सिमली (चमोली)- 12 जुलाई
27 आसाम राईफल फोर्स के जवान संजय कुमार (42) का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग मे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। सीएचसी कर्णप्रयाग के अधिक्षक डा. हरीश थपलियाल ने बताया कि कर्णप्रयाग के ग्राम पंघायत डिम्मर के निवासी संजय कुमार पुत्र स्व. गिरधारी लाल का वृहस्पतिवार रात्रि को तबियत ज्यादा खराब होने पर उनके परिजनों ने उनको सीएचसी कर्णप्रयाग मे भर्ती किया था। जहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार उनका निधन हो गया है।
संजय कुमार 2004 मे 27 असम राईफल मे भर्ती हुए थे। सैन्य सम्मान के साथ सैनिक संजय कुमार का उनके पैतृक घाट पिंडर नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके 15 वर्षीय पुत्र आयुष ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र तथा दो पुत्रियों को छोड़ गये हैं। 6 ग्रेनेडियर रेजिमेंट रूद्रप्रयाग के मेज़र के एस चंग सहित 25 जवानों ने शस्त्र झुका कर जवान को सलामी दी।







