• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

आपातकाल के काले दिवस पर भाजपा रुद्रप्रयाग ने की चर्चा

by पहाड़वासी
June 25, 2024
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग: आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में आपातकाल के काला दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू किया गया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि आज का दिन उन सभी महान पुरुषों और महिलाओं को याद करने का दिन है जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया तथा कई यातनाएं झेली। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 में आज ही के दिन सत्ता के स्वार्थ व अहंकार में डूबी कांग्रेस सरकार ने देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। एक परिवार के विरोध में उठने वाले स्वरों को कुचलने के लिए थोपा गया आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि 21 महीनों तक निर्दयी शासन की क्रूर यातनाएं सहते हुए देश के संविधान व लोकतंत्र की निरंतर रक्षा करने वाले उन सभी देशवासियों के संघर्ष, त्याग व बलिदान को हम कोटि-कोटि नमन करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पँवार ने कहा कि हमें याद दिलाती है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रता को नष्ट कर दिया और भारत के संविधान को कुचल दिया, जिसका हर भारतीय बहुत सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि सत्ता पर टिके रहने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हर लोकतांत्रिक सिद्धांत की अवहेलना की और देश को जेलखाना बना दिया। जो भी व्यक्ति कांग्रेस से असहमत होता था उसे प्रताड़ित किया जाता था।

कार्यक्रम में शिरकत करते हुए रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जिन लोगों ने आपातकाल लगाया, उन्हें हमारे संविधान के प्रति अपना प्यार जताने का कोई अधिकार नहीं है। ये वही लोग हैं जिन्होंने अनगिनत मौकों पर अनुच्छेद 356 लागू किया। प्रेस की स्वतंत्रता को नष्ट करने के लिए विधेयक लाए। संघवाद को नष्ट किया और संविधान के हर पहलू का उल्लंघन किया। सबसे कमजोर वर्गों को निशाना बनाने के लिए सामाजिक रूप से प्रतिगामी नीतियां लागू की गईं।

कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह ने कहा कि जिस मानसिकता के कारण आपातकाल लगाया गया वह आज भी उस पार्टी में जीवित है जिसने इसे लगाया था। वे अपनी प्रतीकात्मकता के माध्यम से संविधान के प्रति अपने तिरस्कार को छिपाते हैं। लेकिन भारत के लोगों ने उनकी हरकतों को देख लिया है और इसीलिए उन्होंने उन्हें खारिज कर दिया है।

इस दौरान आपातकाल के काला अध्याय पर गोष्ठी कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता भंडारी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ने किया।

इस दौरान रुद्रप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र जोशी,पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, युवा मोर्चा गढ़वाल संयोजक विकास डिमरी , जिला कोषाध्यक्ष कुलबीर रावत , जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल,महिला मोर्चा जिला महामंत्री शीला रावत, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दर्शनी पवार,मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, शशी नेगी, सुरेंद्र बिष्ट, बीना राणा, जेपी सेमवाल आदि सहित सुरेंद्र रावत अमित प्रदाली ,सरला भट्ट आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous Post

गंगा की तेज लहरों में बहा युवक, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान, जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Next Post

उपचुनाव- सीमांत नीति- माणा घाटी के मतदाता पहली बार अपने पैतृक गांव में करेंगे मतदान, डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
उत्तराखंड

नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

January 30, 2026
केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश
उत्तराखंड

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

January 28, 2026
बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल
उत्तराखंड

बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल

January 28, 2026
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, केदारघाटी में शोक
उत्तराखंड

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, केदारघाटी में शोक

January 27, 2026
Next Post
उपचुनाव- सीमांत नीति- माणा घाटी के मतदाता पहली बार अपने पैतृक गांव में करेंगे मतदान, डीएम ने  मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

उपचुनाव- सीमांत नीति- माणा घाटी के मतदाता पहली बार अपने पैतृक गांव में करेंगे मतदान, डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (176)
  • उत्तराखंड (3,858)
  • कुमाऊं (83)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (175)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (807)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (205)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

नगर निगम श्रीनगर की बोर्ड बैठक में 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

January 30, 2026
केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

केदारघाटी के मंदिरों में चोरी करने वाले गैर हिन्दुओं के खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

January 28, 2026
बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल

बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल

January 28, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page