• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अंकिता हत्याकांड-हत्या के अगले दिन थाने में क्या कर रहे थे आरोपी-गवाह, पुलिस कार्रवाई पर फिर उठे ये सवाल

by पहाड़वासी
April 28, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-अंकिता भंडारी हत्याकांड का अहम गवाह खुशराज हत्या के अगले ही दिन रेगुलर पुलिस के थाना लक्ष्मणझूला पहुंच गया था। उसके साथ आरोपी सौरभ भास्कर और रिजॉर्ट के तीन कर्मचारी भी मौजूद थे। इन्हें यहां चार दिनों तक रखा गया था। कोर्ट में जिरह के दौरान गवाह खुशराज ने यह बात बचाव पक्ष को बताई है। इससे पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।
रेगुलर पुलिस ने मामले की जांच चार दिन बाद संभाली थी। ऐसे में सवाल यह है कि गवाह और आरोपी थाने में क्या कर रहे थे? जब जांच पटवारी पुलिस कर रही थी तो आरोपी और गवाह रेगुलर पुलिस ने अपने पास क्यों बुलाए? पुलिस ने विस्तृत जांच कर इस मामले में कुल 97 गवाह बनाकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इनमें से एक था वनंत्रा रिजॉर्ट का हाउस कीपिंग स्टाफ खुशराज। 17 वर्षीय खुशराज ही वह गवाह था जिसने फोन पर अंकिता को चिल्लाते हुए सुना था।उसने यह बात मजिस्ट्रेट के सामने भी अपने बयानों में कही थी। अब कोर्ट में ट्रायल के दौरान गवाही हुई तो खुशराज की बातों से तमाम सवाल उठने लगे हैं। उसने अपने बयानों में कहा था कि 18 सितंबर की शाम वह सामान लेकर एक मेहमान के रूम में जा रहा था। रास्ते में उसने अंकिता के रूम को देखा तो वहां पुलकित आर्य भी था। अंकिता फोन पर जोर-जोर से चिल्ला रही थी कि उसे वहां से बाहर निकालो।
इसके बाद अंकिता के जाने फिर तीनों आरोपियों के लौटने के सारे घटनाक्रम को उसने गवाही में दोहराया। कोर्ट में बचाव पक्ष की जिरह के दौरान खुशराज ने कहा कि वह 19 को ही लक्ष्मणझूला थाने गया था। यहां वह आरोपी और अन्य कर्मचारियों के साथ चार दिन रहा। जाहिर है कि यहां इनसे पूछताछ भी की गई होगी। अब सवाल यह उठता है कि जांच मिलने के बाद चंद घंटों बाद ही खुलासे का दावा करने वाली रेगुलर पुलिस चार दिनों तक इनके साथ क्या कर रही थी?
बचाव पक्ष की जिरह में कही खुशराज ने बात
‘मैंने वनंत्रा रिजॉर्ट में चार दिन हाउस कीपिंग का काम किया। 19 सितंबर 2022 को शाम के समय लक्ष्मणझूला पुलिस स्टेशन चले गए थे। पुलिस हमें यह कहकर ले गई कि सब हमारे साथ हैं, तुम भी चलो। थाने में मैं, मेरा भाई अभिनव, सौरभ भास्कर सर, सौरभ बिष्ट सर्विस वाला लड़का, मनवीर सिंह चौहान और करन गए। हम सभी लोग थाने में तीन से चार दिन रहे। पुलिस ने मेरा आधार कार्ड नहीं मांगा। मेरा आधार कार्ड नहीं बना हुआ है।’
यह था मामला
18 सितंबर को अंकिता अचानक रिजॉर्ट से गायब हो गई थी। बताया गया कि उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने पटवारी चौकी में दर्ज कराई। अंकिता जब नहीं मिली तो क्षेत्र के लोग हंगामा करने लगे। मामला इतना बढ़ा कि शासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
22 सितंबर को डीएम पौड़ी के आदेश पर जांच पटवारी पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई। पुलिस ने एकाएक घटना का पटाक्षेप करने का दावा कर दिया और पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित को गिरफ्तार कर लिया। कहानी थी कि ये तीनों अंकिता को साथ ले गए और उसे चीला नहर में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया गया।

Previous Post

कपाट खुलने के बाद धाम में हुआ ‘चमत्कार’, तीर्थ पुरोहित मान रहे देश के लिए शुभ संकेत

Next Post

जिला पंचायत ने केदारनाथ यात्रा के लिये कंडी-डंडी की दर्रे की निर्धारित

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
Next Post
जिला पंचायत ने केदारनाथ यात्रा के लिये कंडी-डंडी की दर्रे की निर्धारित

जिला पंचायत ने केदारनाथ यात्रा के लिये कंडी-डंडी की दर्रे की निर्धारित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page