उद्देश्य से शेयर किया गया है। इसमें पुलिस के स्तर से विभिन्न व्हट्सएप ग्रुपों के 4 व्हट्सएप ग्रुप एडमिन पर भी कार्यवाही की गयी है।
पुलिस के स्तर से इस प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर अब तक इस प्रकरण में पुलिस द्वारा 11 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है, जिनमे से 06 नाबालिग हैं। चिन्हितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। साथ ही इस प्रकरण में संलिप्त अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है।
चिन्हितों का विवरण –
1- सुभान्त पुत्र शिव सिंह चौधरी निवासी ग्राम धरसाल, पो. परकण्डी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्र्रप्रयाग।
2- आदित्य सिंह पुत्र राकेश सिंह नेगी, निवासी ग्राम जयकण्डी, पो. चन्द्रापुरी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।
3- गौरव पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम रायड़ी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।
4- भरत भण्डारी पुत्र मदन भण्डारी निवासी ग्राम रायड़ी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।
5- हर्षु लाल निवासी ग्राम फलई थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।

अपील- जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि किसी भी प्रकार की अश्लील सामग्री इत्यादि को किसी दूसरे व्यक्ति के मान सम्मान, उसकी छवि को खराब करने के उद्देश्य से प्रचारित प्रसारित न करें। ऐसा करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Previous Post

4 नवंबर से शुरू होगा बैकुंठ चतुर्दशी मेला 2025, श्रीनगर में संस्कृति, श्रद्धा और रंगारंग कार्यक्रमों का संगम – मेयर आरती भंडारी ने कार्यक्रमों की सूची की जारी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे मेले का शुभारंभ

Next Post

गढ़वाल विवि में दीक्षांत समारोह की सरगर्मियां हुई तेज

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की प्रेसवार्ता- प्रदेशभर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम किये जायेंगे आयोजित।
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने की प्रेसवार्ता- प्रदेशभर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम किये जायेंगे आयोजित।

November 1, 2025

October 29, 2025
ले गया दिलदार,बदनाम हुआ बेचारा गुलदार परिजन मचाते रहे बेटी पर हमले का शोर
उत्तराखंड

ले गया दिलदार,बदनाम हुआ बेचारा गुलदार परिजन मचाते रहे बेटी पर हमले का शोर

October 27, 2025
Next Post
गढ़वाल विवि में दीक्षांत समारोह की सरगर्मियां हुई तेज

गढ़वाल विवि में दीक्षांत समारोह की सरगर्मियां हुई तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (173)
  • उत्तराखंड (3,762)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (149)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (220)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (795)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (198)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

मुख्यमंत्री ने की प्रेसवार्ता- प्रदेशभर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम किये जायेंगे आयोजित।

मुख्यमंत्री ने की प्रेसवार्ता- प्रदेशभर में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम किये जायेंगे आयोजित।

November 1, 2025
गढ़वाल विवि में दीक्षांत समारोह की सरगर्मियां हुई तेज

गढ़वाल विवि में दीक्षांत समारोह की सरगर्मियां हुई तेज

November 1, 2025
रुद्रप्रयाग पुलिस का एक्शन!!वायरल अश्लील वीडियो का व्हट्सएप ग्रुपों में प्रसारण एवं छवि खराब करने वालों पर मुकदमा किया दर्ज

रुद्रप्रयाग पुलिस का एक्शन!!वायरल अश्लील वीडियो का व्हट्सएप ग्रुपों में प्रसारण एवं छवि खराब करने वालों पर मुकदमा किया दर्ज

October 30, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page