• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बेटा न होने से गुस्साए पिता ने कर दी दो मासूम बेटियों की हत्या,दादी को इस हाल में मिलीं पोतियां

by पहाड़वासी
June 24, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-बेटा नहीं होने से नाराज पिता ने दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। रात करीब साढ़े आठ बजे बच्चियों की दादी घर पहुंचीं तो दरवाजा बाहर से बंद था। खोलकर देखा तो अंदर दोनों बहनें अचेत पड़ी थीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके गले पर निशान भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसके बिहार भागने की आशंका जताई जा रही है।घटना डोईवाला कोतवाली क्षेत्र की केशवपुरी बस्ती की है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया, शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि वहां एक घर में दो बच्चियां मृत मिली हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल ने बताया, बच्चियों की पहचान आंचल (साढ़े तीन साल) और अनुषा (डेढ़ साल) पुत्री जितेंद्र साहनी निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। जितेंद्र यहां कबाड़ बीनने का काम करता है।
इन दिनों वह दोनों बेटियों और मां दुर्गा देवी के साथ यहां रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी रीना झगड़े के कारण घर छोड़कर कहीं चली गई है। जितेंद्र और उसकी मां शुक्रवार को भी काम पर गए थे। रात को जब आरोपी की मां दुर्गा देवी घर वापस आईं तो अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के गले पर निशान पाए गए हैं। प्रथमदृष्टया आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर उनकी हत्या की गई है।
बेटियों की हत्या कर दी और फरार
उधर, पड़ोस में रहने वाली बच्चियों की नानी आशु देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटा नहीं होने के कारण जितेंद्र और उसकी मां उनकी बेटी रीना को आए दिन ताना मारते थे और मारपीट भी करते थे। इससे तंग आकर वह कुछ महीने पहले मायके चली गई थी। वहां से लौटकर आई फिर भी ससुराल वालों का यही रवैया रहा। आखिरकार तंग आकर दो महीने पहले वह घर छोड़कर हैदराबाद चली गई। आरोप है कि शुक्रवार को जितेंद्र ने दोनों बेटियों की हत्या कर दी और फरार हो गया। कोतवाल का कहना है कि मामले में जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दूसरी शादी के लिए बच्चियों को मारने की देता था धमकी
आशु देवी ने आरोप लगाया कि जितेंद्र अक्सर गुस्से में रहता था। कहता था, बच्चियों के कारण उसकी दूसरी शादी नहीं हो पा रही है। वह उन्हें अक्सर मारने की धमकी भी देता था। कहता था कि रीना नहीं आई तो बच्चियों को नहीं छोड़ूंगा। आए दिन वह अपनी ससुराल पहुंच जाता था और बेटा नहीं होने को लेकर पत्नी से झगड़ा करता था।

Previous Post

Big breaking :-हरक सिंह रावत ने हरीश रावत को कलयुगी राम और खुद को कहा कलयुगी भरत

Next Post

केदारनाथ मंदिर में मोबाइल बंद करने के बाद ही गर्भगृह भेजे जा रहे हैं यात्री,समिति कर्मचारी चौकस

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज
उत्तराखंड

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे
उत्तराखंड

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

March 16, 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

March 16, 2026
नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
Next Post
केदारनाथ के लिए फिर शुरू हुए नए पंजीकरण, ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकेंगे अप्लाई

केदारनाथ मंदिर में मोबाइल बंद करने के बाद ही गर्भगृह भेजे जा रहे हैं यात्री,समिति कर्मचारी चौकस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,901)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (200)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (97)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

भ्रामक वीडियो पर बवाल: विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

सत्यापन न कराने पर श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई, 99 चालान काटे

March 16, 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि को लेकर हुई बैठक, जानिये कब खुल रहे कपाट

March 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page