• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

वन्य जीव सक्रियता के बीच बच्चों की सुरक्षा हेतु बड़ा कदम,जिलाधिकारी के निर्देशन में संवेदनशील 20 विद्यालयों में शुरू हुई एस्कॉर्ट व्यवस्था

by पहाड़वासी
December 15, 2025
in उत्तराखंड, गढ़वाल, सामाजिक
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी गढ़वाल:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वन्य जीवों की बढ़ती सक्रियता और मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए जनपद के 20 संवेदनशील विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को घर से विद्यालय तक छोड़ने और विद्यालय से सुरक्षित वापस लाने के लिए ग्राम प्रहरियों की तैनाती की गयी है।बीते दिनों जिलाधिकारी ने सभी विकासखंडों के शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक कर बच्चों की सुरक्षा हेतु एस्कॉर्ट व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की थी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि घर से विद्यालय तक बच्चों की सुरक्षा को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाय। इसके लिए उन्होंने उन विद्यालयों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने को कहा, जहां एस्कॉर्ट व्यवस्था की सबसे अधिक आवश्यकता हो।

जनपद में लगातार सामने आ रही वन्य जीव एवं मानव संघर्ष की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन किया गया। इसके आधार पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड खिर्सू, कल्जीखाल, पौड़ी, कोट, बीरोंखाल, जयहरीखाल, द्वारीखाल एवं पोखड़ा के अंतर्गत संवेदनशील क्षेत्रों में संचालित 20 विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सुरक्षा एस्कॉर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया था।जिलाधिकारी ने इस पर त्वरित निर्णय लेते हुए इन सभी संवेदनशील विद्यालयों में जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्राम प्रहरियों की तैनाती कर दी है। अब ग्राम प्रहरी बच्चों को घर से विद्यालय तक पहुंचाने और विद्यालय से सुरक्षित वापस लाने का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्राम प्रहरी और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous Post

रुद्रप्रयाग के जोंदला क्षेत्र में गुलदार का सफल रेस्क्यू, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

Next Post

प्रधान संगठन के अध्यक्ष वासुदेव और कोषाध्यक्ष बने नरेंद्र,प्रधान संगठन कीर्तिनगर की नई कार्यकारिणी गठित

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक
उत्तराखंड

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

January 1, 2026
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना
उत्तराखंड

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

December 31, 2025
नववर्ष 2026 के स्वागत एवं ‘थर्टी फर्स्ट’ की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था
उत्तराखंड

नववर्ष 2026 के स्वागत एवं ‘थर्टी फर्स्ट’ की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था

December 29, 2025
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिये स्वास्थ्य मंत्री ने ली वर्चुअल बैठक
उत्तराखंड

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिये स्वास्थ्य मंत्री ने ली वर्चुअल बैठक

December 28, 2025
Next Post
प्रधान संगठन के अध्यक्ष वासुदेव और कोषाध्यक्ष बने नरेंद्र,प्रधान संगठन कीर्तिनगर की नई कार्यकारिणी गठित

प्रधान संगठन के अध्यक्ष वासुदेव और कोषाध्यक्ष बने नरेंद्र,प्रधान संगठन कीर्तिनगर की नई कार्यकारिणी गठित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (174)
  • उत्तराखंड (3,823)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (162)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (800)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (199)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

January 1, 2026
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

December 31, 2025
नववर्ष 2026 के स्वागत एवं ‘थर्टी फर्स्ट’ की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था

नववर्ष 2026 के स्वागत एवं ‘थर्टी फर्स्ट’ की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था

December 29, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page