• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home गढ़वाल

अंकिता हत्याकांड: गवाह की गवाही से कई पर्दों से उठा राज, अंकिता के साथ रिजॉर्ट में हुई थी मारपीट…

by पहाड़वासी
May 5, 2023
in गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

कोटद्वार -अंकिता हत्याकांड में बृहस्पतिवार को एक गवाह ने कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रीना नेगी की अदालत में बयान दर्ज कराए। दूसरा गवाह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अब गवाही के लिए अगली तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। जिसमें गवाही के लिए तीन गवाहों को समन भेजा जा रहा है। गवाही और प्रति परीक्षा के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में मौजूद रहे। अंकिता हत्याकांड की पैरवी के लिए नियुक्त विशेष लोक अभियोजक डीजीसी जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार की गवाही के लिए मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में हाउस कीपिंग का काम करने वाले विवेक आर्य और आयुष को समन भेजा गया था, लेकिन अदालत में केवल विवेक ही हाजिर हुआ। उसने पुलिस व एसआईटी को दिए बयानों को अदालत में दोहराया।
अंकिता के साथ रिजॉर्ट में हुई मारपीट, अश्लील हरकत
विवेक आर्य ने अदालत में बताया कि वह केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ा है। उसने वनंत्रा रिजार्ट में हाउस कीपिंग की नौकरी के लिए आवेदन किया था। जिसमें उसे साढ़े दस हजार रुपये में नौकरी पर रख लिया गया। उसने रिजॉर्ट में 09 सितंबर को नौकरी ज्वाइन की। अगले दिन उसने साथ के अन्य लोगों से सुना कि अंकिता के साथ रिजॉर्ट में मारपीट हुई थी। 11 सितंबर को अंकिता ने उसे बताया कि पुलकित आर्य और सौरभ ने ड्रिंक करने के बाद अश्लील हरकत करने की कोशिश की। जिस पर अंकिता ने पुलकित आर्य को थप्पड़ मारने की बात बताई। अंकिता ने यह भी बताया कि इससे पहले दो सितंबर को बर्थडे पार्टी के दिन सौरभ भास्कर ने उसे रुम में ले जाकर ड्रिंक कराकर बदतमीजी की और अश्लील हरकत करने की कोशिश की।
एक्स्ट्रा सर्विस देने का बना रहा था दबाव
विवेक आर्य ने अदालत में बताया कि 14 सितंबर को रिसॉर्ट में अंकिता का दोस्त पुष्पदीप भी आया था। वह यहां 16 सितंबर तक रहा। बताया कि उसने भी भी रिजॉर्ट में 16 सितंबर तक नौकरी की। इसके बाद वह अन्यत्र चला गया। बताया कि अगले दिन 17 सितंबर अंकिता का उसे फोन आया था कि रिजॉर्ट में कोई चीफ गेस्ट आने वाला है, जिसे एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए पुलकित आर्य उसे मनाने में लगा है। विवेक यह भी बताया कि अंकित ने उसके साथ धक्का मुक्की की है। बताया कि 18 सितंबर को अंकिता मैडम का उसे फिर फोन आया। फोन पर वह रो रही थी। रोते हुए उसने उसे यहां से ले जाने का आग्रह किया। उस वक्त वह गाड़ी चला रहा था। उसने बाद में बात करने की बात कहते हुए फोन काट दिया। शाम को करीब 7:00 बजे उसने अंकिता मैडम को फोन लगाया था, लेकिन उनका फोन नहीं लगा। उसके बाद अंकिता मैडम से कोई बात नहीं हुई।
अदालत में अगली गवाही 17 मई को होगी
गवाही में विवेक ने बताया कि रिसॉर्ट में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन उसे पता नहीं कि वे चलते थे या नहीं। यह भी बताया कि 16 सितंबर को रिजॉर्ट में 16 से 17 वीआईपी गेस्ट आए थे। वे वहां पर करीब एक घंटा रूके। उनके पास सूटकेश व गन थी। एक घंटा रुकने के बाद अन्य लोग चले गए, जबकि 2 से 3 गेस्ट ही रिजॉर्ट में रुके। अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही पूरे होने के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर, अमित सजवान एवं रजत दुआ ने गवाह से प्रति परीक्षा की। डीजीसी जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अब अदालत में अगली गवाही 17 मई को होगी। जिसके लिए तीन गवाहों को समन भेजा जा रहा है। अंकिता हत्याकांड एसआईटी की ओर से 97 गवाह बनाए गए हैं। जिसमें अब तक 8 लोगों की गवाही हो चुकी है।
अदालत परिसर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
अंकिता हत्याकांड के ट्रायल के दौरान बृहस्पतिवार को तीनों आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अदालत में लाया गया था। गवाही के दौरान पूरे समय तीनों अदालत में मौजूद रहे। तीनों राज्य की अलग-अलग जनपदों की जेलों में न्यायिक अभिरक्षा में हैं। आरोपियों के अदालत में लाने से उनके वापस जाने तक परिसर में कड़ी पुलिस सुरक्षा मौजूद रही।

Previous Post

हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से ठगी करने वाली 15 से अधिक वेबसाइट STF ने की ब्लाॅक

Next Post

छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में पलटकर पुल से नीचे गिरी रोडवेज बस, चालक की मौत, छह यात्री घायल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण
उत्तराखंड

एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

April 1, 2026
Next Post
छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में पलटकर पुल से नीचे गिरी रोडवेज बस, चालक की मौत, छह यात्री घायल

छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में पलटकर पुल से नीचे गिरी रोडवेज बस, चालक की मौत, छह यात्री घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page