श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने शनिवार को विकासखण्ड हिंडोलाखाल कार्यालय भवन का भूमि पूजन किया। 2 करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से ब्लाक कार्यालय का निर्माण किया जायेगा।इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने विधायक विनोद कंडारी सहित मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। ग्रामीण वर्ष 2016 से जनप्रतिनिधि ब्लॉक कार्यालय भवन निर्माण की मांग करते आ रहे थे। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि 245.15 करोड की लागत से ब्लॉक कार्यालय भवन निर्माण का कार्य पूर्ण किया जायेगा। कहा कि एक साल के भीतर हिंडोलाखाल में ब्लाक सभागार बनकर तैयार हो जायेगा। उन्होंने निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। विधायक ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा के विकास के लिए कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सूरज पाठक, मंडल अध्यक्ष प्रमोद चंद, विनोद बिष्ट महामंत्री, जिला पंचायत पिंकी लिंगवाल, लोकेंद्र रतूड़ी,बलबीर सजवान, विक्रम, हरीश चंद सहित आदि मौजूद थे।







