• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे बॉलीवुड फेम गायक सोनू निगम,भगवान केदारनाथ के दर्शनों से अविभूत

by पहाड़वासी
June 26, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -जाने माने बालीवुड गायक सोनू निगम ने आज प्रात: भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।
सोनू निगम आज प्रात: सवा सात बजे हेलीकाप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर तीर्थयात्रियों तथा उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उन्हें देखने तथा बातचीत को उत्सुक दिखे। बाद में कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। वहीं हेलीपैड पर मंदिर समिति तथा तीर्थपुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। उनके साथ पारिवारिक जन भी केदारनाथ दर्शन को पहुंचे थे।
हेलीपैड से पैदल वह केदारनाथ मंदिर आये। बाहर से प्रणाम किया। तत्पश्चात यात्रियों के साथ ही मंदिर में प्रवेश किया।भगवान शिव की अराधना की तथा जलाभिषेक किया।
मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने बालीवुड हस्ती को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया तथा उनका स्वागत किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ मंदिर में दर्शन के बाद सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम अविभूत दिखे, जब उनसे पूछा गया कि वह अचानक भगवान केदारनाथ के दर्शन को आ गये। उन्होंने कहा यही समझो “संदेशे आते है ” अर्थात उन्हें भगवान केदारनाथ का बुलावा आया था। वह ईश्वर के प्रति सदा कृतज्ञ रहे हैं।कहा, वह साथ ही अपने संघर्ष के बुरे-भले दिनों को तथा उस समय के सहयोगियों को हमेशा याद रखते है, जिन्होंने मुंबई में बुरे दौर में उनको संभाला। जब वह अपने पिता के साथ शादियों में स्टेज पर गाते थे।

उनके संदेशे आते है कहते तीर्थयात्री समझ गये कि उनका इशारा उनके गाये प्रसिद्ध गाने की तरफ भी है उल्लैखनीय है कि बार्डर फिल्म में ” संदेशे आते है हमें तड़पाते है जो चिठ्ठी आती है पूछे जाती है कि घर कब आओगे ” गाने को गाकर सोनू निगम को देश विदेश में उनके प्रशंसकों ने सर आंखों पर बिठा दिया था।आज 27 वर्ष बाद भी यह गाना लोक प्रियता के पहले पायदान पर है तथा यह गाना पत्थर दिल को भी भावुक कर देता है। सोनू निगम ने देश की सभी भाषाओं में गाने गाये, माता रानी के जागरण भजन को भी ख्याति मिली हिंदी,पंजाबी, उड़िया,तमिल, बंगाली हो या मराठी गाने गाये है।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी सहित पुजारी शिवशंकर लिंग केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल पुष्पवान,‌लोकेंद्र रिवाड़ी, अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

Previous Post

त्रियुगीनारायण -पंवाली कांठा ट्रैक पर फंसे चार ट्रैकरों का एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

Next Post

राफ्टिंग के शौक़ीनो को करना पड़ेगा इंतजार, पूरी खबर यहाँ पढ़ें

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण
उत्तराखंड

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण

March 27, 2026
चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी
उत्तराखंड

चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

March 27, 2026
एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी
उत्तराखंड

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

March 26, 2026
श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां,धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में,बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,917)
  • कुमाऊं (91)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (203)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (98)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (823)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण

March 27, 2026
चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

चमोली: गौचर में युवक ने फांसी लगाकर कर दी जीवनलीला खत्म, कुछ ही समय पहले हुई थी शादी

March 27, 2026
एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

March 26, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page